Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 13
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Shimla : इनकम टैक्स अधिकारी पर 5 लाख रिश्वत मांगने का आरोप, CBI ने दर्ज की FIR

    शिमला में CBI ने एक आयकर अधिकारी के खिलाफ 5 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में FIR दर्ज की है। आरोप है कि सोलन के कारोबारी से 17.94 लाख रुपये की आयकर देनदारी का मामला निपटाने के बदले रिश्वत मांगी गई। CBI आरोपी की तलाश कर रही है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शिमला स्थित आयकर विभाग के एक अधिकारी के खिलाफ रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया है। अधिकारी वरुण खारी पर आरोप है कि उन्होंने सोलन जिले के अर्की क्षेत्र के एक कारोबारी से करीब 17.94 लाख रुपये की आयकर देनदारी का मामला निपटाने के बदले 5 लाख रुपये रिश्वत मांगी। कारोबारी की शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की प्रारंभिक जांच की। आरोपों की पुष्टि होने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act) की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद जांच एजेंसी आरोपी अधिकारी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। हालांकि, अभी तक अधिकारी का पता नहीं चल पाया है।

    आयकर रिकवरी नोटिस के बाद सामने आया मामला

    शिकायत के मुताबिक सोलन के मांगू, अर्की निवासी कारोबारी लाभचंद को 7 अगस्त को आयकर रिकवरी से संबंधित नोटिस जारी किया गया था। इसमें वर्ष 2017 के लिए 8,97,160 रुपये और वर्ष 2018 के लिए 6,010 रुपये की पेनल्टी जमा करने को कहा गया था।कारोबारी ने अपने कंसल्टेंट सुमित के माध्यम से आयकर पोर्टल पर इस कार्रवाई के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद वह 8 सितंबर को संबंधित दस्तावेजों के साथ आयकर अधिकारी से मिलने पहुंचा।

    17.94 लाख की देनदारी बताकर रिश्वत मांगने का आरोप

    आरोप है कि मुलाकात के दौरान अधिकारी ने पेनल्टी के अलावा करीब 8.97 लाख रुपये ब्याज की देनदारी भी बताई। इस तरह कारोबारी पर कुल करीब 17.94 लाख रुपये की देनदारी बताई गई। शिकायत के अनुसार, इसी दौरान अधिकारी ने कथित तौर पर देनदारी कम कराने और मामला निपटाने के बदले 5 लाख रुपये रिश्वत की मांग की। कारोबारी ने बातचीत को डिजिटल रिकॉर्डर में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में इसी रिकॉर्डिंग को सीबीआई जांच के दौरान अहम साक्ष्य के तौर पर देखा गया।

    पहले 4 लाख, फिर 5 लाख देने की बात

    जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, रिश्वत की शुरुआती मांग 4 लाख रुपये की थी। बातचीत आगे बढ़ने पर कथित तौर पर 3 लाख रुपये तत्काल और 2 लाख रुपये एक सप्ताह के भीतर देने की बात तय हुई। कारोबारी से रकम उसी शाम करीब 7 बजे तक देने को कहा गया था। हालांकि कारोबारी ने कथित रिश्वत की रकम देने के बजाय पूरे मामले की जानकारी सीबीआई को दी। एजेंसी ने शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच के बाद कार्रवाई आगे बढ़ाई। सीबीआई ने प्रारंभिक जांच में शिकायत में लगाए गए आरोपों को प्रथमदृष्टया सही पाए जाने के बाद केस दर्ज किया है। अब एजेंसी आरोपी अधिकारी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले में रिश्वत मांगने के आरोपों और उससे जुड़े अन्य तथ्यों की जांच जारी है।

     

    #ARBtimes #ArkiNews #BriberyCase #CBI #CorruptionCase #HimachalNews #IncomeTaxDepartment #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleAI Retro Photo Trend : एक फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान, पुलिस ने किया अलर्ट
    Next Article Himachal High Court Transfer : 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, अजय मेहता बने सिरमौर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal High Court Transfer : 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, अजय मेहता बने सिरमौर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश

    September 12, 2026

    AI Retro Photo Trend : एक फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान, पुलिस ने किया अलर्ट

    September 12, 2026

    Himachal Education : 16 कॉलेजों में शुरू हुआ AEDP, डिग्री के साथ 6 महीने की अप्रेंटिसशिप और ₹10,900 स्टाइपेंड

    September 11, 2026

    Himachal Education: 302 सरकारी स्कूलों में शुरू होगी वोकेशनल शिक्षा, छात्रों को मिलेंगे रोजगारपरक कौशल

    September 11, 2026

    Mandi News : ऑनलाइन स्टोर और मोटे मुनाफे का झांसा, लडभड़ोल के व्यक्ति से 9.63 लाख की साइबर ठगी

    September 10, 2026

    Nurpur News : नशा तस्कर पर बड़ा शिकंजा, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; होटल-रेस्तरां और बैंक खाते भी सीज

    September 10, 2026

    Shimla News: शिमला जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, भूपेंद्र सिसोदिया अध्यक्ष और भरत कलांटा उपाध्यक्ष निर्वाचित

    September 10, 2026

    Solan News : बिना लाइसेंस गोदाम में मिली 26.40 लाख फेरोक्योर टैबलेट, ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई

    September 10, 2026

    Shimla News: होटल कारोबारी के घर करोड़ों की चोरी, खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने का आरोप

    September 10, 2026

    Shimla: लाहौल-स्पीति और पांगी में हानले की तर्ज पर खगोलीय केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव

    September 9, 2026

    Shimla: हिंदी हमारी स्वाभिमान की भाषा, इसे सम्मान के साथ आगे बढ़ाएं : अनुपम कश्यप

    September 9, 2026

    Shimla: ओबीसी सूची में शामिल करने के मामलों की आयोग ने की समीक्षा

    September 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 5 0 3
    Users Today : 8
    Total Users : 122503
    Total views : 241292
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.