Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, September 22
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कांगड़ा

    Kangra : धर्मशाला में अग्निवीर भर्ती रैली में ठगी करने वाले दो दलाल गिरफ्तार

    धर्मशाला में अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान युवाओं को सेना में भर्ती कराने का झांसा देने वाले दो दलाल मिलिट्री इंटेलिजेंस और धर्मशाला पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    Photo Source-Google

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, धर्मशाला। कांगड़ा जिले के धर्मशाला में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान सेना में चयन कराने का झांसा देकर युवाओं से ठगी करने वाले दो कथित दलालों को गिरफ्तार किया गया है। मिलिट्री इंटेलिजेंस (सैन्य खुफिया एजेंसी) और धर्मशाला पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा।

    हरियाणा के रहने वाले हैं आरोपी

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी हरियाणा के करनाल जिले के रहने वाले हैं। जिनकी पहचान इस प्रकार हुई है। रमन (27 वर्ष) पुत्र बलवान सिंह, निवासी गांव पिछोलिया, पोस्ट जुंडला, जिला करनाल (हरियाणा) और शुभम (30 वर्ष) पुत्र रमेश, निवासी गांव अपराना, पोस्ट मुनक, जिला करनाल (हरियाणा)।

    खुफिया सूचना पर हुई कार्रवाई

    धर्मशाला में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला था कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को गुमराह कर पैसों के बदले सेना में भर्ती कराने का लालच दे रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही मिलिट्री इंटेलिजेंस और धर्मशाला पुलिस ने संयुक्त रणनीति बनाकर छापेमारी की और दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

    पूछताछ में जुटे जांच अधिकारी

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि इस गिरोह के तार और कहां-कहां जुड़े हैं तथा इन्होंने अब तक कितने अभ्यर्थियों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है। प्रशासन ने भर्ती रैली में भाग ले रहे युवाओं और उनके अभिभावकों से अपील की है कि सेना भर्ती पूरी तरह पारदर्शी होती है, इसलिए किसी भी दलाल या बिचौलिये के झांसे में न आएं।

    #AgniveerRecruitment #ARBtimes #DharamshalaNews #HimachalNews #HimachalPolice #KangraNews #MilitaryIntelligence
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleSolan : बद्दी में पुलिस नाके से बचने के लिए युवक ने निगला चिट्टा, इलाज के दौरान मौत; 3 गिरफ्तार
    Next Article HPRCA क्लर्क भर्ती 2026 : हिमाचल प्रदेश में क्लर्क के 40 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Kangra News : ऑनलाइन निवेश में करोड़ों के मुनाफे का झांसा, सेवानिवृत्त अधिकारी से 1.23 करोड़ की साइबर ठगी

    September 22, 2026

    Dharamshala News: अपर धर्मकोट के होटल में रेव पार्टी पर पुलिस की दबिश, चिट्टा-अफीम बरामद

    September 15, 2026

    Kangra News: 64 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी को एक माह रखा डिजिटल अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर 33 लाख ठगे

    September 14, 2026

    Nurpur News : नशा तस्कर पर बड़ा शिकंजा, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; होटल-रेस्तरां और बैंक खाते भी सीज

    September 10, 2026

    Kangra Accident: शाहपुर में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बाइक; तीन युवकों की मौत

    September 5, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Himachal : 2 अक्टूबर से सोलन में शुरू होगी ‘अपना परिवार सुखी परिवार योजना’, 2 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ

    August 30, 2026

    Kangra : ‘यहां मन नहीं लगता’… पति को मैसेज कर 5 लाख के गहने और 50 हजार लेकर नवविवाहिता फरार

    August 25, 2026

    हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 4 गुना बढ़ाया पंजीकरण शुल्क, लेट फीस भी 100 से बढ़कर 500 रुपये हुई

    August 25, 2026

    HPBOSE : हिमाचल बोर्ड SOS 8वीं, 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, 17 सितंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

    August 23, 2026

    Kangra : सोशल मीडिया की लत ने तोड़ी शादी! पत्नी की आदतों से परेशान पति ने लिया तलाक

    August 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 8 1 5
    Users Today : 77
    Total Users : 123815
    Total views : 243562
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.