Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • सोलन
      • सिरमौर
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • कांगड़ा
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: रामपुर बुशहर में पंचायत सचिवों का प्रशिक्षण, 28 मार्च तक मतदाता सूची सुधार का मौका

    रामपुर बुशहर में पंचायती राज चुनाव की तैयारी तेज, पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण। 28 मार्च तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने का अवसर, जानें पूरी प्रक्रिया।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 20, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश ने आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में विकास खंड रामपुर के पंचायत सचिवों के लिए शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसईबीपीओ रामपुर चमन लाल ने की।

    उन्होंने जानकारी दी कि विकास खंड रामपुर के अंतर्गत तीन ग्राम पंचायतों—शाहधार, शिंगला और बहाली—का पुनर्गठन कर नई ग्राम पंचायतें रंगोरी, नोगली-कलना और पलजारा बनाई गई हैं। इससे क्षेत्र में ग्राम पंचायतों की संख्या 37 से बढ़कर 40 हो गई है।

    इसके अलावा, प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अनुसार ग्राम पंचायत गोपालपुर से बसाहरा को हटाकर ग्राम पंचायत सनारसा में शामिल किया गया है। इस बदलाव के चलते गोपालपुर और सनारसा पंचायतों के वार्डों का पुनः सीमांकन किया गया है, जिससे ये पंचायतें पुनर्गठन से प्रभावित हुई हैं।

    प्रशिक्षण शिविर में बताया गया कि विकास खंड रामपुर की 40 पंचायतों में से 8 पंचायतों—शाहधार, रंगोरी, गोपालपुर, सनारसा, शिंगला, नोगली-कलना, बहाली और पलजारा—को छोड़कर शेष 32 पंचायतों में मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए 28 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है।

    अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि जो नागरिक निर्धारित तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेते हैं, वे मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के पात्र होंगे। पूर्व में तैयार मतदाता सूचियां संबंधित पंचायत सचिवों के पास उपलब्ध हैं।

    पंचायत सचिवों को निर्देश दिए गए कि वे इस जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे, ताकि सभी नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

    #ElectionUpdate #PanchayatiRaj #VoterList #पंचायतचुनाव #मतदातासूची #रामपुरबुशहर #स्थानीयसमाचार #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड संस्थान नोगली में विश्व जल दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    March 20, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में क्रेच वर्कर और क्रेच हेल्पर पदों के लिए महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित

    March 20, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में पैदल चलना हुआ खतरनाक: बढ़ते यातायात के बीच 3 ओवरहेड ब्रिज बनाने की तैयारी

    March 20, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : 1 करोड़ के LSD नशे की तस्करी मामले में निलंबित STF के चारों पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    March 20, 2026

    Rampur Bushahr: नगर परिषद रामपुर बुशहर की अंतिम मतदाता सूची जारी, 28 मार्च तक दावे-आपत्तियां दर्ज करने का मौका

    March 19, 2026

    Shimla Drug Case : STF के 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 1 करोड़ की ड्रग तस्करी में जांच तेज

    March 19, 2026

    Kinnaur: शिपकिला से 1 जून 2026 से शुरू होगा भारत-चीन सीमा व्यापार, तैयारियां तेज

    March 19, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में वाल्मीकि समाज की समस्याएं उठीं: प्रमाण पत्र, ठेका प्रथा और जमीन अधिकार बने प्रमुख मुद्दे

    March 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 0 0 5 0 4
    Users Today : 172
    Total Users : 100504
    Total views : 203717
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.