Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: रामपुर की बधाल और कूट पंचायतें निर्विरोध चुनी गईं, विकास कार्यों के लिए मिलेगी विशेष राशि
    • Kullu: कुल्लू पहुंचे फ्रांस के राजदूत थियेरे मथू, ‘हिमाचल प्रदेश आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम’ की प्रगति की समीक्षा
    • Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में इन्वेस्टिचर सेरेमनी: रुद्र बने हेड बॉय, दीक्षा ने संभाली हेड गर्ल की जिम्मेदारी
    • Rampur Bushahr: रामपुर में टेलीकॉम कंपनी के 70 लोहे के पोल चोरी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
    • Rampur Bushahr: नप रामपुर बुशहर चुनाव 17 मई को, मतदान के साथ ही उसी दिन होगी मतगणना और परिणाम घोषणा
    • Shimla News : राजधानी में आज से नहीं उठेगा कूड़ा, 800 सैहब कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
    • Baddi Drug Case: फूड लाइसेंस पर बन रही थीं नशीली दवाएं, कंपनी मालिक गिरफ्तार
    • दैनिक राशिफल 15 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: रामपुर की बधाल और कूट पंचायतें निर्विरोध चुनी गईं, विकास कार्यों के लिए मिलेगी विशेष राशि

    रामपुर की कूट और बधाल पंचायतों में प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्य सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गए। सरकार से मिलने वाली विशेष विकास राशि अब पंचायतों के विकास कार्यों पर खर्च होगी, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
    ATUL RAJBy ATUL RAJMay 15, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    रामपुर उपमंडल की कूट और बधाल पंचायतों में इस बार पंचायत चुनाव सर्वसम्मति और आपसी सहमति के साथ निर्विरोध संपन्न हुए हैं। पंचायत प्रतिनिधियों के निर्विरोध चुने जाने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है, क्योंकि अब सरकार द्वारा मिलने वाली विशेष प्रोत्साहन राशि पंचायतों के विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी।

    कूट पंचायत की नवनियुक्त प्रधान सुषमा

    कूट पंचायत में सुषमा देवी को प्रधान और विक्रम सिंह को उप प्रधान निर्विरोध चुना गया। वहीं वार्ड सदस्य के रूप में वार्ड-1 से सीमा रानी, वार्ड-2 से राजेश कुमार, वार्ड-3 से संतोष कुमारी, वार्ड-4 से राधा देवी और वार्ड-5 से यशवंत को निर्विरोध सदस्य चुना गया।

    इसी तरह बधाल पंचायत में भी जनता ने आपसी भाईचारे और सहमति का परिचय देते हुए पंचायत को निर्विरोध चुना। यहां किना देवी को प्रधान, संजय चौहान को उप प्रधान तथा रेखा कुमारी, सरिता देवी, ज्ञानेश्वरी, मीना और प्रवीण कुमार को वार्ड सदस्य निर्विरोध चुना गया।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत चुनावों में आपसी सहमति से लिया गया यह फैसला क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक कदम साबित होगा। सरकार की ओर से निर्विरोध पंचायतों को मिलने वाली अतिरिक्त विकास राशि अब सड़क, पेयजल, स्वच्छता और अन्य जनहित कार्यों में उपयोग की जाएगी। पंचायतों के इस फैसले की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है और लोग इसे सामाजिक एकता और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मान रहे हैं।

    बधाल पंचायत में नाम वापस लेने के बाद निर्विरोध चुने गए पंचायत सदस्य

    तीन कार्यकाल से सोनी परिवार के हाथों में बधाल पंचायत का नेतृत्व

    बधाल पंचायत में एक बार फिर सोनी परिवार का नेतृत्व कायम रहा है। पहले रमेश सोनी ने पंचायत की कमान संभाली, जिसके बाद उनके पुत्र यशपाल सोनी ने पंचायत का नेतृत्व किया। अब पंचायत की बागडोर रमेश सोनी की पत्नी किना देवी के हाथों में आ गई है। किना देवी का प्रधान पद पर निर्विरोध तीन दिन पहले की चुन ली गई थी।

    #BadhalPanchayat #HimachalNews #KootPanchayat #Panchayat2026 #PanchayatDevelopment #PanchayatElection #Rampur #RampurBushahr #UnopposedElection #VillageDevelopment
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ATUL RAJ

      Related Posts

      Rampur Bushahr: नप रामपुर बुशहर चुनाव 17 मई को, मतदान के साथ ही उसी दिन होगी मतगणना और परिणाम घोषणा

      May 15, 2026

      Rampur Theft Case: गैस कटर से काटकर ले गए 70 लोहे के पोल, CCTV में कैद बोलेरो

      May 14, 2026

      Rampur Bushahr: रामपुर-तकलेच रूट पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई, अवैध सवारी ढो रहे 25 वाहनों के चालान

      May 14, 2026

      Rampur Bushahr: रामपुर में पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज, मतदान कर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

      May 13, 2026

      Rampur Bushahr: रामपुर, झाकड़ी और नाथपा में गरजा मजदूर आंदोलन, श्रम संहिताओं की प्रतियां जलाकर जताया विरोध

      May 12, 2026

      Rampur Bushahr: तकलेच के कुबंन गांव में भालू का आतंक, प्लम व स्टोन फ्रूट्स की फसल तबाह; लाखों का नुकसान

      May 11, 2026
      Leave A Reply Cancel Reply

      May 2026
      MTWTFSS
       123
      45678910
      11121314151617
      18192021222324
      25262728293031
      « Apr    
      Categories
      Archives
      About us

      ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

      हमारा फोकस:

      • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
      • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
      • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
      • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

      Contact Us:

      📞 9882210413
      ✉️ editor@arbtimes.in
      ✉️ arbtimeshp@gmail.com

      Our Visitor

      1 0 8 4 1 6
      Users Today : 94
      Total Users : 108416
      Total views : 216556
      Useful links

      🛡️ Government Links

      • भारत सरकार पोर्टल
      • हिमाचल प्रदेश सरकार
      • हिमाचल पुलिस
      • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
      • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
      • RTI Online
      • Election Commission of India

      🎓 Education & Universities

      • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
      • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
      • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
      • IGMC शिमला
      • HP Technical University

      💼 Jobs & Services

      • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
      • हिमाचल रोजगार पोर्टल
      • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
      • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
      • MyGov India
      • UIDAI - आधार सेवा
      Home Top Crime Politics
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      • About us
      • Contact us
      • Privacy Policy 
      • Disclaimer
      © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.