Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
धर्म एवं संस्कृति

Kinnaur: जनजातीय क्षेत्रों के विकास में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषी ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई : जगत सिंह नेगी

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने रिकांग पिओ में जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
ATUL RAJBy ATUL RAJJune 9, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने रिकांग पिओ में शिकायत निवारण समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | किन्नौर

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज एकीकृत जनजातीय विकास प्राधिकरण (आईटीडीपी) के सम्मेलन कक्ष, रिकांग पिओ में आयोजित जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान मंत्री ने जल शक्ति, विद्युत, लोक निर्माण एवं वन विभाग के अधिकारियों से जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की तथा परियोजनाओं को निर्धारित चरणों में समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में पंचायत जनप्रतिनिधियों एवं गैर-सरकारी सदस्यों ने चांगो नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के रिक्त पद भरने, रुपी वैली में लो वोल्टेज की समस्या दूर करने, हिमाचल पथ परिवहन निगम की नियमित बस सेवा बहाल करने, निचार उपमंडल में विद्युत ट्रांसफार्मरों के उन्नयन, संपर्क सड़कों के निर्माण कार्यों को समयबद्ध पूरा करने, आयुष विभाग के औषधालयों में रिक्त पद भरने, मूरंग गांव की पेयजल व्यवस्था सुधारने, सापनी क्षेत्र में पार्किंग सुविधा सुनिश्चित करने तथा तंगलिंग गांव की पेयजल पाइपलाइन की मरम्मत जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। मंत्री ने सभी मामलों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

इस अवसर पर जगत सिंह नेगी ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि सरकारी धन का दुरुपयोग न हो सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय एवं दुर्गम क्षेत्रों के समग्र विकास और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। व्यवस्था परिवर्तन के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। आईटीडीपी परियोजना अधिकारी घनश्याम दास शर्मा ने बैठक का संचालन करते हुए विभिन्न विकास परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

बैठक में उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थायीक, शिमला-किन्नौर उपज मंडी समिति के निदेशक उमेश नेगी एवं प्रेम नेगी, अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मान चंद नेगी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज नेगी, शूदारंग पंचायत के प्रधान कुलवंत सिंह नेगी सहित गैर-सरकारी सदस्य एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

#DevelopmentWorks #HimachalNews #himachalpradesh #InfrastructureDevelopment #ITDP #JagatSinghNegi #JanShikayatSamiti #kinnaur #KinnaurNews #PublicGrievanceMeeting #ReckongPeo #TribalDevelopment
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleSummer Festival: अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026: महा नाटी में 320 महिलाओं ने दिया नशामुक्ति और महिला सम्मान का संदेश
Next Article Daily Horoscope 10 June 2026: मेष से मीन तक, जानें अपनी राशि का भाग्य, शुभ रंग और सटीक उपाय
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया ‘जाखू मन्दिर-संजीवनी बूटी का रहस्य’ पुस्तक का विमोचन

July 30, 2026

Kinnaur : किन्नौर कैलाश यात्रा आज से: रोज सिर्फ 375 श्रद्धालुओं को अनुमति, बिना मेडिकल फिटनेस टेस्ट के एंट्री बैन

July 30, 2026

Kinnaur Kailash Yatra 30 जुलाई से: 28 से ऑनलाइन पंजीकरण; प्रतिदिन केवल 375 श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति

July 26, 2026

मणिमहेश यात्रा 2026: बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं मिलेगा प्रवेश, अगस्त से शुरू होगी बुकिंग, जानिए कितना लगेगा शुल्क

July 24, 2026

सेब सीजन 2026 : रामपुर से दिल्ली 0.95 पैसे और चंडीगढ़ ₹1.30 में पहुंचेगा 1 क्विंटल सेब; मालभाड़े की दरें तय

July 24, 2026

Shimla : देवशयनी एकादशी 25 जुलाई को: चातुर्मास का होगा शुभारंभ; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि और धार्मिक महत्व

July 23, 2026

Manimahesh Yatra 2026 : 25 अगस्त से शुरू होगी पावन यात्रा, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 अगस्त से; जानें नए नियम और बदलाव

July 18, 2026

Shrikhand Mahadev: श्रीखंड महादेव के प्रतिबंधित गानवी–जघोरी–फांचा मार्ग पर पुलिस और वन कर्मियों की होगी तैनाती

July 15, 2026

Rampur Bushahr: श्रीखंड यात्रा को लेकर फांचा पंचायत की चेतावनी, अनुमति से पहले यात्रा करने वालों पर होगी कार्रवाई

July 12, 2026

Yogini Ekadashi 2026: तिथि क्षय का विशेष संयोग, गृहस्थ 10 और वैष्णव 11 जुलाई को रखेंगे व्रत; जानें पारण का सही समय

July 9, 2026

Shrikhand Mahadev: फांचा से जल्द शुरू हो सकती है श्रीखंड महादेव यात्रा, तकनीकी रिपोर्ट मंजूरी के लिए उपायुक्त को भेजी

July 8, 2026

Shrikhand Mahadev: ग्रामीणों की मांग पर बढ़ी हलचल, फांचा मार्ग से श्रीखंड यात्रा की संभावनाएं तलाशने निकली टीम

July 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 6 6 6 7
Users Today : 107
Total Users : 116667
Total views : 231784
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.