Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 13
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla: शिमला में राज्य अनुसूचित जाति आयोग की समीक्षा बैठक, रिकॉर्ड अधूरा मिलने पर अधिकारियों को फटकार, सात दिन में रिपोर्ट तलब

    शिमला में राज्य अनुसूचित जाति आयोग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों की लापरवाही पर सख्ती दिखाई गई। एससी विकास कार्यक्रम, एससी/एसटी एक्ट मामलों और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए आयोग ने सात दिन में रिपोर्ट तलब की।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 29, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष को सम्मानित करते उपायुक्त शिमला

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने बुधवार को शिमला के बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित कर अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने की। इस दौरान कई विभागों के अधूरे रिकॉर्ड और अधिकारियों की तैयारी पर आयोग ने नाराजगी जताई।

    आयोग अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने कहा कि कई विभागों ने योजनाओं से संबंधित रिकॉर्ड व्यवस्थित नहीं रखा है। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी फील्ड स्तर पर नियमित कार्य करें तो रिकॉर्ड भी बेहतर रहता है। रिकॉर्ड में लापरवाही अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी की जिम्मेदारी है तथा कोई भी योग्य व्यक्ति योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए।

    योजनाओं के लाभ पर नहीं दे सके जवाब

    बैठक के दौरान आयोग ने अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी मांगी। अधिकारियों से पूछा गया कि इन योजनाओं से अनुसूचित जाति समुदाय को कितना लाभ मिला, लेकिन विभाग के अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। आयोग ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि बैठक से पहले उपायुक्त कार्यालय की ओर से रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए थे, इसके बावजूद अधिकारी आवश्यक रिकॉर्ड लेकर नहीं पहुंचे। आयोग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसी लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

    92 प्रतिशत बजट खर्च

    समीक्षा में बताया गया कि वर्ष 2025-26 के दौरान अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के तहत जिले को 25.43 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ, जिसमें से 31 मार्च 2026 तक 23.49 करोड़ रुपये यानी करीब 92 प्रतिशत राशि खर्च की जा चुकी है। आयोग ने सभी लोक निर्माण विभाग के मंडलों को निर्देश दिए कि वे अपनी सबसे बड़ी परियोजनाओं का विवरण दें और यह भी बताएं कि उनसे अनुसूचित जाति वर्ग के कितने लोगों को लाभ मिला।

    एससी/एसटी एक्ट मामलों की भी समीक्षा

    आयोग सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि एट्रोसिटी के आरोप सिद्ध नहीं होते हैं तो अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत भी जांच जारी रखी जाए।

    वहीं, आयोग सदस्य डॉ. विजय डोगरा ने एसडीएम स्तर पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति विजिलेंस कमेटियों की नियमित बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। आयोग ने सभी विभागों को सात दिन के भीतर समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

    अंबेडकर भवनों की रिपोर्ट मांगी

    आयोग ने जिले में बने अंबेडकर भवनों की स्थिति और रखरखाव की जानकारी भी मांगी। सभी एसडीएम को अपने-अपने उपमंडल में स्थित अंबेडकर भवनों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

    ये रहे प्रमुख आंकड़े

    • जिले में पंचायती राज एवं शहरी निकायों में अनुसूचित जाति वर्ग के 265 निर्वाचित प्रतिनिधि हैं।
    • एससी/एसटी अत्याचार अधिनियम के तहत वर्ष 2023 में 24, 2024 में 37 और 2025 में 42 मामले दर्ज हुए।
    • वर्ष 2018 से 2026 तक 52 मामले जिला न्यायालय में लंबित हैं।
    • अंतर्जातीय विवाह पुरस्कार योजना के तहत वर्ष 2023-24 में 29, 2024-25 में 28 तथा 2025-26 में 11 लाभार्थियों को लाभ मिला।
    • स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत पिछले तीन वर्षों में 285 आवास स्वीकृत किए गए।

    बैठक से गैरहाजिर अधिकारियों पर सख्ती

    समीक्षा बैठक में कई विभागाध्यक्ष अनुपस्थित मिले। इस पर आयोग ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों की जगह अधीनस्थ अधिकारियों को भेजना स्वीकार्य नहीं है। लोक निर्माण विभाग की ओर से एसडीओ और सहायक अभियंता के पहुंचने पर आयोग ने तत्काल अधिशाषी अभियंता (एक्सईएन) को बुलाने के निर्देश दिए, जिसके बाद वे करीब 15 मिनट में बैठक में पहुंचे। आयोग ने उपायुक्त को निर्देश दिए कि बैठक से अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेकर आयोग को रिपोर्ट भेजी जाए।

    उपायुक्त ने दिया भरोसा

    उपायुक्त अनुपम कश्यप ने आयोग का स्वागत करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आवंटित बजट की नियमित निगरानी की जाती है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत इस वर्ष जिला शिमला से 61 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को भारत भ्रमण पर भेजा गया।

    बैठक के अंत में अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा ने आयोग को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक शुरू होने से पहले आयोग के अध्यक्ष, सदस्यों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।

    #Ambedkar #ARBtimes #GovernmentSchemes #HimachalNews #himachalpradesh #SCCommission #SCDevelopment #SCSTAct #Shimla #ShimlaNews #SocialJustice
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu: लेफ्ट बैंक सड़क सरकार की प्राथमिकता, सेब सीजन से पहले सड़कें होंगी दुरुस्त: विक्रमादित्य सिंह
    Next Article Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Himachal High Court Transfer : 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, अजय मेहता बने सिरमौर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश

    September 12, 2026

    Shimla : इनकम टैक्स अधिकारी पर 5 लाख रिश्वत मांगने का आरोप, CBI ने दर्ज की FIR

    September 12, 2026

    AI Retro Photo Trend : एक फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान, पुलिस ने किया अलर्ट

    September 12, 2026

    Himachal Education : 16 कॉलेजों में शुरू हुआ AEDP, डिग्री के साथ 6 महीने की अप्रेंटिसशिप और ₹10,900 स्टाइपेंड

    September 11, 2026

    Himachal Education: 302 सरकारी स्कूलों में शुरू होगी वोकेशनल शिक्षा, छात्रों को मिलेंगे रोजगारपरक कौशल

    September 11, 2026

    Shimla News: शिमला जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, भूपेंद्र सिसोदिया अध्यक्ष और भरत कलांटा उपाध्यक्ष निर्वाचित

    September 10, 2026

    Shimla News: होटल कारोबारी के घर करोड़ों की चोरी, खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने का आरोप

    September 10, 2026

    Shimla: लाहौल-स्पीति और पांगी में हानले की तर्ज पर खगोलीय केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव

    September 9, 2026

    Shimla: हिंदी हमारी स्वाभिमान की भाषा, इसे सम्मान के साथ आगे बढ़ाएं : अनुपम कश्यप

    September 9, 2026

    Shimla: ओबीसी सूची में शामिल करने के मामलों की आयोग ने की समीक्षा

    September 9, 2026

    Shimla : साक्षरता में हिमाचल देश में दूसरे स्थान पर, 99.55% हुई दर; 28,480 लोग अब भी गैर-साक्षर

    September 9, 2026

    Himachal News : गाड़ी बेचने के बाद RC ट्रांसफर नहीं कराई तो फंस सकते हैं आप, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    September 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 5 0 3
    Users Today : 8
    Total Users : 122503
    Total views : 241292
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.