Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, November 3
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Himachal : शिमला पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ का 1.120 किलो चिट्टा बरामद, हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार

    शिमला पुलिस ने वर्ष 2026 की सबसे बड़ी कार्रवाई में शोघी बैरियर पर 1.120 किलो चिट्टा बरामद किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 6 करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले में हरियाणा के अंबाला निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत जांच शुरू कर दी गई है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला की एडिशनल एसपी मेहर पंवार।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिमला पुलिस ने वर्ष 2026 की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.120 किलो चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने हरियाणा के अंबाला निवासी 22 वर्षीय विजय कुमार को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

    गुप्त सूचना पर शोघी बैरियर में की गई कार्रवाई

    https://arbtimes.in/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-04-at-3.38.10-PM.mp4

    शिमला की एडिशनल एसपी मेहर पंवार ने बताया कि पुलिस की स्पेशल सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि एक तस्कर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर शिमला की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शोघी बैरियर के पास रणनीतिक नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से 1.120 किलो चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

    तारा देवी क्षेत्र में होनी थी सप्लाई

    प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह खेप हरियाणा से शिमला लेकर आया था। पुलिस के अनुसार यह नशीला पदार्थ तारा देवी क्षेत्र में सक्रिय स्थानीय संपर्कों तक पहुंचाया जाना था। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर पूरी सप्लाई चेन को बड़ा झटका दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच एजेंसियां अब आरोपी के मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), वित्तीय लेन-देन और अन्य राज्यों से जुड़े संपर्कों की जांच कर मुख्य सप्लायरों और पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं।

    👉 यह भी पढ़ें : Shimla : शोघी बैरियर पर पुलिस की कार्रवाई: हेलमेट की पैडिंग में छिपाकर ला रहे थे चिट्टा; दो युवक गिरफ्तार

     

    पूरे ड्रग सिंडिकेट पर है पुलिस का फोकस

    शिमला पुलिस का कहना है कि वर्ष 2026 में नशे के खिलाफ अभियान को और अधिक आक्रामक बनाया गया है। अब कार्रवाई केवल छोटे तस्करों तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे ड्रग सिंडिकेट, बड़े सप्लायरों और नशीले पदार्थों की फंडिंग करने वाले नेटवर्क को निशाना बनाया जा रहा है। आदतन और पेशेवर तस्करों के खिलाफ PIT-NDPS Act के तहत भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।

    2026 में शिमला पुलिस की बड़ी उपलब्धियां

    वर्ष 2026 में अब तक शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के दौरान—

    • 4 किलोग्राम से अधिक चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया।
    • 14 किलोग्राम अफीम जब्त की।
    • 15 किलोग्राम चरस बरामद की।
    • 5 किलोग्राम से अधिक पोस्त जब्त किया।
    • 11.6 ग्राम LSD बरामद की।
    • लगभग 60 ग्राम मेथामफेटामाइन (आइस) जब्त की।
    • 10 लाख से अधिक अवैध भांग के पौधों को नष्ट किया।

    👉 यह भी पढ़ें : Shimla : जिला कोर्ट का फैसला: HRTC बस में 20 ग्राम चिट्टा तस्करी के दोषी को 2 साल की कैद, सह-आरोपी बरी

    पुलिस का मानना है कि 1.120 किलो चिट्टा की इस बड़ी बरामदगी से हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों से होने वाली नशीले पदार्थों की अवैध सप्लाई पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। मामले की जांच जारी है और पुलिस जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है.

    #Ambala #ARBtimes #Chitta #ChittaSeized #CrimeNews #DrugBust #DrugSmuggling #HaryanaNews #HeroinSeized #HimachalNews #HimachalPolice #himachalpradesh #IndiaNews #LatestNews #NDPSAct #PoliceAction #ShimlaNews #Shimlapolice #Shoghi
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला: विश्वविद्यालयों की फीस बढ़ाकर छात्रों और अभिभावकों को कर रही परेशान
    Next Article Shimla: विकास यात्रा पर जयराम ठाकुर का सवाल, बोले- सिर्फ सुक्खू सरकार का नहीं, सभी का योगदान दिखाएं
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla News : शिमला में 5 नवंबर को 10 पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू, 14 से 15 हजार रुपये मिलेगा वेतन

    November 2, 2026

    Shimla News: संकट मोचन मंदिर में बड़ी चोरी, चांदी के तीन मुकुट और सोने की नथ ले गए चोर; संदिग्ध की तस्वीर जारी

    November 2, 2026

    Himachal Politics : 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की विदाई और बीजेपी की वापसी तय : हिमंत

    November 1, 2026

    Shimla : चिट्‌टे के खिलाफ खेल मैदानों से जंग: हिमाचल में 20 नवंबर से शुरू होगा ‘खेलो हिमाचल’ अभियान

    November 1, 2026

    Shimla: 915 ग्राम अफीम मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, अब तक तीन लोग पुलिस की गिरफ्त में

    October 31, 2026

    Shimla : कोटखाई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9.57 ग्राम चिट्टे के साथ युवती समेत दो गिरफ्तार,

    October 30, 2026

    शिमला फोरलेन सुरंग विवाद : हाईकोर्ट की NHAI को फटकार, 600 करोड़ बांटने के बाद क्यों बदला प्लान?

    October 30, 2026

    Himachal News : मेडिकल-डेंटल कॉलेजों में 2 नवंबर से पेन-डाउन हड़ताल, 5 को सचिवालय कूच करेंगे डॉक्टर

    October 29, 2026

    Himachal News : कृषि और बागवानी विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू, सर्च कमेटियों का गठन

    October 29, 2026

    Himachal News : हिमाचल में करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को सार्वजनिक अवकाश, पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी

    October 28, 2026

    Shimla: अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण पर होगी सख्त कार्रवाई: अनुपम कश्यप

    October 28, 2026

    Rohru Police Action : चिट्टा तस्कर शाही महात्मा पर बड़ा प्रहार, 5 दुकानें जेसीबी से ध्वस्त

    October 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 2 1 1
    Users Today : 0
    Total Users : 128211
    Total views : 250388
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.