Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, October 28
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    चंबा

    Chamba Road Accident: मणिमहेश यात्रा पर निकले पंजाब के दो युवकों की मौत, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक

    पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुनाली-गैहरा के बीच बाइक करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पंजाब के दो युवकों ज्योति और अनिल कुमार की मौत हो गई। दोनों मणिमहेश यात्रा के लिए निकले थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंबा | पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब के दो युवकों की मौत हो गई। हादसा दुनाली और गैहरा के बीच हनुमान मंदिर के पास देर रात हुआ, जहां एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान पठानकोट निवासी ज्योति और अनिल कुमार के रूप में हुई है। दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार थे और मणिमहेश यात्रा के लिए घर से निकले थे।

    हनुमान मंदिर के पास बेकाबू हुई बाइक

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों युवक रात करीब 8 बजे के बाद दुनाली और गैहरा के बीच हनुमान मंदिर के समीप पहुंचे। इसी दौरान मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। खाई की गहराई अधिक होने के कारण राहत एवं बचाव दल को शवों तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने के बाद गैहरा पुलिस चौकी की टीम स्थानीय लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर खाई में उतरकर दोनों युवकों को बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला गया और मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

    बताया गया है कि दोनों युवक मणिमहेश यात्रा के लिए निकले थे। धार्मिक यात्रा पर जाते समय हुए इस हादसे की खबर से उनके परिवारों में शोक की लहर है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

    #ARBtimes #ChambaNews #ChambaRoadAccident #GehraNews #HimachalNews #ManimaheshYatra #PathankotBharmourHighway #RoadAccident
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal 13 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय
    Next Article Himachal High Court : 78 साल के पति की दलील खारिज, पत्नी को ₹3,500 गुजारा भत्ता देने का आदेश
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Chamba News: चंबा-संघणी मार्ग पर खाई में गिरी कार, अध्यापिका की मौत; पति और बच्चे घायल

    October 19, 2026

    Chamba Road Accident : दिनका घार में खाई में गिरी बोलेरो, दो युवकों की मौत

    September 11, 2026

    Himachal : मणिमहेश यात्रा में इस बार महिलाओं के लिए बदली व्यवस्था, पवित्र डल और कमलकुंड में स्नान पर रोक

    September 6, 2026

    Manimahesh Yatra : छोटे शाही स्नान पर डल झील में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

    September 5, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Himachal : मणिमहेश यात्रा आज से : जानें शाही स्नान की तिथियां, सुरक्षा व्यवस्था और हेलिकॉप्टर सेवा का किराया

    August 26, 2026

    Himachal : 25 अगस्त से शुरू होगी प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा, NDRF और SDRF की टीमें रहेंगी तैनात

    August 22, 2026

    Chamba: पांच पंचायतों में ‘गायब’ मिला स्टाफ, 25 से अधिक कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

    August 22, 2026

    Accident: चंबा में निजी बस हादसा: सात लोगों की मौत, 11 घायल; छह को चंबा मेडिकल कॉलेज किया रेफर

    August 8, 2026

    चंबा के होली में हादसा: लामू-हीलिंग मार्ग पर 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत

    August 7, 2026

    मणिमहेश यात्रा 2026: आज से शुरू होंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जानें प्रति दिन कितने श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति

    August 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 7 9 4 0
    Users Today : 142
    Total Users : 127940
    Total views : 249976
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.