Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 6
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla : हिमाचल की 3,758 पंचायतों के प्रधान-उपप्रधान 15 जून को लेंगे शपथ, 27 जून को होगी पहली बैठक

    हिमाचल प्रदेश की 3,758 ग्राम पंचायतों के नव-निर्वाचित प्रधान-उपप्रधान 15 जून को लेंगे शपथ । 27 जून को ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों की पहली बैठक होगी।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    शिमला। हिमाचल प्रदेश की 3,758 ग्राम पंचायतों में हाल ही में निर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों को 15 जून को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। राज्य सरकार ने शनिवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण तथा विधानसभा उपाध्यक्ष नव-निर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों को शपथ दिलाएंगे।

    शपथ ग्रहण के बाद सभी प्रधान और उपप्रधान अपनी-अपनी पंचायतों का कार्यभार संभाल सकेंगे। उल्लेखनीय है कि जनवरी 2026 में पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद राज्य सरकार ने पंचायतों के प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंप दी थी। अब पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद चुने गए जनप्रतिनिधि स्थानीय विकास कार्यों और प्रशासनिक जिम्मेदारियों को संभालने के लिए तैयार हैं।

    जिलेवार तय किए गए शपथ ग्रहण कार्यक्रम

    सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कांगड़ा जिले में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रधानों और उपप्रधानों को शपथ दिलाएंगे। चंबा में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, ऊना में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, सोलन में स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, कुल्लू में कृषि मंत्री चंद्र कुमार और सिरमौर में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

    इसी प्रकार किन्नौर में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिमला में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मंडी में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, बिलासपुर में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी तथा हमीरपुर में आयुष एवं युवा सेवाएं मंत्री यादविंद्र गोमा नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को शपथ दिलाएंगे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक जिले में समारोह का स्थान और समय संबंधित उपायुक्त स्थानीय परिस्थितियों और प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार निर्धारित करेंगे।

    27 जून को होगी पहली बैठक

    पंचायती राज विभाग ने नवगठित पंचायतों की पहली बैठक की तिथि भी घोषित कर दी है। विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य की सभी ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों की पहली आधिकारिक बैठक 27 जून को आयोजित की जाएगी। इस बैठक में विकास योजनाओं, प्रशासनिक कार्यों और पंचायत स्तर की प्राथमिकताओं पर चर्चा की जाएगी।

     

    #GramPanchayat #HimachalNews #HimachalPanchayat #himachalpradesh #PanchayatElection #PanchayatiRaj #PradhanOath #RuralDevelopment #ShimlaNews #SukhvinderSinghSukhu
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleLPG Gas Cylinder Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा, तीन महीने में 89 रुपये बढ़े दाम
    Next Article Shimla : हार की बौखलाहट में जनादेश और जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रही सरकार : जयराम ठाकुर
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य: विक्रमादित्य सिंह

    September 6, 2026

    Shimla : रामपुर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 34.31 ग्राम चिट्टे के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Himachal High Court का बड़ा फैसला: अनुबंध अवधि भी मानी जाएगी सेवा में, वरिष्ठता-पेंशन समेत मिलेंगे सभी लाभ

    September 6, 2026

    Shimla: शिक्षा मंत्री ने केंद्र के समक्ष उठाया कैन उर्वरक की उपलब्धता का मामला

    September 5, 2026

    HPU MA Education Admission 2026 : प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 20 सितंबर को तय होगी पात्रता

    September 4, 2026

    Shimla : HIMUDA CEO नियुक्ति रद्द: हाईकोर्ट ने नियुक्ति को बताया नियमों के खिलाफ

    September 4, 2026

    Shimla News : चौपाल में स्कूली बच्चों से भरी निजी गाड़ी खाई में गिरी, छात्रा की मौत; 7 बच्चे घायल

    September 4, 2026

    Teachers’ Day 2026 : हिमाचल के 26 शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार, 5 सितंबर को होगा सम्मान

    September 4, 2026

    Krishna Janmashtami 2026: आज मध्यरात्रि 11:57 बजे से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और मंत्र

    September 4, 2026

    Shimla News : सहकार सदन का होगा कायाकल्प, 2.85 करोड़ से मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    September 3, 2026

    Shimla News: जनगणना-2027 का दूसरा चरण शुरू, 1697 गणनाकार घर-घर पहुंचेंगे; पूछे जाएंगे 40 सवाल

    September 3, 2026

    Shimla : स्वाइन फ्लू के बीच स्क्रब टायफस का बढ़ा खतरा, हिमाचल में 24 पॉजिटिव; एडवाइजरी जारी

    September 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 8 0 8
    Users Today : 107
    Total Users : 121808
    Total views : 240078
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.