Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    कुल्लू

    Kullu: फॉर्मर रजिस्ट्री की विसंगतियां दूर करने के लिए विशेष जागरूकता व प्रशिक्षण अभियान चलाने के निर्देश

    फॉर्मर रजिस्ट्री में विसंगतियां दूर करने के लिए विशेष जागरूकता व प्रशिक्षण अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। किसानों से AgriStack पर जल्द पंजीकरण कराने की अपील की गई।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    कुल्लू में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते कार्यवाहक उपायुक्त सुरजीत सिंह राठौर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू

    फॉर्मर रजिस्ट्री (किसान पंजीकरण) योजना को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक कार्यवाहक उपायुक्त सुरजीत सिंह राठौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एग्रीस्टैक (AgriStack) योजना और हिम-भूमि पोर्टल से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।

    कार्यवाहक उपायुक्त ने अधिकारियों को फॉर्मर रजिस्ट्री में सामने आ रही विसंगतियों को दूर करने के लिए विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का त्वरित एवं सीधा लाभ सुनिश्चित करने के लिए रणनीतिक स्थानों पर विशेष शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री से जोड़ने की प्रक्रिया तेज की जाए।

    उन्होंने हिम-भूमि पोर्टल पर भूमि रिकॉर्ड का शत-प्रतिशत डिजिटलीकरण और अद्यतन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया, ताकि किसानों के नाम, भूमि रिकॉर्ड और राजस्व संबंधी आंकड़ों में मौजूद विसंगतियों को दूर किया जा सके।

    प्रशासनिक कार्यप्रणाली को गति देने के उद्देश्य से पटवारी और कानूनगो की आईडी पर लंबित सभी फॉर्मर रजिस्ट्री मामलों (FR Cases) और स्वीकृतियों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा शेष राजस्व गांवों की बकेटिंग प्रक्रिया समय पर पूरी करने के लिए अधिकार अभिलेख (RoR) के डेटा में आवश्यक संशोधन एवं अद्यतन जानकारी राज्य स्तर पर शीघ्र भेजने को कहा गया।

    किसानों से जल्द फॉर्मर रजिस्ट्री कराने की अपील

    कार्यवाहक उपायुक्त ने किसानों से अपील की कि जिन किसानों ने अभी तक AgriStack पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करवाया है, वे जल्द अपना पंजीकरण करवाएं। किसान AgriStack पोर्टल के माध्यम से स्वयं ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं अथवा नजदीकी लोकमित्र केंद्र पर जाकर निःशुल्क पंजीकरण करवा सकते हैं।

    पंजीकरण के लिए किसानों को आधार कार्ड, भूमि संबंधी दस्तावेज जैसे खसरा-खतौनी तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

    क्या है किसान आईडी?

    कृषि विभाग के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि फॉर्मर रजिस्ट्री के तहत प्रत्येक किसान की एक यूनिक किसान आईडी बनाई जाती है। यह किसान की डिजिटल पहचान के रूप में कार्य करेगी, जिसमें आधार, भूमि विवरण, फसल और अन्य कृषि संबंधी जानकारी दर्ज होगी। किसान आईडी बनने के बाद पात्र किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक सुगमता से प्राप्त कर सकेंगे।

    बैठक में उपनिदेशक कृषि ऋतु गुप्ता सहित बागवानी और राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

    #Agriculture #AgriStack #ARBtimes #FarmerID #FarmerRegistry #Farmers #himachalpradesh #HimBhoomi #KisanAwareness #KisanRegistration #KisanSammanNidhi
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: सुन्नी में निर्माणाधीन परियोजनाओं का विक्रमादित्य सिंह ने किया निरीक्षण, समयबद्ध पूरा करने के निर्देश
    Next Article Rampur Bushahr: रामपुर में होगा जिला कार्यकारिणी का चुनाव, ब्राह्मण गांवों का दौरा करेगी ब्राह्मण सभा
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Kullu: निथर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 8 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक करें आवेदन

    August 10, 2026

    Kullu: टीबी मुक्त भारत संकल्प को पूरा करने के लिए सभी विभाग संयुक्त रूप से करें प्रयास : डॉ. रणजीत

    August 10, 2026

    Kullu: मंगलौर पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही अगले आदेशों तक बंद, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

    August 6, 2026

    Kullu : हाईकोर्ट के आदेशों के बाद बदले गए DC और SP, सुरजीत सिंह को डीसी का प्रभार, अभिषेक नए एसपी

    August 6, 2026

    JOB: कुल्लू में 10 और 11 अगस्त को कैंपस इंटरव्यू, निजी संस्थानों में विभिन्न पदों पर भर्ती का मौका

    August 5, 2026

    Kullu : मनाली के मनालसु नाले में गिरी कार; दो युवकों की मौत, महिला समेत तीन घायल

    August 1, 2026

    Kullu: लेफ्ट बैंक सड़क सरकार की प्राथमिकता, सेब सीजन से पहले सड़कें होंगी दुरुस्त: विक्रमादित्य सिंह

    July 29, 2026

    Kullu: PMGSY-4 में बंजार को 150 करोड़ की सौगात, 20 नई सड़कें होंगी विकसित: विक्रमादित्य सिंह

    July 28, 2026

    कुल्लू में पीलिया का प्रकोप: 36 मरीज भर्ती, वॉटर टैंकों की सफाई शुरू; जानिए लक्षण और बचाव के मुख्य उपाय

    July 23, 2026

    Kullu : सैंज में FD के नाम पर 2.25 लाख रुपये हड़पने का आरोप; शाखा डाकपाल पर FIR दर्ज

    July 23, 2026

    Himachal : कुल्लू में 27 जुलाई को युवाओं का महासंग्राम! नशा मुक्त विकसित भारत प्रतियोगिताओं के लिए MY Bharat पर करें रजिस्ट्रेशन

    July 22, 2026

    Kullu: दूध उत्पादक संघ का सरकार को अल्टीमेटम, 24 जुलाई को दत्तनगर में होगा प्रदर्शन

    July 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 4 3 0
    Users Today : 59
    Total Users : 118430
    Total views : 234645
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.