Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Himachal: प्री-प्राइमरी स्कूल/डे-केयर के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, बिना पंजीकरण नहीं चलेंगे केंद्र
    • Solan : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, 40 हजार जुर्माना
    • HPU Exam 2026 : आज से यूजी परीक्षाएं शुरू, 1.20 लाख छात्र दो शिफ्ट में देंगे एग्जाम
    • Shimla : हिमाचल में 36 और प्राइमरी स्कूल बंद, तीन साल में 1250 स्कूल मर्ज या बंद
    • दैनिक राशिफल 28 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Mandi: मंडी कलम शिल्प कार्यशाला का समापन, उपायुक्त अपूर्व देवगन ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित
    • Rampur Bushahr: एसजेवीएन कबड्डी टूर्नामेंट: बीबीएमबी बनी विजेता, खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना
    • दैनिक राशिफल 27 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    HPU Exam 2026 : आज से यूजी परीक्षाएं शुरू, 1.20 लाख छात्र दो शिफ्ट में देंगे एग्जाम

    HPU Exam 2026 : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में यूजी परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। करीब 1.20 लाख छात्र दो शिफ्ट में परीक्षा देंगे। जानें पूरा शेड्यूल और जरूरी अपडेट।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 28, 2026Updated:March 28, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    HPU Exam 2026 : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में यूजी कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं 28 मार्च यानी आज से शुरू हो रही हैं। विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध 130 से अधिक कॉलेजों के करीब 1.20 लाख विद्यार्थी इन परीक्षाओं में शामिल होंगे। पेपर क्लैश की समस्या को देखते हुए विवि ने 16 पेपरों की तिथियों में बदलाव किया गया है, जिसमें प्रथम वर्ष के 4, द्वितीय वर्ष के 8 और तृतीय वर्ष के 4 पेपर शामिल हैं।

    एचपीयू की ओर से जारी  HPU Exam 2026 की संशोधित डेटशीट के अनुसार बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू होकर मई के दूसरे सप्ताह तक चलेंगी। परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित होंगी। सुबह 9 से 12:00 बजे तक और  दोपहर 2 से 5:00 बजे तक। पहले दिन अंग्रेजी, रसायन विज्ञान, राजनीति विज्ञान, इतिहास सहित कई विषयों के पेपर होंगे।

    छात्रों और कॉलेजों की आपत्तियों के बाद बदलाव

    डेटशीट में संशोधन का निर्णय कॉलेजों और छात्रों से प्राप्त आपत्तियों के बाद लिया गया है। परीक्षा नियंत्रक श्याम लाल कौशल ने स्पष्ट किया कि संशोधित तिथियों के अलावा बाकी सभी प्रावधान पहले की तरह ही लागू रहेंगे।

    ये हुआ बदलाव

    HPU Exam 2026 : प्रथम वर्ष में भूगोल, जियोलॉजी, बीकॉम और फिजिकल एजुकेशन के पेपरों की तिथियों में बदलाव किया गया है। कुछ परीक्षाएं अप्रैल से हटाकर मई में शिफ्ट की गई हैं, जबकि कुछ के समय में भी परिवर्तन हुआ है। द्वितीय वर्ष में संस्कृत, टूरिज्म, दर्शनशास्त्र, हिंदी, बीकॉम, मैथ्स और पॉलिटिकल साइंस जैसे विषयों के पेपरों की तिथियों में बदलाव किया गया है। अधिकतर परीक्षाएं मई के पहले और दूसरे सप्ताह में पुनर्निर्धारित की गई हैं। तृतीय वर्ष में कंप्यूटर साइंस, इकोनॉमिक्स और एजुकेशन विषयों के पेपरों की तिथियां बदली गई हैं। ये परीक्षाएं अब मई के पहले सप्ताह में आयोजित होंगी।

    📢 कॉलेजों को निर्देश

    विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि वे संशोधित डेटशीट की जानकारी तुरंत विद्यार्थियों तक पहुंचाएं, ताकि परीक्षा को लेकर किसी प्रकार का भ्रम न रहे।

    #CollegeExams #EducationNews #ExamUpdate #HimachalUniversity #HPUExam2026 #HPUShimla #IndiaNews #ShimlaNews #StudentNews #UGExams
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal: प्री-प्राइमरी स्कूल/डे-केयर के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, बिना पंजीकरण नहीं चलेंगे केंद्र

    March 28, 2026

    Solan : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, 40 हजार जुर्माना

    March 28, 2026

    Shimla : हिमाचल में 36 और प्राइमरी स्कूल बंद, तीन साल में 1250 स्कूल मर्ज या बंद

    March 28, 2026

    Mandi: मंडी कलम शिल्प कार्यशाला का समापन, उपायुक्त अपूर्व देवगन ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित

    March 27, 2026

    Rampur Bushahr: एसजेवीएन कबड्डी टूर्नामेंट: बीबीएमबी बनी विजेता, खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना

    March 27, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर के ननखड़ी की नन्ही प्रतिभा एंजल ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में मारी बाजी

    March 26, 2026

    Rohru: रोहड़ू में नशे के खिलाफ मिनी मैराथन, युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    March 26, 2026

    Mandi Accident: पंडोह डैम के पास हादसा, बस-कार भिड़ंत में 2 की मौत, 2 गंभीर

    March 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 4 7 0
    Users Today : 14
    Total Users : 101470
    Total views : 205419
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.