एआरबी टाइम्स ब्यूरो, धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने मार्च 2027 में आयोजित होने वाली राज्य मुक्त विद्यालय (HPSOS) परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो छात्र 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की एसओएस (SOS) परीक्षा देना चाहते हैं, वे अपना आवेदन कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी री-अपीयर, इंप्रूवमेंट ऑफ परफार्मेंस, फ्रेश एडमिशन और अतिरिक्त विषयों के लिए फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे लेट फीस से बचने के लिए समय पर आवेदन करें। आवेदन की तिथियां इस प्रकार हैं:
बिना विलंब शुल्क (No Late Fee): 2 नवंबर से 30 नवंबर तक
1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ: 31 दिसंबर तक
2000 रुपये विलंब शुल्क के साथ: 30 जनवरी तक
कक्षा-वार आवेदन शुल्क (Fee Structure)
बोर्ड द्वारा 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया गया है।
फ्रेश एडमिशन (बिना टीओसी/TOC):
8वीं कक्षा: 2400 रुपये
10वीं कक्षा: 3000 रुपये
12वीं कक्षा: 2900 रुपये
री-अपीयर परीक्षा (Re-appear) शुल्क:
8वीं कक्षा: 800 रुपये
10वीं कक्षा: 1000 रुपये
12वीं कक्षा: 800 रुपये
अंक सुधार (Improvement) परीक्षा: एक वर्ष के भीतर अंक सुधार परीक्षा देने वाले 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को 1000-1000 रुपये का शुल्क देना होगा।
फरवरी में लगेंगी PCP कक्षाएं
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि एसओएस परीक्षा से पहले छात्रों के लिए व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम (PCP) कक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी।
PCP कक्षाओं की तिथियां: 1 फरवरी से 18 फरवरी तक
रिपोर्ट सबमिशन: संबंधित संस्थानों को 19 फरवरी तक अपनी रिपोर्ट बोर्ड मुख्यालय भेजनी होगी।
