Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
शिमला

Summer Festival: शिमला ग्रीष्मोत्सव: श्यामला मंथन, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और पुष्प प्रदर्शनी के विजेता सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के तहत गेयटी थिएटर में आयोजित श्यामला मंथन में 24 विद्यार्थियों ने हिंदी और अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने विजेताओं को सम्मानित किया। अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के तहत आयोजित स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता में 123 बच्चों ने हिस्सा लिया। विधायक हरीश जनारथा ने विजेताओं को सम्मानित किया।
ATUL RAJBy ATUL RAJJune 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
श्यामला मंथन के प्रतिभागी और उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप

श्यामला मंथन में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषण कौशल, विजेताओं को मिले नकद पुरस्कार

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के तीसरे दिन ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में आयोजित ‘श्यामला मंथन’ कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के 24 विद्यार्थियों ने हिंदी एवं अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त एवं अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पाठ्य पुस्तकों के साथ-साथ साहित्य और संस्कृति से जुड़े विषयों का अध्ययन भी आवश्यक है, जिससे हमारी समृद्ध विरासत का संरक्षण हो सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, ताकि युवा पीढ़ी साहित्य और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़कर समाज निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभा सके।

हिंदी भाषण प्रतियोगिता के विजेता

  • प्रथम : पूर्णिमा (आईवीवाई इंटरनेशनल स्कूल) – ₹51,000
  • द्वितीय : अक्षिता (रा.व.मा.पा. फागली) – ₹31,000
  • तृतीय : भूमिका शर्मा (डीएवी लक्कड़ बाजार) – ₹21,000

अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता के विजेता

  • प्रथम : पायल ठाकुर (रा.व.मा.पा. फागली) – ₹51,000
  • द्वितीय : आरिका (मोनाल पब्लिक स्कूल) – ₹31,000
  • तृतीय : दिव्यांश (रा.व.मा.पा. छोटा शिमला) – ₹21,000

सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और ₹3,100 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

 

स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता की विजेता बच्ची को सम्मानित करते विधायक हरीश जनारथा

 स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता में 123 बच्चों ने लिया भाग, विजेताओं को मिले आकर्षक पुरस्कार

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के अंतर्गत आयोजित स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता में बच्चों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में ऑनलाइन पंजीकृत 216 बच्चों में से 123 बच्चों ने विभिन्न आयु वर्गों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम में शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों में आयोजित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण, विकासात्मक मानकों और स्वच्छता के आधार पर मूल्यांकन किया गया।

प्रमुख विजेता

0 से 1 वर्ष वर्ग

  • प्रथम : शिवान्या
  • द्वितीय : विहम
  • तृतीय : जोरावर सिंह

1 से 3 वर्ष वर्ग

  • प्रथम : अद्विका
  • द्वितीय : कनिका ठाकुर
  • तृतीय : अव्युक्त वर्मा

3 से 5 वर्ष वर्ग

  • प्रथम : अगमप्रीत
  • द्वितीय : कैरव
  • तृतीय : सियारा गुप्ता

विजेताओं को क्रमशः ₹25,000, ₹20,000 और ₹15,000 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

 सेजिस पुष्प प्रदर्शनी का समापन, सुरभि करोल बनीं बेस्ट एग्ज़िबिटर

सेजिस (SAGES) द्वारा आयोजित वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रदर्शनी में प्रतिभागियों ने विभिन्न श्रेणियों में पुष्पों, सजावटी पौधों और बागवानी कौशल का आकर्षक प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया।

समूह श्रेणी में कार्नेशन, लिलियम, ग्लैडियोलस, गुलाब, एल्स्ट्रोमीरिया और सीजनल फ्लावर वर्गों में प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

व्यक्तिगत श्रेणी में श्रीमती गीता दत्ता ने सर्वाधिक सात पुरस्कार अपने नाम किए, जबकि मेजर ऋतु कालरा और श्रीमती सुरभि करोल ने पांच-पांच पुरस्कार जीते। समग्र प्रदर्शन और उत्कृष्ट प्रस्तुति के आधार पर श्रीमती सुरभि करोल को ‘बेस्ट एग्ज़िबिटर’ सम्मान प्रदान किया गया।

प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने पुष्प सज्जा और बागवानी प्रदर्शनों की सराहना की। इस वर्ष पहली बार डिजिटल विजिटर बुक की व्यवस्था भी की गई, जिसमें आगंतुकों ने अपने सुझाव और प्रतिक्रियाएं दर्ज कीं।

सेजिस की अध्यक्ष सुषमा भारद्वाज ने कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला प्रशासन, प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों और प्रायोजकों का आभार व्यक्त किया।

#ChildHealth #FlowerShow #GaietyTheatre #HarishJanartha #HealthyBabyCompetition #himachalpradesh #InternationalSummerFestival #NashaMuktHimachal #Shimla #ShimlaNews #ShimlaSummerFestival2026 #ShyamlaManthan #YouthTalent
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleRampur Bushahr: लंबित भुगतान से परेशान पेंशनर, सरकार से देय राशि जल्द जारी करने की मांग
Next Article Shimla : हिमाचल में 1000 युवाओं को ई-टैक्सी और ई-रिक्शा पर 50% सब्सिडी देगी सरकार
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Shimla: शिमला में राज्य अनुसूचित जाति आयोग की समीक्षा बैठक, रिकॉर्ड अधूरा मिलने पर अधिकारियों को फटकार, सात दिन में रिपोर्ट तलब

July 29, 2026

Shimla : CRIF के तहत ₹239.45 करोड़ मंजूर; छैला-कुमारहट्टी और टिक्कर-खमाडी सड़क का होगा कायाकल्प

July 29, 2026

Shimla : सिपाही से निजी गाड़ी धुलवाने और प्रताड़ित करने पर ASI सस्पेंड; DGP कार्यालय ने जारी किए आदेश

July 29, 2026

Shimla: चियोग स्कूल भेदभाव मामले में राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने तलब की रिपोर्ट, ‘भीम पत्र’ भी किया लॉन्च

July 28, 2026

Forest: हाटू मंदिर के समीप ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 450 पौधों का रोपण

July 28, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस से पहले नई कॉम्प्लेक्स प्रणाली पर निर्णय का दिया आश्वासन

July 26, 2026

Shimla : कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर मानसून का असर: 5 अगस्त तक बंद रहेंगी शिवालिक समेत 2 टॉय ट्रेनें

July 26, 2026

Shimla : सुन्नी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 25 करोड़ की पेयजल योजना एक महीने में होगी समर्पित : विक्रमादित्य सिंह

July 26, 2026

Shimla : फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स को बड़ी राहत: अब 2 साल नहीं, 1 साल की होगी इंटर्नशिप; सीएम ने दिए निर्देश

July 25, 2026

Shimla : जयराम का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: विदाई का बिगुल बज चुका, जनआंदोलन से सड़कों पर उतरेगी भाजपा

July 25, 2026

Shimla : नारकंडा बीडीसी अध्यक्ष बने नवीन पॉल, टाई के बाद पर्ची से पिंकी ठाकुर बनीं उपाध्यक्ष

July 24, 2026

Himachal : एसजेवीएन के पूर्व सीएमडी नंद लाल शर्मा का निधन, पंचकूला के अस्पताल में ली अंतिम सांस

July 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 6 5 7 9
Users Today : 19
Total Users : 116579
Total views : 231573
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.