Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
शिमला

Shimla: आकाश को मिली नई उड़ान: सुखाश्रय योजना से खोली मोबाइल रिपेयर शॉप, डीसी ने किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना आकाश के सपनों का सहारा बनी। शिमला ग्रामीण के पुजारली में आकाश ने स्टार्टअप सहायता से मोबाइल रिपेयर शॉप खोली, जिसका शुभारंभ उपायुक्त अनुपम कश्यप ने किया।
ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 14, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

चुनौतियों और मुश्किलों के तमाम तूफानों का सामना करने के बाद आकाश ने अपने लिए एक नया ‘आकाश’ बना लिया है, जहां अब उसके सपनों को उड़ान मिल रही है। मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना उसके जीवन में वरदान साबित हुई है। योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता से शिमला ग्रामीण के पुजारली निवासी आकाश ने मोबाइल रिपेयर की दुकान खोलकर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया है।

मंगलवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने पुजारली में आकाश की मोबाइल रिपेयर शॉप का शुभारंभ कर उसका हौसला बढ़ाया। आकाश ने अपनी दुकान का नाम ‘द फर्स्ट इंस्पेक्शन’ रखा है। अब वह घर के नजदीक ही अपनी आजीविका अर्जित कर रहा है। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना से ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के जीवन में व्यापक बदलाव आ रहा है और वे अपने सपनों को साकार कर रहे हैं। आकाश अन्य ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के लिए भी रोल मॉडल है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य तय करने के बाद उसे हासिल करने के लिए मेहनत और दृढ़ संकल्प जरूरी है।

एक साल के अंतराल में माता-पिता को खोया

आकाश के जीवन में वर्ष 2020 और 2021 बेहद कठिन रहे। 19 दिसंबर 2020 को उसके पिता चंद्र कुमार शर्मा का आकस्मिक निधन हो गया। इसके बाद परिवार और बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उसकी मां नीतू शर्मा के कंधों पर आ गई। आकाश अभी पिता को खोने के दुख से उबर भी नहीं पाया था कि दिसंबर 2021 में उसकी मां का भी निधन हो गया। माता-पिता को खोने के बाद आकाश और उसके भाई प्रकाश पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। कठिन परिस्थितियों के बीच दोनों भाइयों के लिए भविष्य की राह आसान नहीं थी।

मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना बनी सहारा

वर्ष 2023 में शुरू हुई मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना आकाश के जीवन में नई उम्मीद लेकर आई। योजना के तहत उसे हर महीने चार हजार रुपये की वित्तीय सहायता मिलनी शुरू हुई। ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा मिलने के बाद उसे योजना के अन्य लाभ भी मिलने लगे।आकाश ने पीजीडीसीए डिप्लोमा किया, जिसकी 23 हजार रुपये की फीस विभाग की ओर से वहन की गई। मार्च 2026 में वह मोबाइल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण लेने चंडीगढ़ गया। प्रशिक्षण के लिए भी योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

प्रशिक्षण पूरा करने के बाद आकाश ने पुजारली में मोबाइल रिपेयर की दुकान शुरू की। स्वरोजगार के लिए मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत अब तक उसे एक लाख 40 हजार रुपये का स्टार्टअप फंड जारी किया जा चुका है, जबकि 60 हजार रुपये की अंतिम किस्त के लिए आवेदन किया गया है।

क्या है मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना शुरू की थी। इसका उद्देश्य अनाथ और बेसहारा बच्चों को आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। योजना के तहत पात्र बच्चों की शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण, स्वरोजगार और स्टार्टअप सहित विभिन्न आवश्यकताओं के लिए आर्थिक सहायता का प्रावधान है। ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को उच्च शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए सहायता के साथ-साथ स्वरोजगार शुरू करने, घर बनाने और विवाह के लिए भी निर्धारित प्रावधानों के तहत आर्थिक मदद दी जाती है।

आकाश ने मुख्यमंत्री और सरकार का जताया आभार

आकाश ने कहा, “वर्ष 2023 से मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना ने मेरे जीवन में अहम योगदान दिया है। हर महीने मिलने वाली चार हजार रुपये की आर्थिक सहायता मेरे लिए काफी मददगार रही। मैंने इग्नू से स्नातक की डिग्री हासिल की और शॉर्टहैंड भी सीखा। इसके बाद मोबाइल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण लेने का फैसला किया।”

उसने कहा कि योजना के तहत मिली सहायता से वह प्रशिक्षण हासिल करने और पुजारली में मोबाइल रिपेयर की दुकान खोलने में सफल हुआ। आकाश ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा देकर सरकार उनके जीवन में अभिभावक की भूमिका निभा रही है।

#ChildrenOfTheState #himachalpradesh #Pujarli #SelfEmployment #Shimla #SukhAshrayYojana #आकाश #मुख्यमंत्रीसुखाश्रययोजना startup
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleShimla: किशाऊ परियोजना से हिमाचल को बिना निवेश सालाना 600 करोड़ का राजस्व, जल्द हो सकता है एमओयू
Next Article Shimla: जिला के पांच मंदिर ट्रस्टों की वेबसाइट निर्माण को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Shimla: जिला के पांच मंदिर ट्रस्टों की वेबसाइट निर्माण को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

July 14, 2026

Shimla: किशाऊ परियोजना से हिमाचल को बिना निवेश सालाना 600 करोड़ का राजस्व, जल्द हो सकता है एमओयू

July 14, 2026

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: हिमाचल सरकार की SLP खारिज, 60 साल में ही होंगे सेवानिवृत्त

July 14, 2026

Shimla : मार्च-अप्रैल तक शुरू होगा 450 MW शोंगठोंग प्रोजेक्ट, हिमाचल को 900 करोड़ की सालाना आय

July 13, 2026

Shimla : चमियाना अस्पताल में IGMC के बराबर तय हुआ टेस्ट शुल्क, जानें कितनी लगेगी फीस

July 13, 2026

Kangra : हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में लगेगा कचरा टैक्स; जानें किस श्रेणी को देना होगा कितना मासिक शुल्क

July 12, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद हिमाचल सरकार सख्त: मंदिरों के चढ़ावे के लिए नई SOP जारी; दानपात्रों में डबल लॉक

July 12, 2026

Shimla : चमियाना अस्पताल में ₹23 करोड़ की 3-टेस्ला MRI मशीन शुरू, मेडिकल कॉलेजों में ₹125 करोड़ से बनेंगी ऑटोमेटेड लैब्स

July 12, 2026

Himachal : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सुक्खू सरकार ने 17 IAS और 22 HAS अधिकारियों के किए तबादले; देखें पूरी लिस्ट

July 11, 2026

किन्नौर में पर्यावरण नुकसान पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार और कंपनी को नोटिस, ‘लाडा’ व ‘सीएसआर’ फंड पर मांगा जवाब

July 11, 2026

Shimla : हिमाचल सचिवालय में स्टेनो टाइपिस्ट भर्ती के नए नियम लागू: अब 12वीं नहीं ग्रेजुएशन जरूरी

July 10, 2026

HP Police Constable Recruitment 2026: हिमाचल में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती शुरू; आज से करें ऑनलाइन आवेदन, जानें योग्यता और नियम

July 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 5 3 0 4
Users Today : 122
Total Users : 115304
Total views : 229279
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.