Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    SJVN: एसजेवीएन ने रामपुर आयुर्वेदिक अस्पताल को दी फुली ऑटो बायोकेमिस्ट्री एनालाइज़र मशीन

    एसजेवीएन फाउंडेशन ने सीएसआर के तहत रामपुर बुशहर आयुर्वेदिक अस्पताल को फुली ऑटो बायोकेमिस्ट्री एनालाइज़र मशीन उपलब्ध कराई। आधुनिक मशीन से रामपुर, कुमारसैन, ननखड़ी, निचार, निरमंड और आनी क्षेत्र के हजारों मरीजों को त्वरित एवं निःशुल्क जांच सुविधा मिलेगी।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रामपुर आयुर्वेदिक अस्पताल में बायोकेमिस्ट्री एनालाइज़र मशीन का शुभारंभ करते रामपुर परियोजना प्रमुख विकास मारवाह

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    एसजेवीएन फाउंडेशन ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत रामपुर जल विद्युत स्टेशन (एचपीएस), बायल के माध्यम से शुक्रवार को आयुर्वेदिक अस्पताल, रामपुर बुशहर में फुली ऑटो बायोकेमिस्ट्री एनालाइज़र मशीन का शुभारंभ किया। परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने मुख्य अतिथि के रूप में मशीन का विधिवत उद्घाटन किया।

    आयुर्वेदिक अस्पताल, रामपुर बुशहर में प्रतिवर्ष लगभग 40 से 42 हजार बाह्य रोगियों (ओपीडी) तथा करीब 1,000 अंतरंग रोगियों (आईपीडी) का उपचार किया जाता है। अस्पताल में मरीजों को विभिन्न आवश्यक जांचें निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। नई अत्याधुनिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइज़र मशीन स्थापित होने से मरीजों को तेज, सटीक और गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधा मिल सकेगी।

    इस सुविधा का लाभ शिमला जिले की रामपुर, कुमारसैन और ननखड़ी, किन्नौर जिले की निचार तथा कुल्लू जिले की निरमंड और आनी तहसीलों के हजारों लोगों को मिलेगा।

    इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने कहा कि एसजेवीएन समाज के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जांच मशीन उपलब्ध होने से मरीजों को विभिन्न परीक्षणों के लिए बेहतर और शीघ्र सुविधा मिलेगी। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क जांच सेवाओं का लाभ भी मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।

    कार्यक्रम में संजीव शर्मा (उप महाप्रबंधक, इलेक्ट्रिकल, पीएचईएम), कौशल्या देवी नेगी (उप महाप्रबंधक, आरएंडआर/सीएसआर), डॉ. रोहिणी शर्मा (उप मंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी, रामपुर) सहित आयुर्वेदिक विभाग एवं रामपुर एचपीएस के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

    #AyurvedicHospital #BioChemistryAnalyzer #CSR #HealthCare #HealthNews #himachalpradesh #RampurBushahr #RamPurHPS #Shimla #SJVN
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : ₹500 करोड़ के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में ED ने 3 और आरोपी पकड़े, 2.48 लाख लोगों से ठगी
    Next Article Rampur Bushahr: दरकाली में दकनौल धार्मिक समारोह में पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विकास कार्यों और सड़क बहाली का दिया भरोसा
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr : 13-14 अक्टूबर को रामपुर में होगा किसान सभा का राज्य सम्मेलन

    September 1, 2026

    Rampur Bushahr : विज्ञान चार्ट और मॉडल प्रदर्शनी में डीपीएस झाकड़ी के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

    September 1, 2026

    Shimla : मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर भर्ती, रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू

    September 1, 2026

    Rampur Bushahr: एनएच-05 पर रामपुर में 539 अतिक्रमण चिह्नित, 66 कबाड़ वाहन भी बन रहे यातायात में बाधा

    August 31, 2026

    Rampur Bushahr: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर ने चलाया पौधारोपण अभियान, रोपे 200 पौधे

    August 30, 2026

    Rampur Bushahr: मानसून से हुए नुकसान की पुनर्बहाली के लिए एक सप्ताह में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

    August 29, 2026

    Rampur Bushahr: विधानसभा घेराव के लिए रामपुर से जाएंगे 100 से अधिक पेंशनर, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

    August 29, 2026

    Rampur Bushahr: बड़ी CA कंपनियों की अस्पष्ट रेट नीति से बागवानों में असमंजस, सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

    August 28, 2026

    HRTC: हिमबस प्लस कार्ड से सफर होगा आसान, किराये में छूट के साथ कैशबैक का भी लाभ

    August 27, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में जल्द फिर शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, शिंगला हेलीपोर्ट पर तैनात रहेगी एंबुलेंस

    August 27, 2026

    Rampur Bushahr: जनगणना-2027: स्व-गणना के माध्यम से भागीदारी की अपील

    August 27, 2026

    Rampur Bushahr: पेंशनरों ने सरकार को चेताया, मांगें पूरी न हुईं तो 2027 में नहीं करेंगे सहयोग

    August 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 4 6 2
    Users Today : 41
    Total Users : 121462
    Total views : 239243
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.