Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्पोर्ट्स

    Rampur Bushahr: रामपुर में DJ NatioN खेल महोत्सव का शानदार आगाज़, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

    रामपुर बुशहर में DJ NatioN खेल महोत्सव 2026 की शुरुआत जोश और उत्साह के साथ हुई। पहले दिन 7 प्रतियोगिताएं आयोजित, आगामी डेढ़ महीने तक होंगे कई बड़े खेल आयोजन।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    डीजे नेशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता और मुख्यातिथि

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    रामपुर में DJ NatioN द्वारा आयोजित खेल महोत्सव 2026 का शुभारंभ पूरे उत्साह और जोश के साथ हुआ। महोत्सव के पहले दिन पुरुष एवं महिला वर्ग की मैराथन सहित ऐथलिट्स प्रतियोगिताएँ सफलतापूर्वक संपन्न हुईं, जिनमें क्षेत्र के युवाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिसमें साइक्लिंग, 100 मीटर, 400 मीटर, 1600 मीटर दौड़, हाई जंप और लॉन्ग जंप शामिल रहे। सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया।

    DJ NatioN के संस्थान साहित सागर ने बताया कि यह खेल महोत्सव लगातार तीसरे वर्ष आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, यह महोत्सव आगामी लगभग डेढ़ महीने तक चलेगा, जिसमें 14 अन्य खेल प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की जाएंगी। इनमें क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, शतरंज, फ्री फायर, BGMI, पावरलिफ्टिंग, आर्म रेसलिंग, स्नूकर और रस्साकशी प्रमुख रूप से शामिल हैं।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी मोंटी मांटा (तकलेच) उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल प्रतिभा को मंच देते हैं, बल्कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयोजन समिति ने क्षेत्र के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कार भी निर्धारित किए गए हैं, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिल सके।

    आयोजकों ने स्पष्ट किया कि इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना, उन्हें नशे की लत से बचाना और एक स्वस्थ, सशक्त समाज का निर्माण करना है। खेलों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने की यह पहल क्षेत्र में एक नई ऊर्जा का संचार कर रही है।

    #DJNation #FitnessIndia #HealthyLifestyle #HimachalNews #IndianSports #KhelMahotsav2026 #NoToDrugs #RampurBushahr #SportsEvent #YouthPower
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: जीबी पंत मेमोरियल महाविद्यालय में ग्रीन ऑडिट के तहत पादप विविधता पर फील्ड सर्वेक्षण
    Next Article आनी सड़क हादसा: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने घायलों का जाना हालचाल, 4 शिक्षिकाओं की मौत से शोक
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Sports: गांव से ओलंपिक तक खिलाड़ियों को तैयार करने का संकल्प, 10 से 13 अक्टूबर तक नारायण स्पोर्ट्स फेस्टिवल

    September 29, 2026

    Education: चायल-कोटी महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता शुरू

    September 28, 2026

    Education: तकलेच में जिला स्तरीय अंडर-14 माइनर गेम्स प्रतियोगिता का शुभारंभ

    September 28, 2026

    Sports: रामपुर कॉलेज में ऊना ने जीती अंतर महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप

    September 26, 2026

    HPU: नेरवा ने दौलतपुर को हराया, जीबी पंत कॉलेज रामपुर में अंतर-महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप शुरू

    September 23, 2026

    Rampur Bushahr News : अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, मार्चपास्ट में सराहन ब्लॉक अव्वल

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में अंडर-19 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 15 जोन की 560 छात्राएं ले रहीं भाग

    September 18, 2026

    Bilaspur News: इंटर कॉलेज वुशू चैंपियनशिप में घुमारवीं और ठियोग कॉलेज का दबदबा

    September 18, 2026

    Sports: कटगांव में अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 548 खिलाड़ी ले रहे भाग

    September 17, 2026

    Sports: वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

    September 14, 2026

    Women Asia Cup 2026 : श्रीलंका को 72 रन से हराकर भारत ने रचा इतिहास, आठवीं बार बना एशिया कप चैंपियन

    September 14, 2026

    Himachal News : वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर ने जीता खिताब, रामपुर रहा उपविजेता

    September 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 8 7 2
    Users Today : 2
    Total Users : 124872
    Total views : 245228
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.