एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर
गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, रामपुर के छात्रों रोनी राणा और कशिश ने अंतर विश्वविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। इन छात्रों ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए चेन्नई विश्वविद्यालय के सत्यभामा इंस्टिट्यूशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी, वहीं उपप्राचार्य डॉ. विद्या बंधु नेगी ने उनकी सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्वागत समारोह के दौरान युवा महोत्सव ग्रुप-1 के समन्वयक डॉ. नरेंद्र नेगी एवं समिति के सदस्य प्रो. प्रियंका, डॉ. अजेंद्र नेगी, प्रो. अंजलि नेगी, प्रो. विक्की प्रभात सहित अर्थशास्त्र विभाग के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दोनों विजेताओं का महाविद्यालय में भव्य स्वागत किया।
