Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 6
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    Subscribe
    • 🏠 होम
    • 🇮🇳 देश
    • 📍 हिमाचल प्रदेश
      • 📍 शिमला
      • 📍 कांगड़ा
      • 📍 किन्नौर
      • 📍 कुल्लू
      • 📍 ऊना
      • 📍 चंबा
      • 📍 मंडी
      • 📍 सिरमौर
      • 📍 सोलन
      • 📍 हमीरपुर
      • 📍 बिलासपुर
      • 📍 रामपुर बुशहर
    • 📍 राजनीति
    • 📍 शिक्षा
    • 🏥 स्वास्थ्य
    • 📍 क्राइम
      • 📍 अदालत
    • ⚽ स्पोर्ट्स
    • 🌦️ मौसम
    📍 कुल्लू

    NCC: निरमंड के एनसीसी कैडेट्स ने मनवाया लोहा, बेस्ट कैडेट सहित कई सम्मान हासिल

    राजकीय महाविद्यालय निरमंड के 28 एनसीसी कैडेटों ने रामपुर में आयोजित एटीसी-222 शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बेस्ट कैडेट, बेस्ट कंपनी कमांडर सहित कई व्यक्तिगत एवं सामूहिक पुरस्कार अपने नाम किए।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJune 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    रामपुर महाविद्यालय में आयोजित एनसीसी शिविर के विजेता कैडेट्स

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कुल्लू

    राजकीय महाविद्यालय निरमंड की एनसीसी इकाई के 28 कैडेटों ने 26 मई से 4 जून 2026 तक रामपुर महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (एटीसी-222) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। यह शिविर 8 हिमाचल प्रदेश एनसीसी बटालियन रामपुर द्वारा कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बीएमएस परमार तथा प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विपिन सिरचेक के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

    शिविर में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के कुल 432 कैडेटों ने भाग लिया। एनसीसी के ‘बी’ एवं ‘सी’ प्रमाण-पत्र परीक्षाओं के लिए यह प्रशिक्षण शिविर अनिवार्य माना जाता है। प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को ड्रिल, हथियार संचालन, फायरिंग, मैप रीडिंग, व्यक्तित्व विकास, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, आपदा प्रबंधन, एनडीआरएफ प्रशिक्षण, फायर फाइटिंग, सीपीआर तथा बेसिक लाइफ सपोर्ट जैसे महत्वपूर्ण विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा रस्सा-कस्सी, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं और अन्य प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।

    प्रतियोगिताओं में राजकीय महाविद्यालय निरमंड ने ग्रुप सॉन्ग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, बेस्ट इंस्टीट्यूट ट्रॉफी में द्वितीय स्थान तथा ग्रुप डांस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

    व्यक्तिगत उपलब्धियों में अंडर ऑफिसर कुश एवं कैडेट लव को बेस्ट पायलट, कैडेट अशोक एवं कैडेट नितीश को बेस्ट इन गार्ड, कैडेट लव को बेस्ट वेपन हैंडलिंग, बेस्ट ड्रिल और बेस्ट फायरिंग, कैडेट अशोक को बेस्ट फायरिंग तथा कैडेट राहुल एवं हितेश को बेस्ट वेपन हैंडलिंग का पुरस्कार मिला। वहीं कैडेट लव को बेस्ट कैडेट तथा अंडर ऑफिसर कुश को बेस्ट कंपनी कमांडर के सम्मान से नवाजा गया।

    शिविर के दौरान नेतृत्व संबंधी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी निरमंड महाविद्यालय के कैडेटों को सौंपी गईं, जिन्हें उन्होंने सफलतापूर्वक निभाया। इनमें अंडर ऑफिसर कुश, सार्जेंट पिताम्बर लाल, पल्लवी कुमारी, कॉर्पोरल शीतल, सपना, ऋतिका, नरेश, लांस कॉर्पोरल कनिका, काव्या, तान्या, राहुल, राजेश और जैबीन शामिल रहे।

    महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कुलजीत सिंह ने सभी कैडेटों, एनसीसी इकाई और एनसीसी अधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि राजकीय महाविद्यालय निरमंड की एनसीसी इकाई लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश स्तर पर महाविद्यालय की पहचान मजबूत कर रही है। साथ ही उन्होंने कैप्टन डॉ. संदीप कुमार ठाकुर एसोसिएट एनसीसी अधिकारी निरमंड महाविद्यालय को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी

    #Achievement #ATC222 #GCNirmand #himachalpradesh #Ncc #NCCCadets #NCCCamp #NirmandCollege #Rampur #YouthDevelopment
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    LHEP: लुहरी जलविद्युत परियोजना: 14 प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए धनराशि आवंटन के निर्देश

    June 3, 2026

    Kullu: बाल विकास परियोजना अधिकारी ने जारी किए निर्देश, सभी ECCE केंद्रों का पंजीकरण अनिवार्य

    May 29, 2026

    Shimla LSD Drug Case: CCTV फुटेज डिलीट करने पर होटल मालिक गिरफ्तार, करोड़ों की ड्रग तस्करी की जांच तेज

    May 19, 2026

    Kullu: कुल्लू पहुंचे फ्रांस के राजदूत थियेरे मथू, ‘हिमाचल प्रदेश आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम’ की प्रगति की समीक्षा

    May 15, 2026

    Kullu: नेहरू पार्क में MRF स्थापना पर हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश का सीनियर सिटीज़न्स काउंसिल कुल्लू ने किया स्वागत

    May 12, 2026

    Kullu: कुल्लू जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में Snower Valley School बना ओवरऑल चैंपियन

    May 12, 2026

    Kullu: एनएच-305 पर टारिंग कार्य शुरू, बंजार-घियागी मार्ग पर तय समय में यातायात रहेगा बंद

    May 9, 2026

    Kullu: मढ़ी तक वाहनों के लिए खुला रोहतांग मार्ग, 19 मई तक हर मंगलवार रहेगा बंद

    May 5, 2026

    Kullu: कुल्लू के ऐतिहासिक ‘पीपल जातर’ मेले में विधिक साक्षरता शिविर प्रदर्शनी का शुभारंभ

    April 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 0 8 0 3
    Users Today : 151
    Total Users : 110803
    Total views : 220906
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.