Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
शिमला

Shimla: पेपर लीक, महंगाई और ईंधन संकट के खिलाफ युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस, शिमला में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने शिमला में पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और ईंधन संकट के खिलाफ विशाल मशाल जुलूस निकाला। युवा कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी के जन्मदिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर की भी घोषणा की गई।
ATUL RAJBy ATUL RAJJune 19, 2026Updated:June 19, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने शुक्रवार देर शाम को शिमला में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विशाल मशाल जुलूस और प्रदर्शन आयोजित किया। यह प्रदर्शन बढ़ती महंगाई, ईंधन संकट, बेरोजगारी तथा विभिन्न भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में सामने आ रहे पेपर लीक मामलों के विरोध में किया गया। मशाल जुलूस प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से शुरू होकर लोअर बाजार होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक निकाला गया। इसमें युवा कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, छात्रों और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर ने कहा कि देश का युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों ने लाखों युवाओं की मेहनत और सपनों पर चोट पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं से शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता प्रभावित हुई है। साथ ही केंद्र सरकार रोजगार उपलब्ध कराने और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से हर वर्ग प्रभावित है। युवा कांग्रेस युवाओं, छात्रों, किसानों, मजदूरों और आम जनता के हितों की लड़ाई आगे भी मजबूती से लड़ती रहेगी।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी ज्योतिष एच.एम. ने कहा कि रोजगार, शिक्षा और अवसरों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के पास कोई स्पष्ट नीति नहीं है। उन्होंने पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान और ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर भी शामिल हुए। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर देशभर में चिंता का माहौल है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं को अपनी आवाज उठाने का पूरा अधिकार है।

विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में बार-बार हो रहे पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी ने युवाओं का विश्वास कमजोर किया है। कांग्रेस और युवा कांग्रेस युवाओं तथा आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई, बेरोजगारी, ईंधन संकट और परीक्षा घोटालों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर संगठन का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर आयोजित शिविर में उपस्थित युकां पदाधिकारी व चिकित्सक

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा आज नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर शिमला स्थित इंदिरा गांधी खेल परिसर में निःशुल्क मेडिकल चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं आम जनता ने स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाया।
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी जी हमेशा देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं। उनके जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के रूप में मनाने के उद्देश्य से युवा कांग्रेस द्वारा इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा हमेशा जनसेवा और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित रही है। राहुल गांधी जी के जन्मदिवस पर आयोजित इस शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी उपलब्ध करवाया गया।

#Congress #FuelCrisis #HimachalNews #himachalpradesh #MashalJulus #Mehangai #NEET #PaperLeak #RahulGandhi #Shimla #ShimlaNews #Students #Unemployment #YouthCongress #YouthVoice
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleRampur Bushahr: ननखड़ी कॉलेज बंद करने के फैसले पर भाजपा का विरोध, छात्रों के हित में निर्णय वापस लेने की मांग
Next Article HPU: छात्र संघ चुनाव बहाली और फीस वृद्धि वापसी की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा एसएफआई का ज्ञापन
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Shimla: स्कूलों के 100 गज के दायरे में दुकानों के लाइसेंस निरीक्षण रिपोर्ट के बाद ही होंगे जारी- उपायुक्त

June 19, 2026

Saraswati Paradise School: गोलीकांड के बाद सरकारी नियंत्रण में आया स्कूल, छह माह के लिए प्रशासक तैनात

June 19, 2026

Shimla: मिल्क फेडरेशन के एमडी से मिला दूध उत्पादकों का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा 11 सूत्रीय मांग पत्र

June 18, 2026

Shimla: शिमला की 441 पंचायतों में चिट्टे के खिलाफ विशेष अभियान, नशा मुक्त जिला बनाने को मिशन मोड में जुटा प्रशासन

June 18, 2026

Himachal High Court News: असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, सरकार से जवाब तलब

June 18, 2026

Shimla : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: आउटसोर्स भर्तियों पर तत्काल रोक, नहीं जारी होंगे नियुक्ति पत्र

June 17, 2026

Himachal : असिस्टेंट प्रोफेसर के 373 पदों पर भर्ती निकली, जानें योग्यता और आवेदन की आखिरी तारीख

June 17, 2026

Shimla: जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक में रामपुर उपमंडल के मुद्दे छाए, परिवहन, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा पर उठे अहम सवाल

June 16, 2026

Shimla Sanjauli Murder: हरियाणा की रहने वाली स्कूल संचालिका की शिमला में गोली मारकर हत्या

June 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 2 3 6 0
Users Today : 67
Total Users : 112360
Total views : 224282
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.