एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए जल शक्ति विभाग ने सरकारी क्षेत्र में मानदेय के आधार पर रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। प्रदेशभर में पेयजल और सिंचाई योजनाओं के सुचारू संचालन व रखरखाव के लिए विभाग ने पैरा पंप ऑपरेटर (Para Pump Operator), पैरा फिटर (Para Fitter) और पैरा बहुउद्देशीय कार्यकर्ता (Multi-Purpose Worker) के पदों पर ऑफलाइन भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी जल शक्ति मंडलों में अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने संबंधित जल शक्ति मंडल कार्यालय में ऑफलाइन माध्यम से आवेदन जमा कराना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
पदवार मानदेय (Salary) एवं कार्य के घंटे
चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिदिन 6 घंटे सेवाएं देनी होंगी:
पैरा पंप ऑपरेटर: ₹7,100 प्रति माह
पैरा फिटर: ₹7,100 प्रति माह
पैरा बहुउद्देशीय कार्यकर्ता (MPW): ₹6,000 प्रति माह
शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता
पैरा पंप ऑपरेटर:
न्यूनतम योग्यता 10वीं पास।
इसके साथ इलेक्ट्रीशियन / वायरमैन / डीजल मैकेनिक / पंप मैकेनिक / मोटर मैकेनिक / पंप ऑपरेटर-कम-मैकेनिक ट्रेड में ITI या सरकारी कौशल विकास प्रमाणपत्र अनिवार्य।
पैरा फिटर:
न्यूनतम योग्यता 10वीं पास।
फिटर या प्लंबर ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र अनिवार्य।
पैरा बहुउद्देशीय कार्यकर्ता (MPW):
न्यूनतम योग्यता 8वीं पास रखी गई है।
आयु सीमा और 10 अंकों का चयन मानदंड
आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष।
चयन प्रक्रिया: चयन पूरी तरह पारदर्शी 10 अंकों की मूल्यांकन प्रणाली के आधार पर होगा:
| पद (Posts) | शैक्षणिक अंक | बीपीएल (BPL) | अनुभव (Experience) | कौशल व शारीरिक परीक्षण |
| पंप ऑपरेटर व फिटर | अधिकतम 5 अंक (10वीं के आधार पर) | 1 अंक | 2 अंक | 2 अंक |
| बहुउद्देशीय कार्यकर्ता | अधिकतम 6 अंक (8वीं के आधार पर) | — | 2 अंक | 2 अंक |
कौशल व शारीरिक परीक्षण: पंप/पाइपलाइन मरम्मत, लीकेज ठीक करने और वाल्व संचालन जैसी व्यावहारिक दक्षता के साथ-साथ दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में उपकरण ले जाने की शारीरिक क्षमता परखी जाएगी।
- आवश्यक दस्तावेज (Documents Required): हिमाचली बोनाफाइड प्रमाणपत्र, शैक्षणिक अंक तालिका, ITI प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), आयु प्रमाणपत्र, प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट से जारी चरित्र प्रमाणपत्र, बीपीएल प्रमाणपत्र और अनुभव प्रमाणपत्र।
कार्य मूल्यांकन और सेवा शर्तें
कर्मचारियों के प्रदर्शन की हर तिमाही कनिष्ठ अभियंता (JE) की ओर से समीक्षा की जाएगी। वित्तीय वर्ष के अंत में स्थानीय समुदाय से भी फीडबैक लिया जाएगा। लगातार असंतोषजनक कार्य पाए जाने पर नियमानुसार तीन नोटिस देकर सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं।
