Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: सनशाइन स्कूल रामपुर का शानदार परीक्षा परिणाम, 10वीं में चार छात्रों ने संयुक्त रूप से किया टॉप
    • रामपुर जिला परिषद चुनाव: चार वार्डों से 16 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन, कांग्रेस बागियों ने बढ़ाई सियासी हलचल
    • Rampur Bushahr: तकलेच के कुबंन गांव में भालू का आतंक, प्लम व स्टोन फ्रूट्स की फसल तबाह; लाखों का नुकसान
    • Chamba Road Accident: ककीरा में खाई में गिरी पर्यटकों की गाड़ी, पांच गुजरातियों समेत 6 की मौत
    • दैनिक राशिफल 11 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr : 9 ग्राम चिट्टा बरामद, कुमारसैन पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
    • HPBOSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित, कांगड़ा की अनमोल ने 699 अंक लेकर किया टॉप
    • दैनिक राशिफल 10 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    चंबा

    Chamba Road Accident: ककीरा में खाई में गिरी पर्यटकों की गाड़ी, पांच गुजरातियों समेत 6 की मौत

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMay 11, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | चंबा 

    हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भटियात उपमंडल के ककीरा क्षेत्र में सुबह करीब तीन बजे हुआ, जब पर्यटकों से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

    पुलिस के अनुसार गाड़ी में चालक समेत कुल 10 लोग सवार थे। सभी पर्यटक गुजरात के रहने वाले थे और मनाली से डलहौजी की ओर जा रहे थे। हादसे के समय क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण सड़क और आसपास की मिट्टी फिसलन भरी हो गई थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    इन लोगों की गई जान

    पुलिस के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वालों में गुजरात के भावनगर निवासी ललितभाई पतनानी, उनकी पत्नी ममताबेन ललितभाई पतनानी, प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी, उनकी पत्नी काजल भोपानी और उनका बेटा दियांश भोपानी शामिल हैं। छठे मृतक की पहचान वाहन चालक जसवंत कुमार के रूप में हुई है। वह मंडी जिले के जोगिंदरनगर क्षेत्र के गांव कोहरा के रहने वाले थे।

    घायल भी सभी गुजरात के

    घायलों में मयंक ललितभाई पतनानी, उनकी पत्नी फोरमबेन मयंक पतनानी, उनका तीन वर्षीय बेटा जियांश पतनानी तथा तीन वर्षीय प्रियान्शी भोपानी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज टांडा में जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Chamba News: मामूली बहस के बाद युवक की पत्थर मारकर हत्या, शव ढांक में फेंका

    May 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 7 6 6 1
    Users Today : 75
    Total Users : 107661
    Total views : 215450
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.