Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 4
    एआरबी टाइम्स
    SUBSCRIBE
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    स्वास्थ्य

    Shimla: नशे से बढ़ रहे एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी और सी के मामले चिंता का विषय: उपायुक्त अनुपम कश्यप

    शिमला में आयोजित जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण समिति की समीक्षा बैठक में उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि नशे के कारण युवाओं में एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी और सी के मामले बढ़ रहे हैं। अभिभावकों से बच्चों पर निगरानी रखने और समय-समय पर एचआईवी जांच कराने की अपील की गई।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 18, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण युवाओं में एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी और हेपेटाइटिस-सी के मामलों में वृद्धि चिंता का विषय बनती जा रही है। यह बात उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने मोबिलाइजेशन फॉर एड्स सुरक्षा, जिला सामुदायिक संसाधन समूह और जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण समिति की संयुक्त समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

    उन्होंने कहा कि सिरिंज के माध्यम से नशा करने वाले युवाओं में एचआईवी संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में समय-समय पर एचआईवी जांच करवाना और नशे से दूर रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और यह सुनिश्चित करें कि वे नशे की गिरफ्त में न आएं।

    प्रभावितों को मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर

    उपायुक्त ने कहा कि जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण समिति के तहत जिला सामुदायिक संसाधन समूह विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से एचआईवी प्रभावित लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रहा है। उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर स्वरोजगार और पुनर्वास के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि एचआईवी छुआछूत की बीमारी नहीं है। संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव नहीं, बल्कि सहानुभूति और सहयोग का व्यवहार अपनाना चाहिए। इससे वे सामान्य और सम्मानजनक जीवन जी सकते हैं।

    जिले में 441 एचआईवी संक्रमितों की पहचान

    जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तहसीन ने बताया कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के अनुसार शिमला जिले में एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों का अनुमानित लक्ष्य 546 है। इनमें से अब तक 441 लोगों की पहचान की जा चुकी है, जबकि 105 लोगों की पहचान अभी शेष है।

    उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में जिले में एचआईवी के 119 नए मामले सामने आए थे। इनमें 88 पुरुष, 30 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर शामिल था। वहीं चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 17 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 12 पुरुष, तीन महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर शामिल हैं। जिले में अब तक 729 एचआईवी जांच की जा चुकी हैं। इनमें केवल चार ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की जांच हुई है।

    95-95-95 लक्ष्य हासिल करने की दिशा में प्रयास

    बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 95-95-95 लक्ष्य पर कार्य किया जा रहा है। इसके तहत 95 प्रतिशत एचआईवी संक्रमितों को अपनी स्थिति की जानकारी हो, उनमें से 95 प्रतिशत नियमित एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी (ART) प्राप्त करें तथा उपचार ले रहे 95 प्रतिशत लोगों में वायरस का स्तर नियंत्रित (Viral Suppression) रहे। इस लक्ष्य की प्राप्ति से एचआईवी संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

    जिले में सात एचआईवी जांच एवं परामर्श केंद्र

    जिले में सात इंटीग्रेटेड काउंसलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर (ICTC) संचालित हैं। ये केंद्र आईजीएमसी शिमला, कमला नेहरू अस्पताल, ठियोग, रोहड़ू, रामपुर और सुन्नी अस्पताल में स्थापित हैं, जहां एचआईवी की पुष्टि संबंधी जांच और परामर्श की सुविधा उपलब्ध है।

    आईजीएमसी का ओएसटी केंद्र दे रहा नई जिंदगी

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल रांटा ने बताया कि इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी), शिमला में संचालित ओपिओइड सब्स्टीट्यूशन थेरेपी (OST) केंद्र चिट्टा, हेरोइन और स्मैक जैसे नशीले पदार्थों के आदी लोगों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

    उन्होंने कहा कि यह केंद्र राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) और हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। यहां मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श, मनोसामाजिक सहायता और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित दवाओं के माध्यम से उपचार दिया जाता है।

    उन्होंने बताया कि ओएसटी केंद्र इंजेक्शन के माध्यम से नशा करने की प्रवृत्ति को कम कर एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी और हेपेटाइटिस-सी जैसे संक्रमणों की रोकथाम में भी अहम भूमिका निभा रहा है। यहां मरीजों को नियमित स्वास्थ्य जांच, परामर्श, दवा वितरण और फॉलो-अप की सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।

    बैठक में रहे मौजूद

    बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल रांटा, स्पार्क एनजीओ की प्रोजेक्ट मैनेजर दीपिका विमल, मेडिकल ऑफिसर डॉ. भारती, आशी संस्था के प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    #AIDSPrevention #AnupamKashyap #DrugAbuse #HealthNews #HepatitisB #HepatitisC #himachalpradesh #HIVAwareness #IGMCShimla #NACO #PublicHealth #Shimla
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: हमीरपुर में 300 करोड़ रुपये से बनेगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, शिमला डेंटल कॉलेज का नाम होगा राजीव गांधी डेंटल कॉलेज
    Next Article Aaj Ka Rashifal : आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का सटीक भविष्यफल, शुभ अंक, शुभ रंग और आसान उपाय
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla : स्वाइन फ्लू के बीच स्क्रब टायफस का बढ़ा खतरा, हिमाचल में 24 पॉजिटिव; एडवाइजरी जारी

    September 3, 2026

    आईजीएमसी शिमला में स्वाइन फ्लू से 64 वर्षीय मरीज की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

    August 31, 2026

    Himachal : स्वाइन फ्लू से मंडी के कैंसर पीड़ित बुजुर्ग की चंडीगढ़ में मौत, 2 नए मामले सामने आए

    August 30, 2026

    IGMC शिमला में स्वाइन फ्लू की दस्तक: 2 मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, कोविड वार्ड को बनाया आइसोलेशन वार्ड

    August 28, 2026

    Shimla: बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रदेश सरकार कर रही व्यापक प्रयास : विक्रमादित्य सिंह

    August 27, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में स्वास्थ्य सेवा की पहल, निशुल्क शिविर में 1000 मरीजों की आंखों की जांच

    August 23, 2026

    Drug Alert : हिमाचल की 83 दवाओं सहित देश भर में 239 के सैंपल फेल, BBN फार्मा हब पर उठे सवाल

    August 22, 2026

    Health: IGMC शिमला को मिलेगी 256-स्लाइस CT स्कैन, SPECT और सेल सेपरेटर मशीन, स्वास्थ्य ढांचे पर 83.85 करोड़ खर्च

    August 10, 2026

    Shimla: हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन पर सरकार का फोकस, आईजीएमसी में बनेगा शोध विभाग: मुख्यमंत्री सुक्खू

    August 7, 2026

    Shimla: जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) का वेतन 33,660 से बढ़कर 60 हजार रुपये, 78% की ऐतिहासिक वृद्धि

    August 5, 2026

    JOB: 259 सहायक स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र, मेडिकल कॉलेजों में मजबूत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

    August 5, 2026

    Shimla : हिमकेयर की जगह आएगी नई स्वास्थ्य बीमा योजना, 10 लाख रुपये तक मिलेगा इलाज का कवर

    August 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 6 0 4
    Users Today : 10
    Total Users : 121604
    Total views : 239607
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.