Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    Court: नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में आरोपी दोषी, तीन साल का कारावास

    रामपुर पोक्सो कोर्ट ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए तीन साल के साधारण कारावास और 2 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
    ATUL RAJBy ATUL RAJOctober 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो कोर्ट), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए तीन वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर 2,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

    मामले की जानकारी देते हुए उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने बताया कि घटना 16 दिसंबर 2025 की है। अभियोजन के अनुसार, बाल पीड़िता सुबह स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आरोपी मोहिन्द्र शर्मा ने अपनी गाड़ी उसके सामने रोककर उसे स्कूल छोड़ने की बात कही। इसके बाद बाल पीड़िता आरोपी की गाड़ी में बैठ गई।

    अभियोजन पक्ष के अनुसार, गाड़ी में आरोपी ने बाल पीड़िता के गालों को छुआ और उसके हाथ को मसलने लगा। इसके बाद आरोपी ने उसे धमकाते हुए कहा कि उसने उसे पिछले दिन किसी व्यक्ति के साथ लाल रंग की गाड़ी में जाते हुए देखा था। इस पर बाल पीड़िता ने बताया कि वह पिछले दो-तीन दिन से घर पर थी और स्कूल नहीं गई थी।

    अभियोजन के मुताबिक, आरोपी बाल पीड़िता को धमकाकर कथित तौर पर अपनी गाड़ी में स्कूल ले जाने के लिए मजबूर करता था। घटना वाले दिन भी उसने बाल पीड़िता को स्कूल गेट के पास उतार दिया और किसी को घटना के बारे में न बताने की धमकी दी। घर पहुंचने के बाद बाल पीड़िता ने अपने पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने मामले की जांच पूरी करने के बाद चालान अदालत में पेश किया।

    मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 10 गवाहों के बयान दर्ज करवाए गए। अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी को पोक्सो अधिनियम की धारा 8 के तहत दोषी करार दिया। अदालत ने आरोपी को तीन वर्ष के साधारण कारावास के साथ 2,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। सरकार की ओर से मामले की पैरवी उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने की।

    #ARBtimes #कानून #कोर्टफैसला #नाबालिगसेछेड़छाड़ #पोक्सोएक्ट #पोक्सोकोर्ट #पोक्सोमामला #रामपुर #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleCrime: रामपुर में 11 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार
    Next Article Rampur Bushahr: रामपुर में एक दिन में पांच स्कूलों में रेबीज जागरूकता कार्यक्रम, 1,850 विद्यार्थियों को किया जागरूक
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Himachal : नाबालिग नातिन से यौन अपराध में नाना को पांच साल की सजा, 8 हजार जुर्माना

    October 1, 2026

    Himachal High Court : भानुपल्ली-लेह रेललाइन के लिए 538 बीघा भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना रद्द

    October 1, 2026

    Court: पोक्सो कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई 20 वर्ष कारावास की सजा

    September 30, 2026

    Himachal High Court : समान काम के लिए समान वेतन संवैधानिक अधिकार, विभाग अलग होने से नहीं कर सकते भेदभाव

    September 29, 2026

    Rampur Bushahr : नाबालिग से दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, 10-10 हजार जुर्माना

    September 27, 2026

    Rampur Bushahr News : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास, पांच हजार जुर्माना

    September 27, 2026

    Himachal High Court : पति के चरित्र पर बेबुनियाद आरोप और सेना के अधिकारियों से शिकायत मानसिक क्रूरता

    September 24, 2026

    Himachal High Court : सरकारी CBSE स्कूलों में 30 सितंबर तक शिक्षकों की भर्ती के आदेश, सरकार से मांगी रिपोर्ट

    September 19, 2026

    Himachal High Court : 12 साल में 11 तबादले, हाईकोर्ट ने कर्मचारी की ट्रांसफर पर लगाई रोक

    September 18, 2026

    Himachal High Court : शादीशुदा बेटी को नौतोड़ जमीन से नहीं किया जा सकता वंचित, सरकार को पट्टा जारी करने का आदेश

    September 17, 2026

    Court: 6 किलो 24 ग्राम चरस बरामदगी के मामले में आरोपी बरी

    September 15, 2026

    Himachal High Court : संजौली में अवैध निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को अपना वार्ड कार्यालय गिराने का आदेश

    September 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 9 9 3
    Users Today : 123
    Total Users : 124993
    Total views : 245415
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.