Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 6
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: डॉ. मुकेश शर्मा ने राज्यपाल के समक्ष रखीं रामपुर और दलाश क्षेत्र की जनसमस्याएं

    सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संस्थापक डॉ. मुकेश शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता से शिष्टाचार भेंट कर रामपुर और दलाश क्षेत्र की जनसमस्याओं को उठाया। राज्यपाल ने शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJune 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    शिमला। सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संस्थापक एवं शिक्षाविद् डॉ. मुकेश शर्मा ने शनिवार को लोकभवन, शिमला में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने रामपुर एवं दलाश क्षेत्र की विभिन्न जमीनी समस्याओं को राज्यपाल के समक्ष प्रमुखता से रखा।

    राज्यपाल ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान के लिए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने डॉ. मुकेश शर्मा द्वारा शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में व्यावसायिक शिक्षा केंद्र स्थापित करने की पहल को उन्होंने युवाओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

    इस अवसर पर राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझे और उनका ईमानदारी से निर्वहन करे। जब हर व्यक्ति अपने कर्तव्यों का पालन करेगा, तभी समाज वास्तविक रूप से सशक्त और समृद्ध बन सकेगा।

    भेंट के दौरान डॉ. मुकेश शर्मा एवं उनकी टीम ने राज्यपाल को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल पद का दायित्व संभालने पर शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्हें पारंपरिक हिमाचली शॉल एवं टोपी भेंट कर सम्मानित किया, जो प्रदेश की सांस्कृतिक परंपरा में सम्मान का सर्वोच्च प्रतीक माना जाता है।

    इस अवसर पर सरोज शर्मा (निर्देशिका, राधे-राधे वेटनरी फार्मासिस्ट संस्थान एवं समाजसेवी), उद्धव शर्मा तथा मानव कल्याण शिक्षा समिति के कानूनी सलाहकार हेमराज सिद्धू भी उपस्थित रहे। भेंट के पश्चात डॉ. मुकेश शर्मा ने कहा कि राज्यपाल से मुलाकात अत्यंत सकारात्मक रही। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस पहल होगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य रामपुर एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों की आवाज को प्रभावी मंच तक पहुंचाना और विकास कार्यों को गति देना है।

    उल्लेखनीय है कि डॉ. मुकेश शर्मा लंबे समय से शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी व्यावसायिक शिक्षा संबंधी पहल से ग्रामीण युवाओं को रोजगार एवं आत्मनिर्भरता के नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं। इस शिष्टाचार भेंट के माध्यम से रामपुर और दलाश क्षेत्र की समस्याएं सीधे राज्य के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंची हैं।

    #Dalash #Development #DrMukeshSharma #EducationForAll #GovernorHimachalPradesh #HimachalNews #himachalpradesh #KavinderGupta #newsupdate #PublicIssues #RampurBushahr #Shimla #SocialService #TeacherEducation #VocationalEducation
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleCabinet: सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नियमितीकरण नीति-2026 को मंजूरी, मिलेगी राहत
    Next Article दैनिक राशिफल 07 जून 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: रामपुर में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा चार दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण

    September 6, 2026

    Rampur Bushahr: शिक्षक दिवस पर SDPI के विद्यार्थियों से विकेश चौहान ने किया संवाद, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

    September 6, 2026

    Shimla : रामपुर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 34.31 ग्राम चिट्टे के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Rampur Bushahr: शिक्षक दिवस पर सेवा की अनूठी मिसाल, खनेरी अस्पताल में शिक्षकों ने परोसा लंगर

    September 5, 2026

    Rampur Bushahr: आर्यावर्त इंस्टीट्यूट रामपुर में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

    September 5, 2026

    Rampur Bushahr : तकलेच में अंडर-19 छात्रा टूर्नामेंट का आगाज, 27 स्कूलों की 411 छात्राएं दिखाएंगी दम

    September 2, 2026

    Rampur Bushahr : आज और कल रामपुर नप कार्यालय में जमा होंगे पानी के बिल

    September 2, 2026

    Rampur Bushahr : 13-14 अक्टूबर को रामपुर में होगा किसान सभा का राज्य सम्मेलन

    September 1, 2026

    Rampur Bushahr : विज्ञान चार्ट और मॉडल प्रदर्शनी में डीपीएस झाकड़ी के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

    September 1, 2026

    Shimla : मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर भर्ती, रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू

    September 1, 2026

    Rampur Bushahr: एनएच-05 पर रामपुर में 539 अतिक्रमण चिह्नित, 66 कबाड़ वाहन भी बन रहे यातायात में बाधा

    August 31, 2026

    Rampur Bushahr: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर ने चलाया पौधारोपण अभियान, रोपे 200 पौधे

    August 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 8 1 1
    Users Today : 110
    Total Users : 121811
    Total views : 240082
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.