Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: रामपुर में पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज, मतदान कर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

    रामपुर में पंचायती राज चुनावों को लेकर मतदान कर्मियों का पहला प्रशिक्षण आयोजित किया गया। 39 पंचायतों में तीन चरणों में मतदान होगा। कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया और मतपेटी संचालन की जानकारी दी गई।
    ATUL RAJBy ATUL RAJMay 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    रामपुर विकास खंड में आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को राजकीय महाविद्यालय रामपुर के सभागार में मतदान कर्मियों के लिए प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन खंड विकास कार्यालय रामपुर की ओर से किया गया, जिसमें चुनाव ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र की 39 पंचायतों में तीन चरणों में मतदान संपन्न करवाया जाएगा। चुनाव कार्य में तैनात कर्मचारियों को मतपेटियों के सही उपयोग, मतदान सामग्री के संरक्षण, मतपत्रों की सुरक्षा और मतदान केंद्रों पर अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से अवगत करवाया गया।

    रिटर्निंग अधिकारी रामपुर विकास खंड अनमोल शर्मा ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रशिक्षण के दौरान मतदान दलों को मतपेटी सील करने, मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने, मतपत्र जारी करने और मतदान समाप्ति के बाद की औपचारिकताओं का व्यावहारिक अभ्यास भी करवाया गया।

    इसके अलावा संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने कर्मचारियों को चुनाव आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा, ताकि चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हो सके।

    प्रशिक्षण शिविर में कर्मचारियों की चुनाव संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। प्रशासन का मानना है कि बेहतर प्रशिक्षण से मतदान प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित और सफल बनाया जा सकेगा।

    #Election2026 #ElectionTraining #HimachalNews #himachalpradesh #LocalElection #PanchayatElection #PanchayatiRaj #RampurBushahr #RamPurNews #VotingTraining
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: एचपीयू शिमला में SFI का उग्र प्रदर्शन, NTA का पुतला फूंका और चक्का जाम कर जताया विरोध
    Next Article Rampur Bushahr: आर्य पब्लिक स्कूल में एनडीआरएफ ने छात्रों को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Lavi Mela 2026: लवी मेला-2026: निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को उपायुक्त ने किया सम्मानित

    November 14, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में मतदाता जागरूकता को लेकर 16 नवंबर को होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं

    November 13, 2026

    NJHPS: स्वदेशी विनिर्माण के क्षेत्र में भारत स्थापित कर रहा नए कीर्तिमान : राज्यपाल

    November 13, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर शिक्षक संघ ने एसडीएम रामपुर को सौंपा ज्ञापन, 13 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग

    November 12, 2026

    Lavi Mela Rampur: लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के कलाकारों की होगी अल्कोहल टेस्टिंग

    November 12, 2026

    Lavi News: अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026 के लिए रामपुर में ट्रैफिक प्लान जारी, 11 नवंबर से लागू होंगे नए नियम

    November 10, 2026

    Forest News: भालुओं को पकड़ने में रामपुर वन मंडल की बड़ी कामयाबी, प्रदेश में बना पहला क्षेत्र, एक सप्ताह में दो काले भालू पिंजरों में कैद

    November 9, 2026

    Lavi Mela: लवी मेले से नगर परिषद की आय में इजाफा, झूले और डोम के ठेके से मिले 88.68 लाख रुपये

    November 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर को जिला बनाने की मांग उठाएगी प्रधान परिषद, मुख्यमंत्री को भेजेगी ज्ञापन

    November 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में भालू का आतंक, तीन दिन में दो लोगों पर हमला; वन विभाग अलर्ट

    November 6, 2026

    Rampur Bushahr: अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य में आयोजित 73वीं सीनियर स्टेट महिला कबड्डी चैंपियनशिप में KIC राजपुरा बना चैंपियन

    November 5, 2026

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Shimla : हिमाचल कांग्रेस की नई राज्य कार्यकारिणी का एलान : 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष नियुक्त

    March 29, 2026

    Shimla: वर्ष 2026-27 के राज्य बजट के लिए जनता से सुझाव आमंत्रित, वित्त विभाग ने शुरू की प्रक्रिया

    January 29, 2026

    Shimla: लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अनोखी डाली मेले में की शिरकत, 2600 बीघा में बनेगा नया सेटेलाइट टाउन

    November 22, 2025

    हेडिंग: SJVN Limited के 39वें स्थापना दिवस पर Nathpa Jhakri Hydroelectric Station में मैराथन आयोजित

    May 22, 2026

    Rampur Bushahr:पृथ्वी दिवस पर बुशहर बीएड संस्थान कलना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    April 22, 2025

    Kinnaur: निगुलसरी खुला रहेगा, नाथपा में तय समय पर ही चलेगा यातायात

    August 19, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 5 9
    Users Today : 3
    Total Users : 128959
    Total views : 251862
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.