Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
राजनीति

Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज

Himachal Budget 2026-27 : पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू के चौथे बजट को “नीरस और जनता विरोधी” बताया। उन्होंने कहा कि बजट से आम जनता, कांग्रेस नेता और सत्ता पक्ष के विधायक भी असंतुष्ट हैं।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 22, 2026Updated:April 13, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार के बजट को नीरस और जनविरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि 29 साल के राजनीति अनुभव में उन्होंने एसा दिशाहीन बजट पहले कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि बजट को न केवल जनता ने नकारा है, बल्कि कांग्रेस नेताओं में भी इसके प्रति कोई उत्साह नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बजट से प्रदेश की जनता निराश है और सरकार की नीतियों के कारण विकास की रफ्तार थम गई है।

लोगों को राहत देने के बजाय उनसे छीनने की नीति पर काम

पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश में पहली बार ऐसी सरकार आई है, जो लोगों को राहत देने के बजाय उनसे “छीनने” की नीति पर काम कर रही है। पूर्व सरकार द्वारा स्थापित 2000 से अधिक संस्थानों को बंद करने और कर्मचारियों की सैलरी डिफर करने के फैसले को उन्होंने जनविरोधी बताया। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री के व्यवहार पर भी सवाल उठाए और कहा कि पूरे बजट भाषण के दौरान अहंकार झलक रहा था और अधिकारियों की मेहनत को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में किए गए अधिकांश विकास दावे केंद्र सरकार की योजनाओं पर आधारित हैं, जबकि राज्य सरकार का योगदान स्पष्ट नहीं है।

सरकार के मनमाने फैसलों से कर्मचारी वर्ग हताश

प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर चिंता जताते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार के मनमाने फैसलों से कर्मचारी वर्ग हताश है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले सरकारी खजाना फिजूलखर्ची में खाली किया गया और अब स्थिति सुधारने के नाम पर कर्मचारियों की सैलरी डिफर करने जैसे फैसले लिए जा रहे हैं। यह भी दावा किया कि बजट से न केवल विपक्ष और आम जनता, बल्कि सत्ता पक्ष के विधायक भी संतुष्ट नहीं हैं। साथ ही आरोप लगाया कि सरकार केंद्र की योजनाओं को नया नाम देकर पेश कर रही है, जो जनता के साथ धोखा है।

सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने की कोशिश कर रही

आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि टैक्स बढ़ाए गए हैं और चुनावी वादों जैसे 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को आर्थिक सहायता पर शर्तें लगाकर उन्हें सीमित कर दिया गया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह बजट खोखला और भ्रामक है, जिसमें वास्तविक विकास का अभाव है और सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने की कोशिश कर रही है।

👉 Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश

#bjp himachal #Budget2026 #BudgetCriticism #CongressReaction #HimachalBudget2026 #HimachalPolitics #himachalpradesh #HimachalPradeshNews #JairamThakur #PoliticalNews #PublicOpposition #Shimla #SukhvinderSukhu
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleShimla : LSD Drug Case : हिमाचल में STF के 4 पुलिसकर्मी बर्खास्त, करोड़ों के ड्रग रैकेट में फंसी वर्दी; जानें पूरा मामला
Next Article Himachal Budget 2026: Group-B कर्मचारियों के वेतन डिफर पर विरोध, DA पर भी उठे सवाल
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: वीबी-जी रामजी योजना पर मुख्यमंत्री जनता को गुमराह कर रहे हैं : राकेश डोगरा

June 28, 2026

Rampur Bushahr: एसजेवीएन परियोजना में संविदा कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी, मांगों पर वार्ता न होने से बढ़ा रोष

June 19, 2026

Rampur Bushahr: कैन में पेट्रोल-डीजल न मिलने से ठप हो रहे कृषि कार्य, सरकार दे राहत: कौल सिंह नेगी

June 16, 2026

Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सेवाएं ठप, मरीजों की बढ़ी परेशानी; कौल सिंह नेगी

June 14, 2026

Rampur Bushahr: जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी सीपीआई(एम), संगठन विस्तार का लिया संकल्प

June 12, 2026

BJP: भाजपा मंडल रामपुर ने “विकसित भारत संकल्प” अभियान को लेकर बनाई रणनीति, 21 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

June 8, 2026

Shimla : हार की बौखलाहट में जनादेश और जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रही सरकार : जयराम ठाकुर

June 7, 2026

Rampur bushahr: ननखड़ी कॉलेज का विलय छात्र विरोधी फैसला, सरकार तुरंत वापस ले निर्णय: कौल सिंह

June 6, 2026

Shimla : हिमाचल के 4 नगर निगमों में मेयर पद 5 साल के लिए अनारक्षित, अधिसूचना जारी

June 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 1 7
Users Today : 1
Total Users : 113817
Total views : 226652
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.