एआरबी टाइम्स ब्यूरो | हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने विभिन्न श्रेणियों के पदों को भरने के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार मार्च के अंतिम सप्ताह तक कई महत्वपूर्ण पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही कुछ पदों के लिए आवेदन में सुधार (Correction Window) का अवसर भी दिया गया है।
4 से 7 मार्च तक खुलेगी करेक्शन विंडो
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि पोस्ट कोड 26002 (अंग्रेजी अध्यापक) और पोस्ट कोड 26003 (गणित अध्यापक) के अभ्यर्थियों को आवेदन में संशोधन का अवसर दिया गया है। उम्मीदवार 4 मार्च से 7 मार्च तक ऑनलाइन माध्यम से अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क निर्धारित किया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
HPRCA CBT Exam 2026
जारी शेड्यूल के अनुसार विभिन्न पदों की परीक्षा तिथियां इस प्रकार हैं:
20 मार्च – असिस्टेंट स्टाफ नर्स (पोस्ट कोड 26004)
26 मार्च – गणित अध्यापक (पोस्ट कोड 26003)
28 मार्च –लैबोरेटरी असिस्टेंट (केमिस्ट्री एंड टॉक्सिकोलॉजी) – पोस्ट कोड 25017
साइंटिफिक असिस्टेंट (केमिस्ट्री एंड टॉक्सिकोलॉजी) – पोस्ट कोड 25015
29 मार्च –लैबोरेटरी असिस्टेंट (डॉक्यूमेंट एंड फोटोग्राफी) – पोस्ट कोड 25019
साइंटिफिक असिस्टेंट (डॉक्यूमेंट एंड फोटोग्राफी) – पोस्ट कोड 25016
एडमिट कार्ड कब होंगे जारी?
आयोग के अनुसार परीक्षा से लगभग एक सप्ताह पूर्व एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर की सहायता से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें। CBT परीक्षा पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचना होगा और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।
