Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, September 11
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कुल्लू

    Kullu: भांग से तैयार होंगे हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद और दवाइयां

    हिमाचल में नियंत्रित तरीके से भांग की खेती को वैध किया गया है। कुल्लू में टेक्सटाइल, हस्तशिल्प, हथकरघा और औषधीय उपयोग के लिए खेती होगी।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    कुल्लू में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विधायक सुंदर सिंह ठाकुर व अन्य

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू

    हिमाचल प्रदेश में भांग की खेती को नियंत्रित एवं वैध तरीके से बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भांग की खेती को वैध बनाने के लिए कानून बनाया गया है। इसके तहत कुल्लू क्षेत्र में भांग की खेती मुख्य रूप से टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए की जाएगी। इससे कपड़े, शॉल सहित विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पाद तैयार किए जाएंगे।

    विधायक ने कहा कि भांग की खेती का उपयोग औषधीय प्रयोजनों के लिए भी किया जा सकेगा। इसके लिए किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय और बागवानी विश्वविद्यालय के माध्यम से बीज उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने भांग की खेती को लेकर सामने आ रही नकारात्मक प्रचार संबंधी बातों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि यह खेती पूरी तरह नियंत्रित और लाइसेंस आधारित प्रक्रिया के तहत होगी।

    उन्होंने बताया कि सामान्य खेती के लिए एक बीघा भूमि पर 500 रुपये, जबकि औषधीय प्रयोजन के लिए एक बीघा पर एक लाख रुपये फीस निर्धारित की गई है। खेती के लिए निर्धारित नियमों और शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा।

    सुंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि इस विषय पर निर्णय लेने से पहले विधानसभा में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में सर्वदलीय कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी ने देश के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर भांग की खेती से संबंधित कानूनी प्रावधानों और संभावनाओं का विस्तृत अध्ययन किया।

    उन्होंने कहा कि अध्ययन के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हिमाचल प्रदेश में सीमित क्षेत्र में नियंत्रित तरीके से भांग की खेती की अनुमति दी जाएगी। इसका उद्देश्य भांग की खेती को अवैध गतिविधियों से अलग रखते हुए टेक्सटाइल, हस्तशिल्प, हथकरघा और औषधीय क्षेत्र में इसके संभावित उपयोग को बढ़ावा देना है।

    #ARBtimes #औषधीयभांग #कुल्लू #कुल्लून्यूज #टेक्सटाइलइंडस्ट्री #भांगकीखेती #भांगकीखेतीवैध #सुंदरसिंहठाकुर #हथकरघा #हस्तशिल्प #हिमाचलन्यूज़ #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu: कटागला-छलाल-रशोल सड़क का भूमि पूजन, 13.18 करोड़ रुपये होंगे खर्च
    Next Article Kinnaur: 3.50 करोड़ के ईको पार्क और 2.12 करोड़ के वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्यों से छितकुल में बढ़ेंगी पर्यटन गतिविधियां
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Kullu: कटागला-छलाल-रशोल सड़क का भूमि पूजन, 13.18 करोड़ रुपये होंगे खर्च

    September 11, 2026

    Kullu Dussehra 2026 : 21 अक्टूबर से शुरू होगा देवताओं का महाकुंभ, 347 देवी-देवताओं को भेजा निमंत्रण

    September 10, 2026

    Kullu: कुल्लू बस अड्डे से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने 15 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    September 8, 2026

    Kullu: कुल्लू में दिव्यांगजनों के लिए विशेष मूल्यांकन शिविर 10 से 25 सितंबर तक

    September 7, 2026

    Kullu: दिशा बैठक में विकास योजनाओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर जोर

    September 7, 2026

    Manali Paragliding Pre-World Cup: पहली बार होगा आयोजन, 64 पायलटों ने कराया पंजीकरण

    September 6, 2026

    Kullu News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर ढालपुर में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दम, 250 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    September 3, 2026

    Kullu News : नवोदय विद्यालय बंदरोल में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए 30 सितंबर तक करें आवेदन

    September 2, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Kullu : जल शक्ति मंडल आनी में 10 पैरा वर्करों की भर्ती, 21 सितंबर तक करें आवेदन

    September 1, 2026

    Kullu: सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए ब्लैक स्पॉट में सुधार जरूरी : सुरजीत कुमार राठौर

    August 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 3 5 1
    Users Today : 112
    Total Users : 122351
    Total views : 241058
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.