एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
पुलिस थाना रामपुर में दर्ज लापता बालिका की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बालिका को जिला कुल्लू के आनी तहसील के टांडी क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, बालिका के लापता होने की शिकायत मिलने के बाद उसकी तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इस संबंध में पुलिस थाना रामपुर में अभियोग संख्या 88/2026, दिनांक 26 अगस्त 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 332(c), 115(2), 324(4) और 137(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम ने विभिन्न स्तरों पर तलाश करते हुए बालिका को टांडी, तहसील आनी, जिला कुल्लू से सुरक्षित बरामद कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बालिका अपने घर से बिना बताए चली गई थी।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी एवं अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बालिका को सुरक्षित उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के इस प्रयास से परिजनों ने राहत की सांस ली।
