Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Monday, September 28
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हमीरपुर

    Good News : बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध से ऑनलाइन मिलेगा प्रसाद, हिमाचल में पहली बार शुरू हो रही यह सेवा

    घर बैठे मंगाएं बाबा बालक नाथ का पवित्र प्रसाद! हमीरपुर मंदिर ट्रस्ट और इंडिया पोस्ट के बीच जुलाई 2026 में होने जा रहा है करार। जानें प्रसाद किट में क्या-क्या होगा शामिल।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 29, 2026Updated:June 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | हमीरपुर 

    उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध (Baba Balak Nath Temple Deotsidh) के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब जो भक्त किसी कारणवश बाबा के दरबार में हाजिरी नहीं लगा पा रहे हैं, वे घर बैठे ही बाबा जी का पवित्र प्रसाद प्राप्त कर सकेंगे। बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट पहली बार इंडिया पोस्ट के साथ मिलकर ऑनलाइन प्रसाद होम डिलीवरी सेवा शुरू करने जा रहा है। इस व्यवस्था के शुरू होने के बाद हिमाचल प्रदेश का यह पहला ऐसा मंदिर ट्रस्ट बन जाएगा, जो श्रद्धालुओं को डिजिटल माध्यम से घर पर प्रसाद उपलब्ध कराएगा। अब तक प्रदेश में किसी शक्तिपीठ या मंदिर में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है।

    तिरुपति और वैष्णो देवी की तर्ज पर होम डिलीवरी

    इस महत्वाकांक्षी योजना को देश के अन्य बड़े धार्मिक स्थलों जैसे तिरुपति बालाजी, माता वैष्णो देवी और जगन्नाथ पुरी के मॉडल पर तैयार किया जा रहा है। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए मंदिर ट्रस्ट की आयुक्त एवं उपायुक्त की अध्यक्षता में कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। इंडिया पोस्ट के आला अधिकारियों के साथ भी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। प्रसाद तैयार करने के लिए जल्द ही एक अधिकृत एजेंसी (वेंडर) का चयन किया जाएगा। इसके बाद जुलाई में औपचारिक समझौता साइन कर इस सेवा को विधिवत रूप से शुरू कर दिया जाएगा। दियोटसिद्ध स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में हर साल करीब एक करोड़ श्रद्धालु शीश नवाने आते हैं, जिनमें चैत्र मास के वार्षिक मेलों के दौरान आने वाले भक्तों की संख्या सबसे अधिक होती है। इस डिजिटल पहल के बाद देश के अलग-अलग राज्यों के साथ-साथ विदेशों में बसे प्रवासी भारतीय भी बाबा जी का आशीर्वाद और प्रसाद आसानी से मंगा सकेंगे।

    विशेष प्रसाद किट में क्या-क्या मिलेगा?

    श्रद्धालु मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बेहद आसान तरीके से ऑनलाइन प्रसाद बुक कर सकेंगे। इंडिया पोस्ट के सुरक्षित नेटवर्क के जरिए भक्तों तक पहुंचने वाली इस विशेष प्रसाद किट में जो पवित्र सामग्रियां शामिल होंगी, उनमें पारंपरिक पांच रोट (बाबा जी का मुख्य भोग), पवित्र जल, अखंड धूने की पवित्र विभूति (भस्म), चांदी की सिंघी और धूप का पैकेट और पवित्र सिंदूर।

    कीमत कब तय होगी? वेंडर के अंतिम चयन और मंदिर ट्रस्ट की हरी झंडी मिलने के बाद ही इस विशेष प्रसाद किट की दरें (Price) निर्धारित की जाएंगी। 

    ” मंदिर ट्रस्ट आयुक्त के मुताबिक, इंडिया पोस्ट के माध्यम से श्रद्धालुओं को घर बैठे प्रसाद पहुंचाने की योजना पर काम तेजी से चल रहा है। इस सिलसिले में सभी आवश्यक बैठकें पूरी हो चुकी हैं। हमारा पूरा प्रयास है कि अगले एक महीने में योजना को अंतिम रूप देकर श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन बुकिंग विंडो खोल दी जाए।”

    #ARBtimes #BabaBalakNath #BabaBalakNathPrasad #Deotsidh #DeotsidhTemple #DevBhoomi #HamirpurNews #HimachalNews #himachalpradesh #HimachalTourism #IndiaPost #ReligiousNews #TrendingNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleChandigarh : पंजाब यूनिवर्सिटी हॉस्टल एडमिशन 2026 : जानिए पात्रता, फीस स्ट्रक्चर और जरूरी नियम
    Next Article Shimla: चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 212 करोड़ रुपये जारी, कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Hamirpur News : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- जनभावना नहीं, मनमर्जी से चल रही सरकार

    September 20, 2026

    Hamirpur: 800 करोड़ रुपये देकर एसजेवीएनएल से वापस लेंगे धौलासिद्ध प्रोजेक्ट : मुख्यमंत्री

    September 18, 2026

    Hamirpur: उत्तराखंड से पूछें भाजपा नेता उनकी पीड़ा, हिमाचल के हितों की कांग्रेस ने मजबूती से पैरवी की : सुक्खू

    September 17, 2026

    Hamirpur News : NIT हमीरपुर पहुंचे DGP, युवाओं से बोले- चिट्‌टे के खिलाफ लड़ाई में बनें भागीदार

    September 14, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Hamirpur: मेडिकल कॉलेजों की मशीनों के आधुनिकीकरण पर खर्च होंगे 500 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री

    August 30, 2026

    Hamirpur : बिना अनुमति स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने पर भाजपा विधायक डॉ. जनक राज पर FIR दर्ज

    August 21, 2026

    HPRCA क्लर्क भर्ती 2026 : हिमाचल प्रदेश में क्लर्क के 40 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

    August 8, 2026

    Hamirpur : HPRCA ने 4 भर्ती परीक्षाओं के शेड्यूल की घोषणा की; 9 और 14 अगस्त को होगी CBT परीक्षा

    July 29, 2026

    Himachal : हमीरपुर में डाकिए के किराए के कमरे से मिले कॉल लेटर, आधार व ATM कार्ड; डाकिया सस्पेंड

    July 22, 2026

    Himachal : हमीरपुर में बेटे का खौफनाक कदम: शराब के नशे में 65 वर्षीय पिता को मुक्कों से पीट-पीटकर मार डाला

    July 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 5 4 6
    Users Today : 8
    Total Users : 124546
    Total views : 244692
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.