Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    किन्नौर

    Kinnaur : चोलिंग में बादल फटने से तबाही: मलबे में दबे वाहन, रिब्बा खड्‌ड में बाढ़ से संपर्क मार्ग टूटा

    हिमाचल के किन्नौर जिले के चोलिंग में बादल फटने से NH-5 पर दो गाड़ियां मलबे में दब गईं। कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे बहाल कर दिया गया है। मौसम विभाग ने कांगड़ा-मंडी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रिकांगपिओ 

    हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले किन्नौर में मौसम ने भारी तबाही मचाई है। शुक्रवार तड़के जिले के चोलिंग क्षेत्र में बादल फटने से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (NH-5) पर आ गए, जिससे शिमला-किन्नौर मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। इस घटना में दो वाहन मलबे की चपेट में आ गए, हालांकि राहत की बात यह रही कि वाहनों में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पोकलेन मशीनों और कर्मचारियों की मदद से मलबे को हटाकर शिमला-किन्नौर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। मार्ग खुलने के बाद दोनों तरफ फंसे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।

    दो गाड़ियां दबीं, बह गया सामान

    स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, चोलिंग में बादल फटने के बाद आए मलबे में जो दो वाहन दबे थे, उन्हें मशीनों की मदद से निकाल लिया गया है। गाड़ियों में सवार लोग समय रहते सुरक्षित बाहर आ गए थे, लेकिन वाहनों में रखा कुछ सामान मलबे के तेज बहाव में बह गया है। प्रशासन की टीमें अभी भी स्थिति का आकलन करने में जुटी हैं।

    आधी रात को रिब्बा खड्‌ड में आई बाढ़, दहशत में आए लोग

    किन्नौर जिले से ही आपदा की एक और खबर सामने आई, जहां रिब्बा खड्ड में वीरवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब 3 बजे अचानक बाढ़ आ गई। पानी और मलबे के बहने की तेज आवाजें सुनकर ग्रामीण दहशत में आ गए और आधी रात को ही अपने घरों से बाहर निकल आए।इस बाढ़ के कारण रिब्बा से कंडे को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सुबह के समय ग्रामीणों को मलबे में फंसे अपने वाहनों को निकालने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, यहां भी किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है।

    मौसम विभाग का अलर्ट: कांगड़ा और मंडी में आज ‘ऑरेंज अलर्ट’

    मौसम विभाग ने प्रदेश में आगामी दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है:

    तिथिजिला / क्षेत्रअलर्ट का प्रकार
    आज (शुक्रवार)कांगड़ा और मंडीऑरेंज अलर्ट (भारी बारिश)
    आज (शुक्रवार)शिमला, कुल्लू, ऊना और सिरमौरयेलो अलर्ट
    4 जुलाईकुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौरयेलो अलर्ट
    5 और 6 जुलाईप्रदेश के कुछ चुनिंदा जिलेयेलो अलर्ट

    प्रशासन की अपील: किन्नौर और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन (Landslide) के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से नदी-नालों के पास न जाने की हिदायत दी है। साथ ही खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

    #ARBtimes #DisasterUpdate #HimachalNews #himachalpradesh #HimachalWeather #KinnaurCloudburst #NH5Restored #RainAlert
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleसोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: दो चिट्टा तस्करों की ₹68.16 लाख की काली कमाई फ्रीज
    Next Article Education: अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर छात्रों ने ली प्लास्टिक बैग का प्रयोग न करने की शपथ
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Kinnaur: शिगारचा पंचायत में संयुक्त जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

    August 11, 2026

    Kinnaur Kailash: प्रतिकूल मौसम के चलते दो दिन बंद रही किन्नौर कैलाश यात्रा, अब 15 अगस्त तक चलेगी

    August 8, 2026

    Kinnaur: ईरान में भारत के नए राजदूत बने किन्नौर के विश्वेश नेगी, प्रदेश के लिए गौरव का क्षण

    August 7, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में सेब सीजन की तैयारी पूरी: चौरा बैरियर पर 24×7 नियंत्रण कक्ष, निचार में मालभाड़ा और पैकिंग दरों का प्रस्ताव

    August 5, 2026

    Kinnaur: 2.19 करोड़ की लागत से बने एकलव्य विद्यालय के कन्या छात्रावास का लोकार्पण, शिक्षा सुदृढ़ीकरण पर सरकार का जोर

    August 3, 2026

    Himachal : शिपकी ला के रास्ते छह साल बाद भारत-चीन सीमा व्यापार फिर शुरू, 16 व्यापारी सामान लेकर तिब्बत रवाना

    August 2, 2026

    किन्नौर में बड़ा हादसा: NH-5 पर 100 मीटर नीचे सतलुज में गिरी ऑल्टो कार; तीन लोगों की मौत

    August 2, 2026

    Kinnaur : किन्नौर कैलाश यात्रा आज से: रोज सिर्फ 375 श्रद्धालुओं को अनुमति, बिना मेडिकल फिटनेस टेस्ट के एंट्री बैन

    July 30, 2026

    Kinnaur: किन्नौर के पांच सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न से पढ़ाई, शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक में बोले मंत्री जगत सिंह नेगी

    July 29, 2026

    Kinnaur Kailash Yatra 30 जुलाई से: 28 से ऑनलाइन पंजीकरण; प्रतिदिन केवल 375 श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति

    July 26, 2026

    Kinnaur : कड़छम डैम के पास कार और ट्रक की टक्कर में रामपुर के युवक की मौत, 3 गंभीर घायल

    July 23, 2026

    Kinnaur: शिपकिला-चीन सीमा व्यापार 1 अगस्त से होगा शुरू, 30 नवंबर तक चलेगा कारोबार

    July 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 7 2 2
    Users Today : 108
    Total Users : 118722
    Total views : 235106
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.