Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
शिमला

Summer-Festival: गेयटी थियेटर में गूंजा पहाड़ी कविता का स्वर, कविताओं का संकलन पुस्तक के रूप में होगा प्रकाशित

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के दूसरे दिन गेयटी थियेटर में आयोजित पहाड़ी कवि सम्मेलन में प्रदेशभर के कवियों ने अपनी रचनाओं से हिमाचल की संस्कृति, लोक जीवन और सामाजिक सरोकारों को प्रस्तुत किया। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कविताओं के संकलन को पुस्तक के रूप में प्रकाशित करने की घोषणा की।
ATUL RAJBy ATUL RAJJune 9, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के दूसरे दिन ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के सभागार में पहाड़ी कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिष्ठित साहित्यकारों, कवियों और साहित्य प्रेमियों ने भाग लेते हुए अपनी रचनाओं के माध्यम से हिमाचल की लोक संस्कृति, परंपराओं, सामाजिक सरोकारों और प्राकृतिक सौंदर्य को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया।

अपने संबोधन में उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा यह नई पहल की गई है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी भाषा और साहित्य हमारी सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं तथा इन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उपायुक्त ने घोषणा करते हुए कहा कि सम्मेलन में प्रस्तुत की गई पहाड़ी कविताओं का संकलन तैयार कर जिला प्रशासन पुस्तक के रूप में प्रकाशित करेगा। इस पुस्तक को प्रदेश के विभिन्न पुस्तकालयों में उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग पहाड़ी साहित्य की समृद्ध परंपरा से जुड़ सकें और उसे जान सकें। उन्होंने कहा कि कविताओं में हिमाचल की संस्कृति, लोक जीवन, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों की सुंदर झलक देखने को मिली है।

उन्होंने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है और साहित्यकार समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक चेतना के विकास और सकारात्मक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कवि सम्मेलन के दौरान विभिन्न कवियों ने पहाड़ी भाषा में अपनी स्वरचित रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कविताओं में लोक संस्कृति, ग्रामीण जीवन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक एकता और मानवीय संवेदनाओं जैसे विषय प्रमुखता से उभरकर सामने आए। उपस्थित दर्शकों ने कवियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम पहाड़ी भाषा और साहित्य को प्रोत्साहन देने का महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ। साथ ही इसने प्रदेश के साहित्यकारों और युवाओं को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी प्रदान किया।

इस अवसर पर विभिन्न साहित्यकार, कवि, गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।

#AnupamKashyap #GaietyTheatre #HimachalCulture #HimachalNews #himachalpradesh #InternationalSummerFestival #LiteratureFestival #PahariKaviSammelan #PahariLanguage #PahariSahitya #PoetryEvent #ShimlaFestival #ShimlaNews #ShimlaSummerFestival2026 #SummerFestival2026
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous Articleब्लड हब कनेक्ट : हिमाचल का पहला ऑटो पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च, QR कोड से मिलेगा समय पर रक्त
Next Article Rampur Bushahr: रामपुर के वार्ड 6 और 7 के लिए 18.50 करोड़ की पेयजल योजना का सफल ट्रायल
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Shimla : हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 15 अगस्त को नहीं होगी छुट्‌टी: सभी विद्यालय खुले रहेंगे

July 30, 2026

Shimla : हिमाचल में कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों को स्कूल वर्दी के लिए मिलेंगे ₹600; सीधे बैंक खाते में आएगी राशि

July 30, 2026

Shimla: शिमला में राज्य अनुसूचित जाति आयोग की समीक्षा बैठक, रिकॉर्ड अधूरा मिलने पर अधिकारियों को फटकार, सात दिन में रिपोर्ट तलब

July 29, 2026

Shimla : CRIF के तहत ₹239.45 करोड़ मंजूर; छैला-कुमारहट्टी और टिक्कर-खमाडी सड़क का होगा कायाकल्प

July 29, 2026

Shimla : सिपाही से निजी गाड़ी धुलवाने और प्रताड़ित करने पर ASI सस्पेंड; DGP कार्यालय ने जारी किए आदेश

July 29, 2026

Shimla: चियोग स्कूल भेदभाव मामले में राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने तलब की रिपोर्ट, ‘भीम पत्र’ भी किया लॉन्च

July 28, 2026

Forest: हाटू मंदिर के समीप ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 450 पौधों का रोपण

July 28, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस से पहले नई कॉम्प्लेक्स प्रणाली पर निर्णय का दिया आश्वासन

July 26, 2026

Shimla : कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर मानसून का असर: 5 अगस्त तक बंद रहेंगी शिवालिक समेत 2 टॉय ट्रेनें

July 26, 2026

Shimla : सुन्नी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 25 करोड़ की पेयजल योजना एक महीने में होगी समर्पित : विक्रमादित्य सिंह

July 26, 2026

Shimla : फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स को बड़ी राहत: अब 2 साल नहीं, 1 साल की होगी इंटर्नशिप; सीएम ने दिए निर्देश

July 25, 2026

Shimla : जयराम का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: विदाई का बिगुल बज चुका, जनआंदोलन से सड़कों पर उतरेगी भाजपा

July 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 6 7 2 0
Users Today : 160
Total Users : 116720
Total views : 231843
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.