Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    हमीरपुर

    Illegal Mining Case: हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा के चाचा और भाई गिरफ्तार, कोर्ट में किया सरेंडर

    Illegal Mining Case में हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा के चाचा और भाई ने कोर्ट में सरेंडर किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू की।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | हमीरपुर 

    बंद स्टोन क्रशर से जुड़े कथित अवैध खनन मामले में हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा के चाचा प्रवीण शर्मा और भाई उमेश शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को दोनों ने कोर्ट में सरेंडर किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। अभियोजन पक्ष ने अदालत में दलील दी कि आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और सात दिन के रिमांड की मांग की गई थी, लेकिन अदालत ने फिलहाल एक दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है। वीरवार को फिर पेश किए जाएंगे।

    पुलिस के मुताबिक, अदालत के आदेश के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। यह मामला 13 अगस्त 2025 का है, जब सुजानपुर थाना पुलिस ने पुंघ खड्ड स्थित बंद स्टोन क्रशर में छापेमारी की थी। पुलिस का दावा है कि मौके से पत्थर, बजरी और अन्य मशीनरी बरामद की गई, जिन्हें कथित तौर पर अवैध खनन से जोड़ा गया। इस मामले में विधायक के चाचा और भाई के अलावा दो कर्मचारियों को भी आरोपी बनाया गया था।

    आरोपी दो कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत

    जांच के दौरान दोनों कर्मचारियों को 19 मार्च 2026 को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी, जबकि प्रवीण शर्मा और उमेश शर्मा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी। अदालत ने उन्हें 16 अप्रैल तक पेश होने के आदेश दिए थे, जिसके तहत उन्होंने सरेंडर किया। पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराएं भी जोड़ी हैं और छापेमारी के दौरान सीसीटीवी कैमरों की हार्ड ड्राइव को कब्जे में लिया गया था। कार्रवाई के बाद क्रशर मालिक की ओर से पुलिस पर बिना वारंट परिसर में घुसने और कर्मचारियों को धमकाने के आरोप लगाए गए थे। उनका कहना है कि जिस सामग्री को पुलिस अवैध खनन बता रही है, वह क्रशर बंद होने से पहले की है।

    राजनीतिक दबाव में झूठे मामले दर्ज कर रही पुलिस : आशीष

    विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कमजोर हो रही है और पुलिस राजनीतिक दबाव में झूठे मामले दर्ज कर रही है। विधायक ने कहा कि परिवार के सदस्य जांच में सहयोग करते रहे हैं और सच्चाई अदालत में सामने आएगी। उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, परास्त नहीं होता है।

    गंभीर मुद्दों पर सरकार मौन, कानून के नाम पर चुनिंदा पर कार्रवाई : संदीपनी

    शिमला। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने विधायक के चाचा और भाई की गिरफ्तारी मामले में कांग्रेस सरकार पर प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं और उनके परिवारों को निशाना बनाया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। कानून के नाम पर चुनिंदा कार्रवाई की जा रही है, जबकि प्रदेश के कई गंभीर मुद्दों पर सरकार मौन बनी हुई है। जहां सरकार को माफियाओं और बढ़ते अपराध पर कार्रवाई करनी चाहिए, वहां वह राजनीतिक विरोधियों को दबाने में लगी है। यह पूरा घटनाक्रम दर्शाता है कि सरकार निष्पक्ष जांच में विश्वास नहीं रखती, बल्कि राजनीतिक लाभ के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने इसे सत्ता का दुरुपयोग करार देते हुए कहा कि अदालतों में मामला विचाराधीन है और कानून अपना काम करेगा। सरकार इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देकर अपनी मंशा स्पष्ट कर रही है।

    #AshishSharma #CourtSurrender #CrimeNews #HamirpurNews #HimachalNews #himachalpradesh #IllegalMiningCase #Investigation #LatestNews #PoliceAction #PoliticalNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleदैनिक राशिफल 16 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Next Article Himachal : शिमला में टाउन हॉल ऑफ वुमन का आयोजन, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर व्यापक मंथन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    HPRCA क्लर्क भर्ती 2026 : हिमाचल प्रदेश में क्लर्क के 40 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

    August 8, 2026

    Hamirpur : HPRCA ने 4 भर्ती परीक्षाओं के शेड्यूल की घोषणा की; 9 और 14 अगस्त को होगी CBT परीक्षा

    July 29, 2026

    Himachal : हमीरपुर में डाकिए के किराए के कमरे से मिले कॉल लेटर, आधार व ATM कार्ड; डाकिया सस्पेंड

    July 22, 2026

    Himachal : हमीरपुर में बेटे का खौफनाक कदम: शराब के नशे में 65 वर्षीय पिता को मुक्कों से पीट-पीटकर मार डाला

    July 16, 2026

    Hamirpur : 14 वर्षीय लड़की की संदिग्ध मौत, सुसाइड नोट के आधार पर पड़ोसियों समेत 8 लोगों पर केस दर्ज

    July 13, 2026

    Good News : बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध से ऑनलाइन मिलेगा प्रसाद, हिमाचल में पहली बार शुरू हो रही यह सेवा

    June 29, 2026

    HPTU Exam 2026: 4 जून से शुरू होंगी बीटेक, बी फार्मेसी, MBA समेत सभी सेमेस्टर परीक्षाएं

    June 3, 2026

    HPTU HPCET 2026: 9704 आवेदन, 10 जिलों में 16 परीक्षा केंद्र, 9-10 मई को प्रवेश परीक्षा

    May 6, 2026

    HPRCA Hamirpur: 312 असिस्टेंट स्टाफ नर्स पदों के लिए 4–5 मई को CBT परीक्षा, जानें पूरी डिटेल

    April 23, 2026

    HPRCA Pharmacist Recruitment 2026 : हिमाचल में 41 पदों पर भर्ती, 28 अप्रैल से आवेदन शुरू

    April 19, 2026

    HPRCA Teacher Recruitment 2026 : हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में 894 शिक्षकों की भर्ती, 22 अप्रैल से आवेदन

    April 17, 2026

    HP Tech University Hamirpur Exam 2026: 27 अप्रैल तक बिना लेट फीस भरें फाॅर्म, ग्रेड सुधार का भी मौका

    April 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 6 1 0
    Users Today : 1
    Total Users : 118610
    Total views : 234938
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.