Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, September 26
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मंडी

    Mandi: नेरचौक में जल शक्ति और विद्युत बोर्ड के डिवीजन, डीएसपी कार्यालय खोलने की घोषणा

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बल्ह में नेरचौक में जल शक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड डिवीजन और डीएसपी कार्यालय खोलने सहित कई विकासात्मक घोषणाएं कीं।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 26, 2026Updated:September 26, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जिला मंडी के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा चौक में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंडी जिले के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा चौक में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व भाजपा सरकार पर प्रदेश को कर्ज के बोझ में धकेलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है और कर्मचारियों, पेंशनरों, महिलाओं, युवाओं तथा जरूरतमंद वर्गों के हित में योजनाएं लागू की जा रही हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश को जीएसटी कंपनसेशन और आरडीजी के रूप में करीब 60 हजार करोड़ रुपये मिले, लेकिन इनका उचित उपयोग नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का निर्णय लिया। प्राकृतिक आपदा के दौरान राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से करीब 23 हजार क्षतिग्रस्त घरों का पुनर्निर्माण करवाया।

    किशाऊ बांध परियोजना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल के हितों की मजबूती से पैरवी की है। उनके अनुसार इससे प्रदेश के करीब 3,000 करोड़ रुपये का खर्च बचा है तथा भविष्य में परियोजना से हिमाचल को सालाना 1,200 से 1,500 करोड़ रुपये की आय हो सकती है।

    उन्होंने ‘अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ में बदलाव की घोषणा करते हुए कहा कि मनरेगा में एक दिन काम करने की अनिवार्य शर्त हटाई जाएगी और परिवार की आय सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये की जाएगी। उन्होंने कहा कि 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। पुलिस कांस्टेबलों के 800 पदों पर जल्द भर्ती तथा नेरचौक मेडिकल कॉलेज में 23 करोड़ रुपये की लागत से एमआरआई मशीन स्थापित करने की भी जानकारी दी।

    मुख्यमंत्री ने बल्ह क्षेत्र के लिए नेरचौक में जल शक्ति विभाग और विद्युत बोर्ड के डिवीजन तथा डीएसपी कार्यालय खोलने की घोषणा की। इसके अलावा सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं के लिए 3 करोड़, डंपिंग साइट के लिए 1 करोड़, कंसा स्टेडियम की मरम्मत के लिए 50 लाख और लोक निर्माण विभाग की सड़कों की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए 3 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। रिडू, नालू और सरयाड सड़क को पक्का करने के लिए 60 लाख रुपये तथा महिला मंडलों को 35-35 हजार रुपये देने की घोषणा भी की गई।

    उन्होंने गुरकोटा में आगामी शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई स्कूल खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सराज विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर भाजपा सरकार के कार्यकाल में मंडी जिले के विकास की अनदेखी हुई।

    इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया सहित विधायक, कांग्रेस नेता, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

    मंडी में 136.25 करोड़ की 21 विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करते मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू

    मंडी में 136.25 करोड़ की 21 विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को मंडी जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान बल्ह क्षेत्र के कंसा मैदान में 136.25 करोड़ रुपये की लागत वाली 21 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। ये परियोजनाएं बल्ह, नाचन, मंडी सदर और करसोग विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित हैं।

    मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन और प्रशासनिक सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें 10.73 करोड़ रुपये की चंडियाल-पिपली-कुठवाड़ी-कांडी-तारापुर-खारसी-मनसा माता मंदिर डोला-टिक्कर सड़क, 8.28 करोड़ रुपये की सकरोहा-नैना माता मंदिर पिपली-नदौल-कासला-मलवाणा सड़क तथा 5.11 करोड़ रुपये की लखवाण-डहणू-भनशोट-रठोल-अंद्रेटा-मैरामसीत सड़क शामिल हैं। इसके अलावा 3.08 करोड़ रुपये की टांडा-कोहला-टिक्करी-कावलकोट-सिद्धकोठी-थपला गोभोल गलू सड़क का भी लोकार्पण किया गया।

    उन्होंने 2.08 करोड़ रुपये की लागत से नेरचौक में निर्मित लोक निर्माण विभाग के मंडल कार्यालय भवन, 25.89 करोड़ रुपये के नेरचौक-रत्ती-कलखर सड़क उन्नयन कार्य, बेहना में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र और कोठी में पशु औषधालय भवन का भी उद्घाटन किया।

    मुख्यमंत्री ने 43.91 करोड़ रुपये की उठाऊ जलापूर्ति योजना, 17.01 करोड़ रुपये की बहली-महादेव एवं नेरी-कांगर-पन्यास उठाऊ जलापूर्ति योजना तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला बाल के 4.42 करोड़ रुपये के भवन सहित कई अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

    इस दौरान हलयातर में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र, कांगणी में कर्मचारी आवास, रत्ती में पंचायत सामुदायिक केंद्र तथा सेकड़ खड्ड और बैहना नाला पर 7.38 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास भी किया गया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में सड़क, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं मजबूत होंगी।

    #ARBtimes #DSPOffice #कांग्रेससरकार #जलशक्तिविभाग #नेरचौक #बल्ह #मंडी #मुख्यमंत्रीसुक्खू #विकासकार्य #विद्युतबोर्ड #सुखविंद्रसिंहसुक्खू #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: वाल्मीकि सुधार सभा ने समुदाय से जुड़े मामलों के समाधान की उठाई मांग
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Mandi: बारबेक्यू-नेशन हॉस्पिटैलिटी में 1600 पदों पर भर्ती, 29 सितंबर से साक्षात्कार

    September 26, 2026

    Mandi News : ‘आपके खिलाफ केस है’ कहकर डराया, एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट रखा; महिला से 15.50 लाख ठगे

    September 21, 2026

    Himachal News : आईटीआई में प्रवेश का एक और मौका, स्पॉट राउंड की तारीख 22 सितंबर तक बढ़ी

    September 19, 2026

    JOB: मेडिकल लैबोरेट्री टैक्निशियन ग्रेड-II के 18 पद बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे

    September 18, 2026

    Mandi News : हिमकेयर योजना पर जयराम ठाकुर का हमला, बोले- घोटाला है तो साबित करके दिखाएं

    September 13, 2026

    Mandi: जल शक्ति विभाग में जूनियर ड्राफ्ट्समैन के सात पदों पर होगी बैचवाइज भर्ती

    September 11, 2026

    Mandi News : ऑनलाइन स्टोर और मोटे मुनाफे का झांसा, लडभड़ोल के व्यक्ति से 9.63 लाख की साइबर ठगी

    September 10, 2026

    Mandi News: एएमआरयू में पैरामेडिकल कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 210 सीटों पर होगा दाखिला

    September 9, 2026

    Shimla News: 71 ग्राम अफीम बरामदगी के बाद बड़ी कार्रवाई, आरोपी की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

    September 8, 2026

    Mandi News: नवोदय विद्यालय पंडोह में छठी और नौवीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश, 30 सितंबर तक करें आवेदन

    September 3, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 4 0 7
    Users Today : 105
    Total Users : 124407
    Total views : 244485
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.