एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
जी.बी. पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नवगठित कॉलेज स्टूडेंट्स सेंट्रल एसोसिएशन (CSCA) की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को महाविद्यालय सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों एवं उपस्थित सदस्यों ने ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया।
महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने CSCA की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई। छात्र प्रतिनिधियों ने महाविद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने तथा विद्यार्थियों के हितों के लिए निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
नई CSCA कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मोनिका ठाकुर को अध्यक्ष, रीना कुमारी को उपाध्यक्ष, अदिति को महासचिव तथा नीलम कुंवर को संयुक्त सचिव बनाया गया है। मोनिका ठाकुर M.Sc. तृतीय सेमेस्टर (Botany), रीना कुमारी M.A. प्रथम सेमेस्टर (History), अदिति BCA प्रथम सेमेस्टर तथा नीलम कुंवर B.Com. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा हैं।
शपथ ग्रहण के बाद नई कार्यकारिणी ने विद्यार्थियों की समस्याओं और आवश्यकताओं को उचित मंच पर उठाने तथा महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई।
विभिन्न कक्षाओं के Class Representatives ने भी ली शपथ
समारोह के दौरान विभिन्न संकायों एवं कक्षाओं के लिए नामित Class Representatives (CRs) को भी उनके पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई गई। छात्र प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने और महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहयोग करने का संकल्प लिया।
महाविद्यालय की अंतिम सूची के अनुसार PG Semester-III में सोनाली नेगी (Zoology), याशिका चांदला (Chemistry), तन्नू कुमारी (Botany), आदित्य कुमार (English), प्रियंका (Hindi), दीक्षा डोगरा (History), मिशु (Political Science), सोनिका देवी (Sociology), साहिबा (Geography), दीपक आजाद (M.Com.) और सक्षम मुखिया (Mathematics) को CR बनाया गया है।
वहीं PG Semester-I में त्रिशा शर्मा (English), कोमल अत्री (Economics), शालिनी (Hindi), कनक लता (Geography), सानिया भारती (History), मुस्कान (Sociology), नेहा (Political Science), सुप्रिया चौहान (Zoology), रेखा (Botany), तम्मना ठाकुर (Chemistry), कुशल (Mathematics), स्नेह लता (M.Com.) तथा निवेदिता (PGDCA) को कक्षा प्रतिनिधि बनाया गया है। इसके अतिरिक्त Humanities, B.Com., B.Sc., BCA और B.Voc. की विभिन्न कक्षाओं एवं सेमेस्टरों के लिए भी CRs नामित किए गए हैं।
खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और अन्य संगठनों के लिए भी प्रतिनिधि
महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों के लिए छात्र प्रतिनिधियों की भी जिम्मेदारियां तय की गई हैं। Rover & Ranger के लिए रोनित एवं मन्नत गौतम, NSS के लिए दिव्यांश ठाकुर एवं कुशारिका ठाकुर, Cultural गतिविधियों के लिए प्रिया एवं शिल्पा, Sports के लिए हिमेश एवं वंशिता, NCC के लिए कैडेट उमेश एवं कैडेट अदिति राव तथा Clubs/Societies के लिए साहिल ठाकुर एवं आदित्य लामा को प्रतिनिधि बनाया गया है।
इस व्यवस्था के माध्यम से विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, NSS, NCC, Rover & Ranger तथा विभिन्न क्लबों और सोसायटियों में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलेगा।
CSCA Formation and Advisory Committee गठित
CSCA के गठन, आयोजन और संचालन से संबंधित कार्यों के लिए CSCA Formation and Advisory Committee का भी गठन किया गया है। समिति के संयोजक डॉ. विद्या बंधु नेगी हैं। समिति में डॉ. राजन नेगी, राजेश कुमार नेगी, डॉ. अनुराधा नेगी कनैन, डॉ. जीवन सिंह, प्रमिला कुमारी, राजेश कुमार, डॉ. आशा गर्ग, डॉ. शिवाली ठाकुर, डॉ. गोपी चंद, डॉ. प्रताप ठाकुर, डॉ. अनीता कुमारी, कुशल शर्मा, आर.के. ठाकुर (अधीक्षक ग्रेड-I), रोशन लाल जोशी (अधीक्षक ग्रेड-II) तथा सहाब सिंह शामिल हैं।
समिति को CSCA से संबंधित सलाह, समन्वय, आयोजन, निगरानी, आमंत्रण एवं स्वागत सहित विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
