Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 6
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कुल्लू

    कुल्लू में पीलिया का प्रकोप: 36 मरीज भर्ती, वॉटर टैंकों की सफाई शुरू; जानिए लक्षण और बचाव के मुख्य उपाय

    कुल्लू में पीलिया का प्रकोप बढ़ने से हड़कंप मचा है। क्षेत्रीय अस्पताल में 36 मरीज भर्ती हैं और प्रशासन ने सभी वॉटर टैंकों की सफाई शुरू करवा दी है। जानिए हेपेटाइटिस-ए के मुख्य लक्षण, संक्रमण के कारण और इस बीमारी से बचाव के 5 आसान उपाय।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो,   कुल्लू | जिला मुख्यालय कुल्लू में पीलिया (हेपेटाइटिस-ए) के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर आ गए हैं। बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पीलिया के 8 नए मरीज भर्ती हुए, जिसके बाद कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या 36 पहुंच गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने जल शक्ति और स्वास्थ्य विभाग की एक आपात बैठक बुलाई और अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

    संक्रमण की मुख्य वजह दूषित पेयजल मानी जा रही है। इसके चलते  जल शक्ति विभाग ने दोनों वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) और शहर के सभी 20 सेक्टर स्टोरेज टैंकों की सफाई और सैनिटाइजेशन शुरू कर दिया है। एहतियात के तौर पर जल शोधन संयंत्रों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है, जिसके कारण जलापूर्ति कुछ समय के लिए प्रभावित रह सकती है।प्रभावित इलाकों में सीवरेज नेटवर्क का निरीक्षण किया जा रहा है और लोगों को क्लोरीन की गोलियां बांटी जा रही हैं।

    पानी के सैंपल जांच के लिए पुणे और चंडीगढ़ भेजे जाएंगे

    विभाग की ओर से लिए गए 11 शुरुआती पानी के नमूनों में से 10 मानकों पर सही पाए गए हैं, जबकि 1 सैंपल फेल हुआ है। विस्तृत और स्वतंत्र जांच के लिए एनएबीएल (NABL) लैब चंडीगढ़ और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे को भी पानी के सैंपल भेजे जा रहे हैं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. रंजीत ठाकुर के निर्देश पर स्वास्थ्य शिक्षिका निर्मला महंत के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गांधी नगर, शिशामाटी, अखाड़ा बाजार और ढालपुर जैसे संवेदनशील इलाकों में ऑटो व लाउडस्पीकर (माइकिंग) के जरिए जागरूकता फैलाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि लोग किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टरी सलाह लें।

    स्वास्थ्य विभाग की आम जनता से अपील:

    1. उबला हुआ पानी पीएं: पानी को कम से कम 10 से 15 मिनट उबालने के बाद ही ठंडा करके पीएं।

    2. बाहरी खान-पान से बचें: खुले में बिकने वाली कटी हुई वस्तुओं, गोलगप्पे और स्ट्रीट फूड से परहेज करें।

    3. टैंकों की सफाई करें: अपने घरों की निजी पानी की टंकियों और पाइपलाइनों को तुरंत साफ करें।

    4. लक्षणों को न छुपाएं: त्वचा/आंखों में पीलापन, गहरा पेशाब, उल्टी, या तेज बुखार होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचें।

     

    #ARBtimes #HealthAlert #HepatitisA #HimachalNews #himachalpradesh #JaundiceOutbreak #KulluHospital #Kullunews #SafeDrinkingWater
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal : एसजेवीएन के पूर्व सीएमडी नंद लाल शर्मा का निधन, पंचकूला के अस्पताल में ली अंतिम सांस
    Next Article Aaj Ka Rashifal : आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का सटीक भविष्यफल, शुभ अंक, शुभ रंग और आसान उपाय
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Manali Paragliding Pre-World Cup: पहली बार होगा आयोजन, 64 पायलटों ने कराया पंजीकरण

    September 6, 2026

    Kullu News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर ढालपुर में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दम, 250 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    September 3, 2026

    Kullu News : नवोदय विद्यालय बंदरोल में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए 30 सितंबर तक करें आवेदन

    September 2, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Kullu : जल शक्ति मंडल आनी में 10 पैरा वर्करों की भर्ती, 21 सितंबर तक करें आवेदन

    September 1, 2026

    Kullu: सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए ब्लैक स्पॉट में सुधार जरूरी : सुरजीत कुमार राठौर

    August 31, 2026

    Kullu: लाहौल की 6048 मीटर ऊंची अज्ञात चोटी पर पहली बार फहराया तिरंगा

    August 27, 2026

    Kullu: पुलिस पेंशनर्ज एसोसिएशन कुल्लू की नई ब्लॉक कार्यकारिणियों का गठन, 11 सितंबर को होंगे जिला स्तरीय चुनाव

    August 25, 2026

    Kullu: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों के लिए 31 अगस्त तक करें आवेदन

    August 25, 2026

    Kullu: रामपुर परियोजना प्रभावितों का 25 अगस्त को एसडीएम कार्यालय निरमंड के बाहर होगा प्रदर्शन

    August 23, 2026

    Kullu : पतलीकूहल में मिड-डे मील खाने से 30-40 बच्चे बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका

    August 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 8 0 5
    Users Today : 104
    Total Users : 121805
    Total views : 240075
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.