Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    एआरबी टाइम्स
    SUBSCRIBE
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    रामपुर बुशहर

    CPIM: एनटीए पेपर लीक और शिक्षा में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीपीआई(एम) का रामपुर में प्रदर्शन

    रामपुर में सीपीआई(एम) ने एनटीए परीक्षाओं में पेपर लीक, शिक्षा में भ्रष्टाचार और छात्रों के अधिकारों के समर्थन में प्रदर्शन किया। निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    पेपर लीक मामले में रामपुर के चौधरी अड्‌डे में प्रदर्शन करती सीपीआईएम

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    सीपीआई(एम) की रामपुर लोकल कमेटी ने सोमवार को चौधरी अड्डा, रामपुर में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, शिक्षा में बढ़ते भ्रष्टाचार और छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर हो रहे हमलों के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पार्टी की केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर आयोजित किया गया, जिसमें नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों के प्रति एकजुटता व्यक्त की गई।

    प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि एनटीए की विभिन्न परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं ने करोड़ों छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। उनका कहना था कि इससे परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता प्रभावित हुई है और छात्रों का भरोसा कमजोर हुआ है। साथ ही, छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलनों को दबाने के प्रयासों को लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताया गया।

    धरने को संबोधित करते हुए सीपीआई(एम) रामपुर लोकल कमेटी के सचिव कॉमरेड कुलदीप डोगरा सहित प्रेम चौहान, देविंदर और राहुल विद्यार्थी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और एनटीए की जवाबदेही तय करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने पेपर लीक के सभी मामलों की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

    वक्ताओं ने आरोप लगाया कि शिक्षा के बढ़ते निजीकरण, फीस में वृद्धि, सीटों में कटौती और भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार के कारण छात्रों और युवाओं में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करना चाहिए। प्रदर्शन के माध्यम से सीपीआई(एम) ने आंदोलनरत छात्रों की न्यायोचित मांगों का समर्थन करते हुए एनटीए की जवाबदेही तय करने, सभी पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों को कड़ी सजा देने और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग दोहराई।

    अंत में पार्टी ने छात्रों, युवाओं, अभिभावकों और लोकतांत्रिक संगठनों से शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए इस जनआंदोलन से जुड़ने की अपील की।

    #CPI(M) #Education #EducationNews #himachal #NTA #PaperLeak #Rampur #StudentProtest
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: रामपुर में पहली अंतरविभागीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार
    Next Article Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr : तकलेच में अंडर-19 छात्रा टूर्नामेंट का आगाज, 27 स्कूलों की 411 छात्राएं दिखाएंगी दम

    September 2, 2026

    Rampur Bushahr : आज और कल रामपुर नप कार्यालय में जमा होंगे पानी के बिल

    September 2, 2026

    Rampur Bushahr : 13-14 अक्टूबर को रामपुर में होगा किसान सभा का राज्य सम्मेलन

    September 1, 2026

    Rampur Bushahr : विज्ञान चार्ट और मॉडल प्रदर्शनी में डीपीएस झाकड़ी के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

    September 1, 2026

    Shimla : मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर भर्ती, रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू

    September 1, 2026

    Rampur Bushahr: एनएच-05 पर रामपुर में 539 अतिक्रमण चिह्नित, 66 कबाड़ वाहन भी बन रहे यातायात में बाधा

    August 31, 2026

    Rampur Bushahr: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर ने चलाया पौधारोपण अभियान, रोपे 200 पौधे

    August 30, 2026

    Rampur Bushahr: मानसून से हुए नुकसान की पुनर्बहाली के लिए एक सप्ताह में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

    August 29, 2026

    Rampur Bushahr: विधानसभा घेराव के लिए रामपुर से जाएंगे 100 से अधिक पेंशनर, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

    August 29, 2026

    Rampur Bushahr: बड़ी CA कंपनियों की अस्पष्ट रेट नीति से बागवानों में असमंजस, सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

    August 28, 2026

    HRTC: हिमबस प्लस कार्ड से सफर होगा आसान, किराये में छूट के साथ कैशबैक का भी लाभ

    August 27, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में जल्द फिर शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, शिंगला हेलीपोर्ट पर तैनात रहेगी एंबुलेंस

    August 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 6 4 3
    Users Today : 6
    Total Users : 121643
    Total views : 239686
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.