Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, November 4
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla: रचनात्मक शिक्षा से युवाओं का सर्वांगीण विकास संभव : विक्रमादित्य सिंह

    शिमला के लौहारब स्थित जवाहरलाल नेहरू ललित कला राजकीय महाविद्यालय के वार्षिक समारोह में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रचनात्मक शिक्षा, डिजिटल लाइब्रेरी, कौशल विकास, छात्राओं की सुरक्षा, सड़क निर्माण और 51 हजार रुपये की सहायता की घोषणा की।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला ग्रामीण दौरे के दौरान ग्रामीणों से चर्चा करते लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि रचनात्मक शिक्षा युवाओं के सर्वांगीण विकास का आधार है। ललित कला केवल कला का माध्यम नहीं, बल्कि रचनात्मकता, सौंदर्यबोध और मानवीय संवेदनाओं को विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि चित्रकला, मूर्तिकला, संगीत और अन्य कलाओं के माध्यम से विद्यार्थियों का व्यक्तित्व निखरता है तथा उनमें आत्मविश्वास और नवाचार की भावना विकसित होती है।

    विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के जवाहरलाल नेहरू ललित कला राजकीय महाविद्यालय, लौहारब में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

    उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का सपना लौहारब में ललित कला महाविद्यालय स्थापित करना था। इसी सोच के तहत वर्ष 2016 में इसकी आधारशिला रखी गई और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वर्ष 2024 में इसका लोकार्पण किया। आज यह संस्थान निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

    रोजगारोन्मुख शिक्षा और डिजिटल सुविधाओं पर जोर

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से प्रदेश के सभी 30 राजकीय महाविद्यालयों में कौशल विकास से जुड़े विभिन्न ट्रेड शुरू किए गए हैं। साथ ही चरणबद्ध तरीके से डिजिटल लाइब्रेरी भी विकसित की जा रही हैं, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन सुविधाएं मिल सकें।

    छात्राओं की सुरक्षा और बस सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

    विक्रमादित्य सिंह ने महाविद्यालय प्रशासन को छात्राओं की सुरक्षा, सुविधा और आवागमन के लिए बस सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से इस महाविद्यालय को प्रदेश के उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों में शामिल किया जा सकता है।

    बरसात के बाद शुरू होगा सड़क निर्माण कार्य

    उन्होंने घोषणा की कि महाविद्यालय परिसर तक सड़क की टायरिंग और मेटलिंग का कार्य बरसात समाप्त होते ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक बजट पहले ही स्वीकृत किया जा चुका है।

    नशे से दूर रहने का आह्वान, 51 हजार रुपये देने की घोषणा

    मंत्री ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर शिक्षा और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक और अभिभावकों के मार्गदर्शन से युवा अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उन्होंने महाविद्यालय को 51 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की।

    इससे पहले महाविद्यालय की प्रधानाचार्य कामायनी बिष्ट ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए संस्थान की वार्षिक उपलब्धियों की जानकारी दी। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।

    2.75 करोड़ के पुल और 14 करोड़ की सड़क परियोजना का निरीक्षण

    समारोह के बाद विक्रमादित्य सिंह ने नयासेर खड्ड पर लगभग 2.75 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन नयोहठ-नयासेर-देवीधार पुल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने बताया कि नयोहठ-नयासेर-देवीधार सड़क के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण पर लगभग 14 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही जनप्रतिनिधियों की मांग के अनुसार चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य और आवश्यक नए बस रूट भी स्वीकृत किए जाएंगे।

    #AnnualPrizeDistribution #ARBtimes #CreativeEducation #DigitalLibrary #Education #FineArtsCollege #HimachalNews #himachalpradesh #Loharab #NayaserBridge #RoadDevelopment #Shimla #SkillDevelopment #StudentAwards #VikramadityaSingh
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: जुलाई की बाढ़ से कटे संपर्क को बहाल करने के लिए जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ के तहत दी मंजूरी
    Next Article Shimla: रक्तदान सेवा के लिए राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी को सम्मानित
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla : नशीली दवाइयों की तस्करी के मामले में दोषी को डेढ़ साल का कठोर कारावास

    November 3, 2026

    हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: स्कूली बसों के लिए 15 साल की आयु सीमा वैध, निजी संस्थानों की याचिकाएं खारिज

    November 3, 2026

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026

    Shimla News : शिमला में 5 नवंबर को 10 पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू, 14 से 15 हजार रुपये मिलेगा वेतन

    November 2, 2026

    Shimla News: संकट मोचन मंदिर में बड़ी चोरी, चांदी के तीन मुकुट और सोने की नथ ले गए चोर; संदिग्ध की तस्वीर जारी

    November 2, 2026

    Himachal Politics : 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की विदाई और बीजेपी की वापसी तय : हिमंत

    November 1, 2026

    Shimla : चिट्‌टे के खिलाफ खेल मैदानों से जंग: हिमाचल में 20 नवंबर से शुरू होगा ‘खेलो हिमाचल’ अभियान

    November 1, 2026

    Shimla : कोटखाई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9.57 ग्राम चिट्टे के साथ युवती समेत दो गिरफ्तार,

    October 30, 2026

    शिमला फोरलेन सुरंग विवाद : हाईकोर्ट की NHAI को फटकार, 600 करोड़ बांटने के बाद क्यों बदला प्लान?

    October 30, 2026

    Himachal News : मेडिकल-डेंटल कॉलेजों में 2 नवंबर से पेन-डाउन हड़ताल, 5 को सचिवालय कूच करेंगे डॉक्टर

    October 29, 2026

    Himachal News : कृषि और बागवानी विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू, सर्च कमेटियों का गठन

    October 29, 2026

    Himachal News : हिमाचल में करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को सार्वजनिक अवकाश, पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी

    October 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 2 2 3
    Users Today : 5
    Total Users : 128223
    Total views : 250412
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.