Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, September 15
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Shimla : सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं मेले : अनिरुद्ध सिंह

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 15, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    जनेड़घाट मेले में लोगों को संबोधित करते पंचायती राज मंत्री अनिरद्ध सिंह।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने रविवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के जनेड़घाट में आयोजित बाबा सिद्ध भलावग पारंपरिक मेले में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं, और इन्हें संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

    जनेड़घाट पंचायत में 50 लाख के विकास कार्य प्रगति पर

    मंत्री ने बताया कि जनेड़घाट पंचायत में अब तक लगभग 50 लाख रुपये की राशि से विभिन्न विकास कार्यों को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने क्षेत्र की अधूरी सड़कों को पक्का करने, संपर्क मार्गों के निर्माण और अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों से कागजी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने का अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा कि सभी प्रक्रियाएं पूरी होते ही काम शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने घोषणा की कि जनेड़घाट बाजार के पेयजल टैंक का निर्माण किया जाएगा और बीएसएनएल टावर को सुचारु रूप से चालू किया जाएगा। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जनेड़घाट में फर्नीचर की आवश्यकता को देखते हुए उसके लिए बजट प्रावधान का भी निर्देश दिया। ग्रामीण विकास मंत्री ने मेला मैदान के विकास के लिए ₹1 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पारंपरिक मेले न केवल सांस्कृतिक पहचान को जीवित रखते हैं बल्कि सामाजिक समरसता को भी मजबूती प्रदान करते हैं।

    कबड्‌डी प्रतियोगिता में डीडीएलजे डब्लू टीम विजेता


    मेले के दौरान कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें डीडीएलजे डब्लू टीम विजेता और कोटि टीम उपविजेता रही। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जनेड़घाट और प्राथमिक विद्यालय भलावग के छात्रों ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर स्थानीय प्रधान स्वरूप ठाकुर, उप प्रधान चतर सिंह, मेला कमेटी अध्यक्ष चेतन भारद्वाज, बीडीसी सदस्य नरेंद्र प्रकाश, सुमन, सुषमा रावत, सोहन लाल सहित अन्य गणमान्य लोग और अधिकारीगण उपस्थित रहे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कठासू में किया विकास परियोजनाओं का उद्घाटन
    Next Article Shimla : हिमाचल के छह युवा बने सेना में लेफ्टिनेंट, IMA देहरादून से पासआउट होकर ली देश सेवा की शपथ
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Ganesh Chaturthi 2026 : 14 सितंबर से गणेश उत्सव, जानें क्यों मनाई जाती है गणेश चतुर्थी और क्या है इसका महत्व

    September 13, 2026

    Kullu Dussehra 2026 : 21 अक्टूबर से शुरू होगा देवताओं का महाकुंभ, 347 देवी-देवताओं को भेजा निमंत्रण

    September 10, 2026

    Bilaspur News : ढाबों पर मनमानी कीमतों पर लगी रोक, प्रशासन ने जारी की रेट लिस्ट, जानें किस चीज के कितने दाम

    September 10, 2026

    Himachal : मणिमहेश यात्रा में इस बार महिलाओं के लिए बदली व्यवस्था, पवित्र डल और कमलकुंड में स्नान पर रोक

    September 6, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में परशुराम सेवा समिति का गठन, अशोक शर्मा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    September 5, 2026

    Manimahesh Yatra : छोटे शाही स्नान पर डल झील में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

    September 5, 2026

    Krishna Janmashtami 2026: आज मध्यरात्रि 11:57 बजे से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और मंत्र

    September 4, 2026

    Kullu: देवता साहिब झाकणु नाग जी का नया गीत रिलीज, धारा-सरगा की प्राकृतिक सुंदरता को भी किया गया प्रस्तुत

    August 27, 2026

    Himachal : मणिमहेश यात्रा आज से : जानें शाही स्नान की तिथियां, सुरक्षा व्यवस्था और हेलिकॉप्टर सेवा का किराया

    August 26, 2026

    Himachal : 25 अगस्त से शुरू होगी प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा, NDRF और SDRF की टीमें रहेंगी तैनात

    August 22, 2026

    चंबा में सीएम सुक्खू का बड़ा एलान: हिमाचल के हजारों आउटसोर्स कर्मियों के लिए जल्द बनेगी नीति

    August 3, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया ‘जाखू मन्दिर-संजीवनी बूटी का रहस्य’ पुस्तक का विमोचन

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 1 7 8
    Users Today : 177
    Total Users : 123178
    Total views : 242400
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.