Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने रचा इतिहास, 2025-26 में 7506 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन
    • Kullu: कुल्लू में बाढ़ रोकथाम के लिए नदी ड्रेजिंग पर फोकस, जिला स्तरीय समिति गठित
    • Mandi: मंडी नगर निगम चुनाव: वार्डों का आरक्षण जारी, जानिए किस वार्ड में क्या स्थिति
    • Rampur Bushahr: रामपुर में 11-12 अप्रैल को पशु मित्र फिजिकल टेस्ट, 210 अभ्यर्थी लेंगे भाग
    • Rampur Bushahr: रामपुर के बोंडा (सराहन) में 60वां रक्तदान शिविर, ITBP जवानों ने जुटाई 43 यूनिट रक्त
    • Rampur Bushahr: रामपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, अखंड रामायण पाठ व भंडारे का आयोजन
    • Rampur Bushahr: श्रम संहिताओं के खिलाफ देशभर में ‘काला दिवस’, रामपुर समेत कई क्षेत्रों में मजदूरों का प्रदर्शन
    • HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    करियर एवं रोजगार

    Rampur Bushahr: रामपुर में 11-12 अप्रैल को पशु मित्र फिजिकल टेस्ट, 210 अभ्यर्थी लेंगे भाग

    रामपुर और कुमारसैन उपमंडल के 19 पशु मित्र पदों के लिए 11 और 12 अप्रैल को राजकीय महाविद्यालय रामपुर के खेल मैदान में शारीरिक परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें 210 अभ्यर्थी भाग लेंगे।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamApril 1, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    पशु मित्र भर्ती को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    पशु चिकित्सालय ज्यूरी के अधीन रामपुर उपमंडल के 15 पदों और कुमारसैन उपमंडल के 4 पदों के लिए पशु मित्रों के चयन हेतु शारीरिक परीक्षा 11 व 12 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में बुधवार को उपमंडलाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह की  अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पशु मित्र नीति-2025 के संशोधित प्रावधानों के तहत चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए पशुपालन, पुलिस, राजस्व, लोक निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

    उपमंडलाधिकारी ने बताया कि शारीरिक परीक्षा राजकीय महाविद्यालय रामपुर के खेल मैदान, पाटबंगला में आयोजित होगी। 11 अप्रैल को सुबह 8 से 10 बजे तक अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया जाएगा, जिसके बाद परीक्षा शुरू होगी। उन्होंने बताया कि महिला अभ्यर्थियों और कुमारसैन उपमंडल के अभ्यर्थियों की परीक्षा 11 अप्रैल को ही आयोजित की जाएगी, जबकि रामपुर उपमंडल के पुरुष अभ्यर्थियों की परीक्षा 12 अप्रैल को होगी। कुल 19 पदों के लिए 210 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 70 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। शारीरिक परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों को 10 मिनट में 1500 मीटर तथा पुरुष अभ्यर्थियों को 30 मिनट में 5000 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी। इसके अलावा अभ्यर्थियों की सहनशक्ति, फिटनेस, फुर्ती और कार्य क्षमता का भी मूल्यांकन किया जाएगा।

    उपमंडलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी तैयारियों को समयबद्ध पूरा करने को कहा गया। परीक्षा के सफल संचालन के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें तहसीलदार या नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। यह समिति परीक्षा की निगरानी और समन्वय की जिम्मेदारी निभाएगी। उपमंडलाधिकारी हर्ष अमरेन्द्र सिंह, जो पशु मित्र एंगेजमेंट कमेटी रामपुर के अध्यक्ष भी हैं, ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए।

    इस अवसर पर नायब तहसीलदार सुरेश नेगी, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी ज्यूरी एवं सदस्य सचिव डॉ. अनिल शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. गगन शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    #AnimalHusbandry #GovernmentJobs #HimachalNews #HPJobs #Kumarsain #LatestNews #PashuMitra #PhysicalTest #RampurBushahr #RecruitmentNews
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Mandi: आंगनवाड़ी-कम-पालना केन्द्रों में क्रेच सहायिका के पदों पर आवेदन आमंत्रित, 17 अप्रैल तक करें आवेदन

    March 28, 2026

    Rampur Bushahr: 3% वेतन स्थगन के फैसले पर भड़का कर्मचारी संघ, सरकार से तुरंत वापसी की मांग

    March 26, 2026

    Mandi: पंडोह अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं का जोश, 1.6 किमी दौड़ में 286 अभ्यर्थी सफल

    March 26, 2026

    Rampur Bushahr: काशापाट की दिव्या कश्मीरी की बड़ी सफलता: IIM लखनऊ से पढ़ाई के बाद Fortune 500 कंपनी में नौकरी

    March 26, 2026

    Bilaspur : SIS India में 120 पदों पर भर्ती, 27-28 मार्च इंटरव्यू

    March 26, 2026

    Mandi Rojgar Mela 2026 : 160 युवाओं का चयन, 36,500 तक वेतन के ऑफर

    March 25, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न

    March 19, 2026

    Mandi: मंडी में जॉब फेयर का आयोजन, निजी कंपनियां करेंगी 196 पदों पर चयन

    March 17, 2026

    Jawahar Navodaya Vidyalaya रिकांग पिओ में 23 मार्च को सदन अधीक्षक पद के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू

    March 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 2 3 2 6
    Users Today : 149
    Total Users : 102326
    Total views : 206855
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.