Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: एसजेवीएन कबड्डी टूर्नामेंट: बीबीएमबी बनी विजेता, खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना

    एसजेवीएन द्वारा आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट में बीबीएमबी ने जीत दर्ज की। समापन समारोह में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल भावना की सराहना की गई।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    एसजेवीएन के 25वें आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट की विजेता बीबीएमबी की टीम व मुख्यातिथि

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने एसजेवीएन द्वारा आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट की विजेता टीम बीबीएमबी को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन कर्मचारियों में टीम वर्क, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को सुदृढ़ करते हैं। टूर्नामेंट के समापन समारोह में निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और विजेता तथा प्रतिभागी टीमों के प्रदर्शन की सराहना की।

    उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एसजेवीएन सदैव खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करते हैं, बल्कि मानसिक संतुलन और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करते हैं, जो किसी भी संगठन की सफलता के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजन भारत सरकार की ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ जैसी पहलों को मजबूती प्रदान करते हैं।

    समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उप-विजेता टीमों को ट्रॉफी, पदक और प्रमाण-पत्र प्रदान किए।

    फाइनल मुकाबला एसजेवीएन और बीबीएमबी के बीच खेला गया, जिसमें बीबीएमबी विजेता रही। एसजेवीएन ने प्रथम उप-विजेता का स्थान हासिल किया, जबकि पीजीसीआईएल ने द्वितीय उप-विजेता का स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत पुरस्कारों में बीबीएमबी के आकाश को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’, एसजेवीएन के विक्रम शर्मा को ‘सर्वश्रेष्ठ रेडर’ और बीबीएमबी के सुरेंद्र सिंह को ‘सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर’ का पुरस्कार दिया गया।

    इस अवसर पर रामपुर एचपीएस के परियोजना प्रमुख विकास मारवाह, एनजेएचपीएस के परियोजना प्रमुख राजीव कपूर और एलएचईपी-1 के परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा सहित आरएचपीएस, एनजेएचपीएस और एलएचईपी-1 के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के तत्वावधान में एसजेवीएन द्वारा अपने 412 मेगावाट आरएचपीएस में आयोजित इस तीन दिवसीय आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट में विद्युत मंत्रालय, सीईए, बीबीएमबी, एनएचपीसी, पीजीसीआईएल, आरईसी, टीएचडीसी और मेजबान टीम एसजेवीएन ने भाग लिया।

    #BBMB #CorporateSports #FitIndia #HimachalNews #IndiaSports #KabaddiTournament #KheloIndia #SJVN #SportsNews #TeamSpirit
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleदैनिक राशिफल 27 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Next Article Mandi: मंडी कलम शिल्प कार्यशाला का समापन, उपायुक्त अपूर्व देवगन ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    LHEP: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I की दूसरी मल्टी डिसिप्लिनरी कमेटी की बैठक आयोजित

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन के चुनाव 12 अक्टूबर को, 4 और 5 अक्टूबर को भरे जाएंगे नामांकन

    September 30, 2026

    RHPS: रामपुर एचपीएस ने करवाई रंदल स्कूल में ‘वेस्ट टू आर्ट’ प्रतियोगिता भी आयोजित

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों के स्वास्थ्य की हुई जांच, नप परिसर में लगाया स्वास्थ्य शिविर

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: पेंशनरों की आवाज गांव-गांव पहुंचाने के लिए रामपुर से जन जागरण अभियान का तीसरा चरण शुरू

    September 29, 2026

    SJVNL: विश्व पर्यटन दिवस पर बायो-डायवर्सिटी पार्क बजीर बावड़ी में स्वच्छता अभियान

    September 29, 2026

    Rampur Bushahr: देलठ-करांगला सिंचाई योजना का 95 प्रतिशत काम पूरा, बिजली कनेक्शन के लिए 11 लाख रुपये की दरकार

    September 28, 2026

    LHEP: लूहरी जल विद्युत परियोजना-1 में हिन्दी पखवाड़ा का समापन, प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

    September 28, 2026

    Rampur Bushahr: ग्रामीणों की आवाजाही की समस्या का स्थायी समाधान, गानवी खड्ड पर 120 फीट लंबा बेली पुल तैयार

    September 27, 2026

    Rampur Bushahr : नाबालिग से दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, 10-10 हजार जुर्माना

    September 27, 2026

    Rampur Bushahr: वाल्मीकि सुधार सभा ने समुदाय से जुड़े मामलों के समाधान की उठाई मांग

    September 26, 2026

    Rampur Bushahr: दत्तनगर स्कूल में अंतर-हाउस खेलकूद प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

    September 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 9 1 9
    Users Today : 49
    Total Users : 124919
    Total views : 245313
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.