Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    एआरबी टाइम्स
    SUBSCRIBE
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    स्पोर्ट्स

    Rampur Bushahr: रामपुर में पहली अंतरविभागीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार

    रामपुर में बुशहर कर्मचारी खेल, संस्कृति एवं कल्याण संघ की पहली अंतरविभागीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। विजेताओं को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार दिए गए, जबकि मुख्य अतिथि एम.आर. शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ₹51 हजार की सहायता की घोषणा की।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रामपुर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के समापन मौके पर उपस्थित मुख्यातिथि व कर्मचारी खिलाड़ी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    बुशहर कर्मचारी खेल, संस्कृति एवं कल्याण संघ, रामपुर की ओर से पहली बार आयोजित अंतरविभागीय खेल प्रतियोगिता का पाठबंगला मैदान में समापन हुआ। समापन समारोह से पहले ननखड़ी के खोलीघाट (खड़ाहण) बस दुर्घटना और तकलेच के काशापाट हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता का विधिवत समापन किया गया।

    समारोह के मुख्य अतिथि हिमालयन प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट, सोलन के प्रबंध निदेशक (एमडी) एम.आर. शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाना केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिकारियों और आम लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने तथा समाज को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों और अभिभावकों से सीधे जुड़े होते हैं, इसलिए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने में उनकी भूमिका अहम है। इस अवसर पर उन्होंने बुशहर कर्मचारी खेल, संस्कृति एवं कल्याण संघ को खेल एवं सामाजिक गतिविधियों के सफल आयोजन के लिए ₹51 हजार की सहयोग राशि देने की घोषणा की।

    संघ के प्रधान कुशाल शर्मा ने बताया कि पहली बार आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों की 24 क्रिकेट, सात वॉलीबॉल, 18 बैडमिंटन, 16 कैरम और 16 शतरंज टीमों ने भाग लिया।

    प्रतियोगिता के परिणाम

    • क्रिकेट: रामपुर पुलिस विजेता, वन विभाग रामपुर उपविजेता।
    • वॉलीबॉल: जल शक्ति विभाग रामपुर विजेता, रामपुर पुलिस उपविजेता।
    • बैडमिंटन युगल: चेतन शर्मा और मोनू मेहता (शिक्षा विभाग) विजेता।
    • बैडमिंटन एकल: विनय शर्मा (एसबीआई) प्रथम, राजीव सिंह (हिमफेड) द्वितीय।
    • कैरम डबल्स: देवराज ठाकुर और छत्तर ठाकुर (शिक्षा विभाग) विजेता, वीरेंद्र नेगी और दुर्गा दास उपविजेता।
    • कैरम एकल: दुर्गा प्रसाद (सरपारा) प्रथम, दुर्गा प्रसाद (दांसा) द्वितीय।
    • शतरंज: भारत भूषण (आयुष विभाग) प्रथम, शशि भूषण (सीडीपीओ कार्यालय) द्वितीय।

    विजेता खिलाड़ियों और टीमों को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। क्रिकेट विजेता टीम को ₹21 हजार और उपविजेता को ₹11 हजार, जबकि वॉलीबॉल विजेता टीम को ₹10 हजार तथा उपविजेता को ₹5 हजार की पुरस्कार राशि दी गई। क्रिकेट प्रतियोगिता में वन विभाग के विनोज नेगी को बेस्ट बॉलर तथा रामपुर पुलिस के अब्बू डोगरा को बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार प्रदान किया गया।

    इस अवसर पर वीरेंद्र शर्मा ने ₹11 हजार, बांका राम भलूनी ने ₹5,100, बृज लाल ने ₹10 हजार तथा बोविल ठाकुर ने ₹2,500 की सहयोग राशि प्रदान की। अन्य समाजसेवियों ने भी आयोजन में आर्थिक सहयोग दिया।

    समारोह में डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. कपिल शर्मा को सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध हिमाचली गायक ए.सी. भारद्वाज की उपस्थिति भी समारोह का विशेष आकर्षण रही।

    #Badminton #BushahrEmployeeAssociation #Chess #Cricket #HimachalNews #InterDepartmentSports #Rampur #RampurBushahr #Sports #Volleyball
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKangra : देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR दर्ज; सरकारी धन के दुरुपयोग-धोखाधड़ी का आरोप
    Next Article CPIM: एनटीए पेपर लीक और शिक्षा में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीपीआई(एम) का रामपुर में प्रदर्शन
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Kullu News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर ढालपुर में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दम, 250 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    September 3, 2026

    Forest: बरमूडा घास से हरा-भरा होगा रामपुर कॉलेज मैदान, 7 से 10 दिन में तैयार होगी घास

    August 26, 2026

    Sports: स्वर्गीय ठाकुर सेन नेगी जी प्रीमियर लीग: क्रिकेट के साथ नशामुक्त किन्नौर का संदेश

    August 23, 2026

    Forest: रामपुर कॉलेज ग्राउंड की बदल रही सूरत, हाइड्रोसीडिंग से उगाई जा रही घास

    August 20, 2026

    Sports: एंटी-ड्रग्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में मनोज शर्मा और पूजा ने जीते एकल खिताब

    August 10, 2026

    HPU Shimla ने जारी किया वार्षिक खेल और युवा उत्सव का कैलेंडर: 25 अगस्त से शुरू होंगी स्पर्धाएं, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

    August 7, 2026

    FIFA World Cup 2026 : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह; रोमांचक फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से रौंदा, फेर्रान बने हीरो

    July 20, 2026

    Vaibhav Suryavanshi: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू, 15 साल की उम्र में भारत के सबसे युवा क्रिकेटर बने

    July 5, 2026

    Boxing: किसान की बेटी तनवी ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग में जीता कांस्य, रामपुर और हिमाचल का बढ़ाया गौरव

    July 3, 2026

    Rohru: युवाओं के चरित्र निर्माण में खेलों की अहम भूमिका, बुशहर क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर बोले शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

    June 30, 2026

    NJHPS: नाथपा झाकड़ी में खेलों का रोमांच: येलो टीम ने जीती महिला क्रिकेट, वाइपर्स एफसी बना फुटबॉल चैंपियन

    June 29, 2026

    Rampur Bushahr: पाटबंगला मैदान में खेलों की गूंज, पहले दिन पुलिस, पीजी कॉलेज, वोल्टेज वॉरियर्स और राजस्व विभाग विजयी

    June 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 6 4 3
    Users Today : 6
    Total Users : 121643
    Total views : 239686
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.