Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
धर्म एवं संस्कृति

Shrikhand Mahadev: फांचा से जल्द शुरू हो सकती है श्रीखंड महादेव यात्रा, तकनीकी रिपोर्ट मंजूरी के लिए उपायुक्त को भेजी

फांचा-श्रीखंड महादेव तीर्थ मार्ग की तकनीकी निरीक्षण रिपोर्ट एसडीएम रामपुर ने उपायुक्त शिमला को भेज दी है। मंजूरी मिलने पर यात्रा दो दिन में पूरी हो सकेगी और श्रद्धालुओं को नई सुविधा मिलेगी।
ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 8, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

शिव भक्तों के लिए राहत भरी खबर है। उपमंडल रामपुर के फांचा मार्ग से श्रीखंड महादेव यात्रा जल्द शुरू हो सकती है। तकनीकी निरीक्षण दल ने पूरे मार्ग का सर्वेक्षण करने के बाद अपनी विस्तृत रिपोर्ट एसडीएम रामपुर को सौंप दी है। एसडीएम ने रिपोर्ट का अवलोकन कर आगामी कार्रवाई के लिए उपायुक्त शिमला को भेज दिया है। अब अंतिम मंजूरी का इंतजार है।

अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान (एबीवीआईएमएएस), मनाली के सीनियर माउंटेनियरिंग सुपरवाइजर अनिरुद्ध चौहान की रिपोर्ट के अनुसार फांचा से श्रीखंड महादेव तक का मार्ग यात्रा के लिए उपयुक्त और सुरक्षित पाया गया है। हालांकि रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि यात्रा शुरू करने से पहले सभी अनुशंसित सुरक्षा उपायों और प्रबंधन व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना आवश्यक होगा। रिपोर्ट के अनुसार यह मार्ग घने जंगलों, अल्पाइन घास के मैदानों, मोरेन क्षेत्र, मौसमी हिम पुलों और जलधारा पार करने वाले स्थानों से होकर गुजरता है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्पा भाभी को पहला पड़ाव, शकरांडा को विश्राम एवं जलपान केंद्र तथा माजबौन को दूसरा पड़ाव विकसित करने की सिफारिश की गई है।

विशेषज्ञों ने शकरांडा से माजबौन के बीच के हिस्से को सबसे संवेदनशील क्षेत्र बताया है। यहां संकरी पगडंडियां, मोरेन क्षेत्र, हिम पुल और पत्थर गिरने का खतरा बना रहता है। इसलिए इस हिस्से में सुरक्षा अवसंरचना विकसित करने और चरणबद्ध तरीके से श्रद्धालुओं की आवाजाही सुनिश्चित करने की अनुशंसा की गई है। रिपोर्ट में अनिवार्य पंजीकरण, क्यूआर कोड आधारित ट्रैकिंग, स्वास्थ्य जांच, यात्रा पूर्व सुरक्षा ब्रीफिंग, विभिन्न चेक-पॉइंट्स पर निगरानी तथा समन्वित बचाव एवं राहत व्यवस्था लागू करने की भी सिफारिश की गई है। साथ ही स्थानीय युवाओं को पर्वतारोहण, खोज एवं बचाव तथा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देने का सुझाव भी दिया गया है।

यदि सभी सुरक्षा और आधारभूत सुविधाएं चरणबद्ध तरीके से विकसित की जाती हैं तो फांचा-श्रीखंड महादेव मार्ग सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण-अनुकूल तीर्थ मार्ग के रूप में विकसित हो सकेगा। इससे वर्तमान निरमंड मार्ग की तुलना में यात्रा का समय भी कम होगा और श्रद्धालु लगभग दो दिन में श्रीखंड महादेव पहुंच सकेंगे, जबकि अभी यात्रा पूरी करने में सामान्यतः तीन से चार दिन लगते हैं।

एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि तकनीकी निरीक्षण रिपोर्ट उपायुक्त शिमला को भेज दी गई है। उपायुक्त के निर्देश मिलने के बाद फांचा मार्ग से श्रीखंड महादेव यात्रा शुरू करने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

#ABVIMAS #BreakingNews #HimachalNews #himachalpradesh #MountainSafety #PhanchaRoute #Pilgrimage #Rampur #ReligiousTourism #Shimla #ShivBhakts #ShrikhandMahadev
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleShimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला
Next Article Aaj Ka Rashifal : मेष से मीन राशि तक, कैसा रहेगा आपका दिन? जानें भाग्यशाली अंक और उपाय
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Yogini Ekadashi 2026: तिथि क्षय का विशेष संयोग, गृहस्थ 10 और वैष्णव 11 जुलाई को रखेंगे व्रत; जानें पारण का सही समय

July 9, 2026

Shrikhand Mahadev: ग्रामीणों की मांग पर बढ़ी हलचल, फांचा मार्ग से श्रीखंड यात्रा की संभावनाएं तलाशने निकली टीम

July 3, 2026

Rampur Bushahr: ज्ञान, संस्कार और भक्ति से सजा ज़ोन स्तरीय संत निरंकारी बाल समागम

June 29, 2026

Rampur Bushahr: छड़ी यात्रा मार्ग के शीघ्र निरीक्षण का आश्वासन, प्रतिनिधिमंडल ने उठाई मांग

June 27, 2026

Rampur Bushahr: 26 से 28 जून तक आयोजित होगा जिला स्तरीय नोगली मेला, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

June 23, 2026

Kinnaur: रारंग में 5 दिवसीय राज्य स्तरीय गुरु संज्ञास मेले का शुभारंभ, उपायुक्त किन्नौर ने किया उद्घाटन

June 20, 2026

Rampur Bushahr: श्रीखंड महादेव इको-टूरिज्म यात्रा को मिलेगा नया स्वरूप, रोजगार सृजन और पर्यावरण संरक्षण पर बनी रणनीति

June 18, 2026

Parama Ekadashi 2026 : आज रखा जाएगा परमा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

June 11, 2026

Kinnaur: जनजातीय क्षेत्रों के विकास में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषी ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई : जगत सिंह नेगी

June 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 4 7 5 2
Users Today : 213
Total Users : 114752
Total views : 228239
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.