Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 17
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    Court: पोक्सो कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई 20 वर्ष कारावास की सजा

    पोक्सो कोर्ट किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20 वर्ष कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो कोर्ट) किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी 48 वर्षीय राम बहादुर पुत्र पूर्ण बहादुर, निवासी गांव एवं डाकघर खलंगा, जिला जुमला, नेपाल को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मामले की पैरवी सरकार की ओर से उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने की।

    उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने बताया कि बाल पीड़िता अपनी माता के साथ घटना से कुछ दिन पहले नेपाल से रिकांगपिओ आई थी। पीड़िता के हृदय में छेद होने के कारण उसकी माता उपचार के लिए उसे भारत लाई थीं। अभियोजन के अनुसार, छह नवंबर 2024 को पीड़िता की माता काम की तलाश में बाहर गई हुई थीं। इसी दौरान पीड़िता पानी भरने के लिए आरोपी के क्वार्टर के समीप बने नालू के पास गई। आरोप है कि आरोपी ने उसे जबरदस्ती अपने कमरे में ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

    घटना के दौरान पीड़िता ने आरोपी के मोबाइल फोन से अपनी माता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसकी माता ने एक नेपाली व्यक्ति को आरोपी के कमरे के पास भेजा। वहां से रोने की आवाज सुनाई देने पर कमरे का दरवाजा खोला गया। अभियोजन के अनुसार, इस दौरान आरोपी अर्धनग्न अवस्था में पाया गया। इसके बाद पीड़िता की माता ने रिकांगपिओ थाना में शिकायत दर्ज करवाई।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच पूरी होने के बाद चालान अदालत में पेश किया गया। मामले की जांच एसआई भारत सिंह ने की। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कुल 20 गवाहों के बयान दर्ज करवाए। अदालत में आरोप साबित होने के बाद आरोपी को 20 वर्ष के कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई।

    सगी बेटी के शोषण के मामले में भी 20 वर्ष की सजा

    पोक्सो कोर्ट ने एक अन्य मामले में सगी बेटी का करीब दो से तीन वर्ष तक शारीरिक शोषण करने के आरोपी को भी दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। नाबालिग पीड़िता की पहचान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। दोनों मामलों में सरकार की ओर से उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने पैरवी की।

    #20सालकीसजा #ARBtimes #POCSO #किन्नौर #कोर्टफैसला #दुष्कर्म #नाबालिग #पोक्सोकोर्ट #रामपुर #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu: मानसून से हुए नुकसान का जायजा लेने कुल्लू पहुंची केंद्रीय टीम, सैंज क्षेत्र का किया निरीक्षण
    Next Article Rampur Bushahr: भाजपा महिला मोर्चा रामपुर मंडल की विशेष बैठक, प्रदेश अध्यक्षा डॉ. डेजी ठाकुर ने किया मार्गदर्शन
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Court: चिट्टा तस्करी के मामले में आरोपी को 4 साल का कठोर कारावास

    November 13, 2026

    Himachal High Court : रेणुकाजी झील और परशुराम ताल के 100 मीटर दायरे में दुकानें लगाने पर रोक

    November 5, 2026

    हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: स्कूली बसों के लिए 15 साल की आयु सीमा वैध, निजी संस्थानों की याचिकाएं खारिज

    November 3, 2026

    सोलन पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के दोषी को आजीवन कारावास

    October 30, 2026

    शिमला फोरलेन सुरंग विवाद : हाईकोर्ट की NHAI को फटकार, 600 करोड़ बांटने के बाद क्यों बदला प्लान?

    October 30, 2026

    Court: पॉक्सो एक्ट के मामले में दोषी को 4 वर्ष का कारावास, 5 हजार रुपये जुर्माना

    October 28, 2026

    Kullu News : पत्नी की हत्या के मामले में दोषी को उम्रकैद, 15 हजार रुपये जुर्माना

    October 18, 2026

    Himachal High Court : ग्रामीण विद्या उपासकों को बड़ी राहत, 8 साल की सेवा के आधार पर नियमित करने के आदेश

    October 17, 2026

    Himachal High Court : कृषि विवि पालमपुर को हाईकोर्ट की फटकार, सेवानिवृत्त वैज्ञानिक को 18.60 लाख एरियर ब्याज समेत देने के आदेश

    October 15, 2026

    Himachal News: फर्जी दस्तावेजों से 7.91 करोड़ का लोन लेने के मामले में 11 दोषियों को 4-4 साल की सजा

    October 15, 2026

    Court: शिमला में नशा तस्करी के तीन आरोपियों को राहत नहीं, जमानत याचिकाएं खारिज

    October 15, 2026

    Court: पॉक्सो एक्ट मामला: विशेष अदालत ने दोषी को सुनाई 20 वर्ष की सजा

    October 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Shimla: एनएच-154ए के तटबंधों की विशेष मरम्मत के लिए केंद्र ने मंजूर किए 93.55 करोड़ रुपये: विक्रमादित्य सिंह

    November 23, 2025

    SJVN: एसजेवीएन की 1500 और 412 मेगावाट परियोजनाओं में संविदा कर्मचारियों का धरना जारी

    July 7, 2026

    Rampur Bushahr: लवी मेले के समापन पर रामपुर को 14 करोड़ की विकास योजनाओं का उपहार देंगे मुख्यमंत्री

    November 13, 2025

    Rampur Bushahr: श्राई कोटी मंदिर का शैक्षणिक-सांस्कृतिक भ्रमण: जनजातीय कन्या छात्रावास की छात्राओं ने लिया भाग

    June 23, 2025

    Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने टूटीकंडी बाल आश्रम में मनाई दीपावली, हर साल 14 नवंबर को होगा खेल दिवस आयोजित

    October 19, 2025

    विद्यार्थियों को कौशल आधारित और रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान करें शिक्षक : रोहित ठाकुर

    October 17, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 0 9 4
    Users Today : 2
    Total Users : 129094
    Total views : 252039
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.