Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, September 9
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Shimla : साक्षरता में हिमाचल देश में दूसरे स्थान पर, 99.55% हुई दर; 28,480 लोग अब भी गैर-साक्षर

    साक्षरता दर में हिमाचल प्रदेश ने देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। प्रदेश की साक्षरता दर 99.55% पहुंच गई है। हालांकि, 28,480 लोग अब भी गैर-साक्षर हैं। जानिए हिमाचल की साक्षरता दर, देश में रैंकिंग और गैर-साक्षर लोगों से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 9, 2026Updated:September 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | हिमाचल प्रदेश ने साक्षरता के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश की साक्षरता दर बढ़कर 99.55 फीसदी हो गई है और हिमाचल देश में साक्षरता के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। 99.7 फीसदी साक्षरता दर के साथ गोवा पहले स्थान पर है। विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में हिमाचल प्रदेश की इस उपलब्धि को सम्मान मिला। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने हिमाचल के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को सम्मानित किया।

    समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश की कुल 75.26 लाख आबादी में अब केवल 28,480 लोग गैर-साक्षर हैं। यह प्रदेश की कुल आबादी का करीब 0.45 फीसदी है। प्रदेश ने साक्षरता के क्षेत्र में लगातार प्रगति की है। पिछले वर्ष 8 सितंबर को 99.3 फीसदी साक्षरता हासिल करने के बाद हिमाचल को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया था। इसके बाद भी साक्षरता अभियान को आगे बढ़ाया गया, जिससे प्रदेश की साक्षरता दर 99.55 फीसदी तक पहुंची। प्रदेश के सभी 12 जिलों में न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम ‘उल्लास’ के तहत अभियान चलाया गया। इसके माध्यम से ऐसे लोगों को साक्षर बनाने पर जोर दिया गया, जो किसी कारणवश औपचारिक शिक्षा से वंचित रह गए थे। प्रदेश में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता आकलन परीक्षा में भी बेहतर प्रदर्शन सामने आया है। तीन परीक्षाओं में कुल 61,542 शिक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें से 59,896 सफल रहे।

    2026-27 तक 100 फीसदी साक्षरता का लक्ष्य

    हिमाचल सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 तक प्रदेश को 100 फीसदी साक्षर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए अगले चरण में केवल बुनियादी साक्षरता तक सीमित न रहकर डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, व्यावसायिक कौशल और जीवनपर्यंत सीखने पर विशेष जोर दिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य लोगों को पढ़ने-लिखने में सक्षम बनाने के साथ उन्हें डिजिटल और आर्थिक रूप से भी अधिक जागरूक बनाना है।  हिमाचल अब 100 फीसदी साक्षरता के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। सरकार के सामने अगले चरण में शेष गैर-साक्षर आबादी को साक्षर बनाने के साथ उन्हें डिजिटल, वित्तीय और व्यावसायिक रूप से सक्षम करने की चुनौती है।

     

    #ARBtime #Education #EducationNews #HimachalLiteracy #HimachalNews #HimachalNewsToday #himachalpradesh #Literacy #LiteracyRate #Shimla #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal News : गाड़ी बेचने के बाद RC ट्रांसफर नहीं कराई तो फंस सकते हैं आप, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
    Next Article Crime: रामपुर में 20.630 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal News : गाड़ी बेचने के बाद RC ट्रांसफर नहीं कराई तो फंस सकते हैं आप, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    September 9, 2026

    Shimla: विकास में नंबर वन बनेगा शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र : विक्रमादित्य सिंह

    September 8, 2026

    Himachal High Court : नकली दवाइयों और करोड़ों की GST चोरी मामले में सरकार व फार्मा कंपनी को नोटिस

    September 8, 2026

    Himachal News: फल-सब्जियों में कीटनाशक अवशेष से बढ़ी चिंता, हिमाचल के 92 सैंपल तय सीमा से अधिक

    September 8, 2026

    Shimla News : कैथलीघाट फोरलेन निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, टावर क्रेन का बूम गिरने से मजदूर की मौत, 3 घायल

    September 8, 2026

    Shimla : डीएलएड दाखिला 2026: 1142 सीटें खाली, 15 सितंबर से दूसरे चरण की काउंसलिंग

    September 8, 2026

    HPPSC Assistant Professor Admit Card 2026: संस्कृत, लोक प्रशासन और भूगोल की परीक्षा की तारीख जारी

    September 8, 2026

    Education: सर्वपल्ली राधाकृष्णन पूजा अर्चना और हवन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

    September 7, 2026

    Rampur Bushahr: साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

    September 7, 2026

    Shimla News : संजौली में 24 ग्राम चिट्टा और 7 ग्राम MDMA के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    September 7, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री ने जापान के शैक्षणिक भ्रमण के लिए गए 44 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं

    September 6, 2026

    Igmc Shimla: आईजीएमसी शिमला और टांडा मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम

    September 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 0 2 7
    Users Today : 51
    Total Users : 122027
    Total views : 240481
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.