Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla : हिमकेयर भुगतान न होने पर हाईकोर्ट सख्त: कहा- ‘फंड नहीं है’ कहकर सरकार मरीज का पैसा नहीं रोक सकती

    हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने हिमकेयर योजना के तहत क्लेम राशि न मिलने पर सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि विभाग द्वारा मरीज का 2.70 लाख का दावा सही मानने के बाद फंड की कमी का बहाना नहीं चलेगा।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    हिमाचल हाईकोर्ट भवन।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने हिमकेयर योजना के तहत इलाज पर हुए खर्च का भुगतान न करने पर राज्य सरकार के प्रति कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने सरकार को आदेश दिया है कि वह याचिकाकर्ता के हक की क्लेम राशि जारी करने का हर संभव प्रयास करे। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जब सरकार योजना के तहत प्रतिबद्ध है और खुद विभाग ने भी मरीज के दावे को सही मान लिया है, तो केवल ‘फंड की कमी’ का बहाना बनाकर इसे रोका नहीं जा सकता।

    यह है पूरा मामला

    याचिकाकर्ता सुरेंद्र कुमार हिमकेयर योजना के लाभार्थी हैं। दिल की बीमारी के चलते उन्हें पीजीआई (PGI) चंडीगढ़ में भर्ती होना पड़ा था, जहां उनके दिल में कोरोनरी स्टेंट डाले गए थे। इस इलाज में उनका कुल 2.70 लाख रुपये का खर्च आया। हिमकेयर कार्ड धारक होने के नाते उन्हें यह इलाज पूरी तरह मुफ्त मिलना चाहिए था, लेकिन राज्य सरकार द्वारा अस्पताल को समय पर भुगतान न किए जाने के कारण सुरेंद्र कुमार को यह राशि खुद चुकानी पड़ी।

    विभाग ने माना- वैध है 2.70 लाख का क्लेम

    बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब राशि नहीं मिली, तो याचिकाकर्ता ने 12 दिसंबर 2025 को एचपी स्वास्थ्य बीमा योजना सोसायटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) को कानूनी नोटिस भेजा। इसके जवाब में 2 फरवरी 2026 को विभाग ने स्वीकार किया कि मरीज की 2.70 लाख रुपये की क्लेम राशि पूरी तरह वैध है, लेकिन फंड उपलब्ध न होने के कारण इसका भुगतान नहीं हो सका। इसके बाद यह मामला हाईकोर्ट पहुंचा, जहां अदालत ने सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए इस मामले की अगली सुनवाई 7 जुलाई तय की है।

    #ARBtimes #HealthcareRights #HimachalGovernment #himachalpradesh #HimcareScheme #HPHighCourt #LegalNews #PGIChandigarh #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal : मेष से मीन राशि तक, कैसा रहेगा आपका दिन? जानें भाग्यशाली अंक और उपाय
    Next Article HPU Fee Hike: हिमाचल विश्वविद्यालय ने वोकेशनल कोर्स की नॉन-सब्सिडाइज्ड फीस बढ़ाई, 15 जुलाई तक करें आवेदन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: श्यामार्क ब्रांड से हिमाचल के ग्रामीण उत्पादों को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान : विक्रमादित्य सिंह

    August 24, 2026

    Shimla : HRTC का अनुबंध कर्मचारी 4.50 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, रोहड़ू के अणु में पुलिस की कार्रवाई

    August 24, 2026

    हिमाचल में NHM कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: वेतन में भारी बढ़ोतरी, 7 साल की सेवा पर 3% इंक्रीमेंट

    August 24, 2026

    Shimla : कम्याणा हिल ट्रेल पर HASTPA का हरित संदेश: साइकिलिंग के साथ पौधरोपण और बोनसाई

    August 23, 2026

    Shimla : राजस्थान सरकार को हाईकोर्ट की फटकार: ‘पौंग बांध विस्थापितों को जैसलमेर के रेगिस्तान में न धकेलें’

    August 22, 2026

    Shimla : पुलिस कांस्टेबल भर्ती में होमगार्ड जवानों को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट, 5 सितंबर तक बढ़े आवेदन

    August 22, 2026

    Himachal Congress: काम नहीं कर सकते तो खुद पद छोड़ दें, कांग्रेस का पदाधिकारियों को दो टूक संदेश

    August 21, 2026

    Shimla : भाजपा सांसदों को सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं, सरकार अपने तीन साल के विकास का हिसाब दे : सुरेश कश्यप

    August 20, 2026

    Shimla : वित्तीय तंगी न्याय के अधिकार में बाधा नहीं बन सकती, न्यायिक स्टाफ की देरी पर हाईकोर्ट सख्त

    August 20, 2026

    Shimla : 5 से 10 मीट्रिक टन के कोल्ड स्टोर बनाने पर बागवानों को मिलेगी 50% सब्सिडी

    August 20, 2026

    Shimla : हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र कल से, 10 बैठकों में गूंजेंगे आपदा, नशे और सड़कों के मुद्दे

    August 20, 2026

    Shimla: आपदा प्रभावित योजनाओं की मरम्मत के प्रस्ताव प्राथमिकता के आधार पर भेजें : उपायुक्त

    August 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 0 0 9 9
    Users Today : 129
    Total Users : 120099
    Total views : 237212
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.