एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड/एमएड एवं डिग्री कॉलेज नोगली (बालना) का बीएड चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित परीक्षा में संस्थान के सभी प्रशिक्षुओं ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की है। वहीं, 80 प्रतिशत प्रशिक्षुओं ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।



परीक्षा परिणाम में प्रांजल देष्टा ने 85.71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। देवांगी ने 85.42 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि पूनम और सरोज कुमारी ने 84.28 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से संस्थान में खुशी का माहौल है। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार शर्मा ने सफल प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों
के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करने के लिए भी प्रयासरत है।
उन्होंने बताया कि सत्र 2026-28 के लिए आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए फीस में विशेष छूट का प्रावधान किया गया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी प्रतिभावान विद्यार्थी की शिक्षा प्रभावित न हो।
प्राचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज ने भी सभी सफल प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए शिक्षकों के परिश्रम और मार्गदर्शन की सराहना की।
