Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
रामपुर बुशहर

Rampur Bushahr: बुशहर बीएड संस्थान खेलकूद प्रतियोगिता: वॉलीबॉल में कलाम व टैगोर सदन विजेता

बुशहर बीएड संस्थान नोगली में 20वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन वॉलीबॉल में कलाम और टैगोर सदन ने जीत दर्ज की। विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 30, 2026Updated:April 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
बुशहर बीएड संस्थान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर मुख्यातिथि व अन्य

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

बीएड संस्थान नोगली में 20वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साह के साथ किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत मार्च पास्ट से हुई, जिसमें गांधी, टैगोर, विवेकानंद और कलाम सदन के प्रशिक्षु छात्र-खिलाड़ियों ने भाग लेकर मुख्य अतिथि को सलामी दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संस्थान के प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज तथा विशेष अतिथि के रूप में जेपी मेहता उपस्थित रहे। मार्च पास्ट के उपरांत अक्षिता द्वारा खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलाई गई।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ये न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि मानसिक तनाव को कम करने और आत्मविश्वास बढ़ाने में भी सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि खेल चरित्र निर्माण में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

समन्वयक प्रो. ललित कायथ के निर्देशन में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में इंडोर और आउटडोर दोनों प्रकार के खेल शामिल हैं। इनमें शतरंज, लूडो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, लॉन्ग जंप, हाई जंप, 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ और शॉट पुट जैसे मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं।

पहले दिन के परिणाम


छात्रा वर्ग के वॉलीबॉल मुकाबलों में कलाम सदन ने गांधी सदन को हराकर जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मुकाबले में टैगोर सदन ने विवेकानंद सदन को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। इंडोर गेम्स में कैरम प्रतियोगिता में कलाम सदन के ओम प्रकाश विजेता रहे, जबकि छात्रा वर्ग में टैगोर सदन की श्रेया मेहता ने जीत हासिल की।

संस्थान के अध्यक्ष पवन आनंद, कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता और सचिव ई. राजीव शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर डॉ. राजेंद्र नेगी, प्रो. वर्षा ठाकुर, राकेश ठाकुर, सपना दीपक, तपस्या शर्मा, नवनीत चौहान, किरण बाला, नरेंद्र ठाकुर, हेमलता बिष्ट, गौरव गौतम और हेम राज सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

#AnnualSports #BEdCollege #Bushahr #EducationNews #HimachalNews #RampurBushahr #SportsCompetition #StudentSports #VolleyballMatch
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleShimla: आपदा न्यूनीकरण के तहत 20.70 करोड़ के 4 प्रस्तावों पर मंथन, उपायुक्त ने दिए सुधार के निर्देश
Next Article Rampur Bushahr: रामपुर में रक्तदान शिविर आयोजित, 25 यूनिट रक्त एकत्र
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

SJVNL: एसजेवीएनएल 412 मेगावाट परियोजना में संविदा कर्मचारियों का धरना शुरू, लंबित समझौते लागू करने की उठी मांग

July 1, 2026

Rampur News: विधायक नंद लाल ने काशापाट और मुनीश सड़क हादसों के मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार देने की घोषणा

June 28, 2026

Rampur Bushahr: एलएचईपी प्रभावित किसानों के मुआवजे पर मंथन, लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश

June 27, 2026

Rampur Bushahr: देलठ पंचायत ने विधायक नंद लाल के समक्ष उठाए प्रदूषण मुआवजा और बस सेवा बहाली के मुद्दे

June 26, 2026

Rampur Bushahr: जोगनी सड़क हादसे के घायलों से मिले भाजपा नेता कौल नेगी, अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल

June 26, 2026

Rampur Bushahr: ननखड़ी ब्लॉक के 4 बीडीसी सदस्यों ने थामा भाजपा का दामन, भाजपा ने किया बहुमत का दावा

June 25, 2026

SJVN: 1500 मेगावाट परियोजना में संविदा कर्मचारियों का धरना जारी, मांगों को लेकर प्रबंधन के खिलाफ जताया रोष

June 23, 2026

Rampur Bushahr: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत रामपुर में जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने दिया नशे के खिलाफ संदेश

June 20, 2026

Job: रामपुर में 23 जून को 70 एसएमटी ट्रेनी पदों के लिए इंटरव्यू, मशोबरा में 19 जून को होटल सेक्टर की भर्ती

June 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 7 4
Users Today : 58
Total Users : 113874
Total views : 226777
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.