Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, November 3
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Rampur Bushahr: श्रीखंड महादेव इको-टूरिज्म यात्रा को मिलेगा नया स्वरूप, रोजगार सृजन और पर्यावरण संरक्षण पर बनी रणनीति

    श्रीखंड महादेव इको-टूरिज्म यात्रा को स्थानीय विकास, रोजगार और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए आयोजित बैठक में सड़क, पर्यटन सुविधाओं, कौशल प्रशिक्षण और आधारभूत ढांचे के विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुई।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJune 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    उपमंडल रामपुर से श्रीखंड महादेव इको-टूरिज्म यात्रा को धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। श्रीखंड कैलाश चंडी यात्रा समिति की इस बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष मस्त गिरी बाबा ने की।

    बैठक में श्रीखंड महादेव यात्रा को अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने, आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर विकसित करने पर जोर दिया। बैठक के दौरान क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े कार्यों के लिए प्रदेश सरकार तथा हिमकोन के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर विकेश चौहान के प्रयासों की सराहना की गई। इस अवसर पर वन परिक्षेत्र अधिकारी सराहन कुन्दन नेगी, विभिन्न पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य, युवा और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

    ग्रामीणों ने सड़क सुविधा से वंचित गांवों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए संबंधित मांगों का ज्ञापन विकेश चौहान को सौंपा। उन्होंने इन मुद्दों को मुख्यमंत्री और संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने का आग्रह किया। समिति ने मांग की कि हिमकोन, अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान तथा अन्य सरकारी योजनाओं के माध्यम से स्थानीय युवाओं और युवतियों के लिए निःशुल्क कौशल विकास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए जाएं। समिति का मानना है कि पर्यटन, ट्रैकिंग और साहसिक गतिविधियों से जुड़े प्रशिक्षण युवाओं को स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान कर सकते हैं। बैठक में श्रीखंड महादेव यात्रा मार्ग के रखरखाव, पैदल मार्गों के निर्माण और सुधार, पर्यावरण संरक्षण तथा पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए तैयार परियोजना रिपोर्ट के अनुरूप पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाने की भी मांग उठाई गई।

    वन परिक्षेत्र अधिकारी कुन्दन नेगी ने अधिकारियों और स्थानीय युवाओं की संयुक्त टीम गठित कर दो दिनों के भीतर विस्तृत सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। यह रिपोर्ट यात्रा मार्ग की वर्तमान स्थिति, पर्यावरणीय आवश्यकताओं, आधारभूत सुविधाओं और पर्यटन विकास की संभावनाओं का आकलन करेगी।

    बैठक में लबाना-सदाना एवं सरपारा पंचायत के समिति सदस्य संजीव करशेट, 15/20 विकास सभा के अध्यक्ष मोहन मेहता, पूर्व प्रधान विजय महाटेट सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने सुझाव और विचार साझा किए।

    #EcoTourism #EmploymentGeneration #EnvironmentalConservation #HimachalNews #HimachalTourism #ShrikhandMahadev #ShrikhandYatra #TourismDevelopment #YouthEmpowerment
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: मिल्क फेडरेशन के एमडी से मिला दूध उत्पादकों का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा 11 सूत्रीय मांग पत्र
    Next Article Kullu: जलोड़ी जोत में इको-टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम, पर्यटन सुविधाओं और पर्यावरण संरक्षण पर हुआ मंथन
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Kullu: देवताओं के नजराने में 5%, बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी

    October 27, 2026

    Kullu Dussehra 2026: भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ आगाज, देवताओं के मिलन से भक्तिमय हुआ ढालपुर

    October 22, 2026

    Rampur Bushahr: लवी मेले में दिखेगा चामुर्थी घोड़ों का दमखम, 1 से 3 नवंबर तक अश्व प्रदर्शनी

    October 15, 2026

    Mandi: मेले और मंदिर हमारी संस्कृति की धरोहर, इन्हें राजनीति से दूर रखना जरूरी: मुकेश अग्निहोत्री

    September 24, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन दशहरा मेले में देव परंपराओं और व्यवस्थाओं को लेकर मंथन, मंदिर समितियों ने उठाए अहम मुद्दे

    September 23, 2026

    Ganesh Chaturthi 2026 : 14 सितंबर से गणेश उत्सव, जानें क्यों मनाई जाती है गणेश चतुर्थी और क्या है इसका महत्व

    September 13, 2026

    Kullu Dussehra 2026 : 21 अक्टूबर से शुरू होगा देवताओं का महाकुंभ, 347 देवी-देवताओं को भेजा निमंत्रण

    September 10, 2026

    Bilaspur News : ढाबों पर मनमानी कीमतों पर लगी रोक, प्रशासन ने जारी की रेट लिस्ट, जानें किस चीज के कितने दाम

    September 10, 2026

    Himachal : मणिमहेश यात्रा में इस बार महिलाओं के लिए बदली व्यवस्था, पवित्र डल और कमलकुंड में स्नान पर रोक

    September 6, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में परशुराम सेवा समिति का गठन, अशोक शर्मा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    September 5, 2026

    Manimahesh Yatra : छोटे शाही स्नान पर डल झील में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

    September 5, 2026

    Krishna Janmashtami 2026: आज मध्यरात्रि 11:57 बजे से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और मंत्र

    September 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 2 1 8
    Users Today : 7
    Total Users : 128218
    Total views : 250406
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.