Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Kinnaur: किन्नौर में शोंगटोंग-कड़छम परियोजना की समीक्षा, 2027 तक पहला चरण पूरा करने के निर्देश
    • Rampur Bushahr: लॉयन्स क्लब शिमला ने रक्तदान सेवा परिवार को सौंपी एम्बुलेंस, दो माह पुराना वादा किया पूरा
    • Kumarsain Opium Case : कंडाघाट से 2.039 किलो अफीम के साथ महिला गिरफ्तार
    • Rampur Bushahr: दतनगर में 23 अप्रैल को दूध उत्पादकों का बड़ा प्रदर्शन, मांगों को लेकर गांव-गांव बैठकों का दौर
    • Shimla : केएनएच से गायनी ओपीडी शिफ्ट करने पर महिलाओं का विरोध, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
    • Solan Drug Case : परवाणू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा के दो आरोपी चिट्‌टे के साथ पकड़े
    • दैनिक राशिफल 14 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: पशु मित्र भर्ती: 99 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 20 व 22 अप्रैल को होगा दस्तावेज़ सत्यापन
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: लॉयन्स क्लब शिमला ने रक्तदान सेवा परिवार को सौंपी एम्बुलेंस, दो माह पुराना वादा किया पूरा

    लॉयन्स क्लब शिमला ने अपने वादे के अनुसार रामपुर की रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी को एम्बुलेंस भेंट की, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
    ATUL RAJBy ATUL RAJApril 14, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    लॉयन्स क्लब शिमला ने सामाजिक प्रतिबद्धता निभाते हुए रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी, रामपुर को एम्बुलेंस भेंट कर दो माह पूर्व किए गए अपने वादे को पूरा किया है। दो माह पहले सोसाइटी के सदस्य खनेरी अस्पताल में लॉयन्स क्लब शिमला के पदाधिकारियों से मिले थे। इस दौरान क्लब ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के हाथों अस्पताल को दस स्ट्रेचर भी भेंट किए थे। उसी बैठक में सोसाइटी ने रामपुर क्षेत्र में एम्बुलेंस की कमी की समस्या को प्रमुखता से उठाया था, जिस पर क्लब ने गंभीरता दिखाते हुए एम्बुलेंस उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया था।

    अब क्लब द्वारा यह वादा पूरा करते हुए सोसाइटी को एम्बुलेंस सौंप दी गई है, जिससे क्षेत्र में मरीजों को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। सोसाइटी के अध्यक्ष नितीश भारती ने बताया कि पहले उनके पास केवल एक ही एम्बुलेंस थी, जिससे प्रदेश और प्रदेश के बाहर मरीजों को ले जाने में कठिनाई होती थी। नई एम्बुलेंस मिलने से इस समस्या का समाधान हो गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि एम्बुलेंस सेवा को पूरी जिम्मेदारी के साथ संचालित किया जाएगा।

    सोसाइटी के सदस्यों ने इस सहयोग के लिए लॉयन्स क्लब शिमला का आभार व्यक्त किया। विशेष रूप से क्लब के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण वैध, उप प्रधान ओपी मेहता, पास्ट प्रेजिडेंट एवं जोनल चेयरपर्सन मनमोहन वर्मा, कोषाध्यक्ष केआर शर्मा सहित अन्य सदस्यों का धन्यवाद किया गया।

    #AmbulanceService #BloodDonation #CommunityService #HealthCare #HimachalNews #LionsClub #Rampur #Shimla #SocialWork
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ATUL RAJ

      Related Posts

      Rampur Bushahr: देलठ में स्कूल-आंगनवाड़ी के पास खुला शराब ठेका, महिलाओं ने उठाई हटाने की मांग

      April 13, 2026

      Rampur Bushahr: लापरवाही बनी हादसे की वजह: रामपुर में डंपर चालक की दर्दनाक मौत

      April 11, 2026

      Rampur Bushahr: भूकंप, आग और भूस्खलन पर अभ्यास: नाथपा झाकड़ी में बहु-एजेंसी मॉक ड्रिल

      April 11, 2026

      Rampur Bushahr: रामपुर में पहली बार हिमालयन टाइटल फाइट, 15 अप्रैल को 24 बॉक्सर भिड़ेंगे रिंग में

      April 11, 2026

      Rampur Bushahr: चुनी लाल जिंटा तीसरी बार बने कांग्रेस एससी विभाग रामपुर के अध्यक्ष, किया स्वागत

      April 10, 2026

      Rampur Bushahr : मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की ननखड़ी में बैठक: 22 जून को प्रदेशव्यापी हड़ताल का एलान

      April 4, 2026
      Leave A Reply Cancel Reply

      April 2026
      MTWTFSS
       12345
      6789101112
      13141516171819
      20212223242526
      27282930 
      « Mar    
      Categories
      Archives
      About us

      ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

      हमारा फोकस:

      • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
      • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
      • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
      • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

      Contact Us:

      📞 9882210413
      ✉️ editor@arbtimes.in
      ✉️ arbtimeshp@gmail.com

      Our Visitor

      1 0 3 7 3 9
      Users Today : 2
      Total Users : 103739
      Total views : 209380
      Useful links

      🛡️ Government Links

      • भारत सरकार पोर्टल
      • हिमाचल प्रदेश सरकार
      • हिमाचल पुलिस
      • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
      • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
      • RTI Online
      • Election Commission of India

      🎓 Education & Universities

      • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
      • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
      • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
      • IGMC शिमला
      • HP Technical University

      💼 Jobs & Services

      • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
      • हिमाचल रोजगार पोर्टल
      • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
      • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
      • MyGov India
      • UIDAI - आधार सेवा
      Home Top Crime Politics
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      • About us
      • Contact us
      • Privacy Policy 
      • Disclaimer
      © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.